Bajrang Punia Biography in Hindi – बजरंग पूनिया का जीवन परिचय

Bajrang Punia Biography in Hindi – बजरंग पूनिया का जीवन परिचय

बजरंग पुनिया का जीवन परिचय| Bajrang Punia Biography in Hindi

इस बायोग्राफी पोस्ट में आप भारत के युवा खिलाड़ी और भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया के जीवन परिचय (Bajrang Punia Biography in Hindi) से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे। इन्होने अभी हाल ही में कुश्ती में गोल्ड मैडल जीता है।

बजरंग पुनिया  भारत के एक फ्रीस्टाइल पहलवान हैं । वह 65 किग्रा भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हैं । वह विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 3 पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय पहलवान हैं ।

बजरंग ने जापान के शहर टोक्यो में आयोजित ओलम्पिक में कास्य पदक जीता है और भारत का नाम रोशन किया है। बजरंग को उनके शानदार खेल की वजह से साल 2015 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था।

25 नवम्बर 2020 को इन्होने पहलवान महावीर फोगाट की बेटी संगीता फोगाट से शादी कर ली और अभी बजरंग एवं संगीता दोनों अपने पहलवानी के खेल में ध्यान केंद्रित कर रहे है क्योकि दोनों ही पेशे से पहलवान है.

बजरंग पुनिया का जन्म, जाति एवं परिवार

पूरा नामबजरंग पुनिया
निक नेमबजरंग
प्रोफेशनफ्री स्टाइल रेसलर
जन्मतिथि26  फरवरी 1994
उम्र27 साल
जन्म स्थानखुदान गाँव, झज्जर हरियाणा
पिता का नामबलवान सिंह पूनिया
माता का नामओमप्यारी पूनिया
शौकबास्केट बॉल खेलना, फुटबॉल खेलना और रिवर राफ्टिंग
होमटाउनहरियाणा
धर्महिंदू
जातिजाट
कोच का नामएम्जारियास बेन्टिनिडी
राष्ट्रीयताभारतीय
बालों का रंगकाला
आंखों का रंगकाला
हाइट1.66 m
वजन65 किलोग्राम
शादी25 नवंबर, 2020
पत्नीसंगीता फोगाट

Bajrang Punia Biography in Hindi – बजरंग पूनिया का जीवन परिचय

बजरंग पुनिया का शुरूआती जीवन ( Bajrang Punia Early Life )

बजरंग पुनिया का जन्म 26 फरवरी 1994 को पिता बलवान सिंह पूनिया  एवं माँ ओमप्यारी पूनिया  के यहाँ हरियाणा राज्य के झज्जर जिले के खुदन गांव में हुआ था.

बजरंग एक जाट परिवार से ताल्लुक रखते है। बजरंग के पिता भी पेशे से एक पहलवान रह चुके है। बजरंग पुनिया का भाई हरेंद्र पुनिया भी एक पहलवान है.

पुनिया एक ग्रामीण क्षेत्र में पला-बढ़ा। उनके परिवार के पास पारंपरिक खेलों के लिए पैसे नहीं थे। इसके बजाय, उन्हें कुश्ती और कबड्डी जैसे मुफ्त खेलों में भाग लेना पड़ा ।

पुनिया के पिता भी एक पहलवान थे और कम उम्र में ही उन्होंने पुनिया को कुश्ती के दांव पेंच सिखाने के लिए वही पास के एक कुश्ती स्कूल में भर्ती करवा दिया था ।

कुश्ती के अभ्यास में जाने के लिए पुनिया के स्कूल की पढ़ायी छूट रही थी और वे ना तो सही से कुश्ती के अभ्यास पर ध्यान लगा पा रहे थे और ना ही पढ़ाई सही से कर पा रहे थे

साल  2015 में उनका परिवार सोनीपत चला गया ताकि वह भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा आयोजित किये जाने वाले खेलो में भाग ले सके ।

वर्तमान में वह भारतीय रेलवे में राजपत्रित अधिकारी ओएसडी स्पोर्ट्स के पद पर कार्यरत हैं। पुनिया को अपने गांव के बुजुर्गों का ज्ञान प्राप्त करने में आनंद आता है।

बजरंग पुनिया शादी एवं पत्नी

बजरंग पुनिया ने पिछले साल 25 नवंबर 2020 को संगीता फोगाट के साथ शादी की है. लॉकडाउन की वजह से 21 बारातियों के साथ वे अपनी दुलहन लेने पहुंचे थे. और पूरी रस्मों रिवाज के साथ इनकी शादी हुई.

बजरंग पुनिया धर्म और नागरिकता

पहलवान बजरंग पुनिया हिंदू धर्म के जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं तथा यह भारतीय नागरिकता रखते हैं।

बजरंग पुनिया शिक्षा

पहलवान बजरंग पुनिया ने अपनी प्राइमरी एजुकेशन अपने गांव के विद्यालय से ही पूरी की है। इन्होंने सिर्फ 7 साल की उम्र में ही कुश्ती खेलना चालू कर दिया था, जिसमें इन्हें इनके पिता का काफी सहयोग भी प्राप्त हुआ था। बजरंग पुनिया ने अपनी ग्रेजुएशन महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से पूरा किया है। इसके साथ ही इन्होंने इंडियन रेलवे में टिकट चेकर का भी काम किया है। बजरंग पुनिया के कोच का नाम योगेश्वर दत्त है।

बजरंग पूनिया का खेल करियर(Bajrang Punia Wrestling Career)

बजरंग पूनिया ने वर्ष 2013 में एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप दिल्ली में भाग लिया था. जिसमे वे सेमीफाइनल तक का सफ़र किया. जिसमे वे हार गए थे.

  • इसके बाद में बजरंग ने 2013 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप बुडापेस्ट, हंगरी में 60 कि.ग्रा वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया था. वर्ष 2014 के राष्ट्रमंडल खेल ग्लासगो, स्कॉटलैंड में 61 कि.ग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था.
  • वर्ष 2014 में ही एशियाई खेल इनचियन, दक्षिण कोरिया में फिर से रजत पदक अपने नाम किया.
  • एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2017, दिल्ली में बजरंग पूनिया ने गोल्ड मेडल जीता था.
  • इसके बाद 2018 के राष्ट्रमंडल खेल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया और 2018 के ही एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत कर देश का नाम रोशन किया हैं. बजरंग पूनिया ने अब तक कुल 5 गोल्ड, 3 ब्रोनज, 4 सिल्वर मेडल जीत चुके हैं.

2021 में बजरंग पुनिया टोक्यो ओलिंपिक 2020 का हिस्सा बने, इसमें उन्होंने अपना पूरा दम लगा दिया और ओलिंपिक 2020 65 kg फ्रीस्टाइल वर्ग में सेमीफाइनल राउंड में पहुँच गये. दुर्भाग्य से बजरंग पुनिया सेमिफिनल राउंड हार गए, पर जब उनका मुकाबला ब्रॉन्ज मेडल मैच में कजाकिस्तान के पहलवान डाउलेट नियाजबेकोव से हुआ तो, बजरंग ने बेहतरीन वापसी करते हुए इस मैच को जीतकर टोक्यो ओलिंपिक 2020 में कास्य पदक(Bronze Medal) अपने नाम किया. इस मैच में दीपक ने 8-0 से अपने नाम किया.

बजरंग पूनिया टोक्यो ओलम्पिक में (Bajrang Punia Tokyo Olympic)

उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में कजाकिस्तान के डौलेट नियाज़बेकोव को हराकर कांस्य पदक जीता , जहां पूर्व एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता ने शुरू से अंत तक पुरुषों के 65 किलोग्राम कांस्य पदक के मुकाबले में दबदबा बनाया। कांस्य पदक का मैच पुनिया के पक्ष में 8-0 के स्कोर के साथ समाप्त हुआ।

बजरंग पुनिया पुरस्कार

  1. कुश्ती पहलवान बजरंग पुनिया को साल 2015 में भारत सरकार की तरफ से अर्जुन अवार्ड दिया गया था।
  2. बजरंग पुनिया को साल 2019 में सेंट्रल गवर्नमेंट की तरफ से पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
  3. साल 2019 में ही 29 अगस्त को बजरंग पुनिया को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया था।
  4. बजरंग पुनिया को साल 2013 में डेव स्चुल्ज़ मेमोरियल टूर्नामेंट मे सिल्वर पुरस्कार और साल 2015 में डेव स्चुल्ज़ मेमोरियल टूर्नामेंट मे फिर से सिल्वर का पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

बजरंग पुनिया के सोशल मीडिया अकाउंट्स

Bajrang Punia Instagramयहाँ क्लिक करें
Bajrang Punia Facebookयहाँ क्लिक करें
Bajrang Punia Twitterयहाँ क्लिक करें

बजरंग पुनिया की कुल संपत्ति ( Bajrang Punia Net Worth)

कुल संपत्ति (Net Worth 2021)$4 मिलियन
कुल संपत्ति रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees)30 करोड़ रूपये

FAQ

Q : बजरंग पुनिया कौन है ?

Ans : भारतीय रेसलर

Q : बजरंग पुनिया की उम्र कितनी है ?

Ans : 27 साल

Q : बजरंग पुनिया के कोच कौन है ?

Ans : एम्जारियास बेन्टिनिडी

Q : बजरंग पुनिया की जाति क्या है ?

Ans : जाट, हिन्दू

Q : बजरंग पुनिया टोक्यो ओलंपिक में प्रदर्शन क्या है ?

Ans : कांस्य पदक.

Leave a Comment