मादा में प्रसव के समय कौन-सा हार्मोन स्रावित होता है ? इसका क्या कार्य है ?

मादा में प्रसव के समय कौन-सा हार्मोन स्रावित होता है ? इसका क्या कार्य है ? उत्तर ⇒  मादा में प्रसव से पूर्व रीलैक्सिन नामक हार्मोन स्रावित होता है। यह नन स्टीरॉयड हार्मान है, जो प्यूबिक सिम्फैसिस को रीलैक्स करता है।

पिट्यूटरी ग्रंथि के मध्य पिंडक से कौन-सा हार्मोन स्रावित होता है ? इसके क्या कार्य हैं ?

पिट्यूटरी ग्रंथि के मध्य पिंडक से कौन-सा हार्मोन स्रावित होता है ? इसके क्या कार्य हैं ? उत्तर ⇒  मध्य पिंडक हमेशा अग्र पिंडक से ढंका होता है, जिसके द्वारा मेलेनोसाइट स्टीमलेटिंग हॉर्मोन स्रावित होता है। यह शरीर के रंग को निर्धारित करता है।

गुरुत्वानुवर्तन का प्रदर्शन चित्र के द्वारा करें।

गुरुत्वानुवर्तन का प्रदर्शन चित्र के द्वारा करें। उत्तर ⇒  पौधों की वह गति जो पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण की दिशा में होती है, गुरुत्वानुवर्तन कहलाती है।

आयोडीन की कमी से कौन-सी बीमारी होती है तथा कैसे ?

आयोडीन की कमी से कौन-सी बीमारी होती है तथा कैसे ? उत्तर ⇒  आयोडीन की कमी से घेघा (Goitre) रोग होता है। आयोडीन की कमी के कारण थायरॉक्सिन नामक हार्मोन उचित मात्रा में स्रावित नहीं हो पाता है, जिससे थॉयराइड ग्रंथि का आकार काफी बढ़ जाता है, जिसके फलस्वरूप गले में सूजन हो जाता है। शरीर … Read more

पीयूष ग्रंथि को ‘मास्टर ग्रंथि’ क्यों कहते हैं ?

पीयूष ग्रंथि को ‘मास्टर ग्रंथि’ क्यों कहते हैं ? उत्तर ⇒  पीयूष ग्रंथि मस्तिष्क के आधार तल पर ऑप्टिक काइज्मा के पीछे सेलाटर्सिका गुहा में बन्द रहती है। शरीर का शायद ही कोई ऐसा अंग हो जो पीयूष ग्रंथि से प्रभावित न होता हो। इसी कारण इसे ‘मास्टर ग्रंथि’ भी कहते हैं।

मनुष्य में चीनी के पाचन में कौन-सा हॉर्मोन सहायक है ?

मनुष्य में चीनी के पाचन में कौन-सा हॉर्मोन सहायक है ? उत्तर ⇒  चीनी के पाचन में इन्सलिन सहायक है, जिसकी कमी से मधुमेह हो जाता है।

प्रतिवर्ती क्रिया तथा प्रतिवर्ती चाप में अंतर स्पष्ट करें।

प्रतिवर्ती क्रिया तथा प्रतिवर्ती चाप में अंतर स्पष्ट करें। उत्तर ⇒  प्रतिवर्ती क्रिया-वह क्रिया है जिसे मेरूरज्जू नियंत्रित करता है तथा यह क्रिया हमारी इच्छा से नियंत्रित नहीं होती । इसके विषय में हम सोच नहीं सकते।प्रतिवती चाप न्यूरॉनों में आवेग संचरण एक निश्चित पथ में होता है। इस पथ को प्रतिवर्ती चाप कहते हैं।

प्रकाशानुवर्तन और गुरुत्वानुवर्तन में क्या अंतर है ?

प्रकाशानुवर्तन और गुरुत्वानुवर्तन में क्या अंतर है ? उत्तर ⇒  प्रकाशानुवर्तन – पौधे के शीर्ष प्रकाश की दिशा में अग्रसर होते हैं । इसे प्रकाशानुवर्तन कहा जाता है। गुरुत्वानुवर्तन – पौधे के जड़ गुरुत्वाकर्षण की दिशा में अग्रसर होते हैं इसे गुरुत्वानुवर्तन कहा जाता है।

पादप हॉर्मोन क्या हैं ?

पादप हॉर्मोन क्या हैं ? उत्तर ⇒  पादप (पौधे) में कुछ रासायनिक पदार्थों की वृद्धि होती है । ये उनकी गतिविधि को नियंत्रण तथा समन्वय करते हैं । वे ही रसायन पादप हॉर्मोन कहलाते हैं।

लगातार दौड़ते रहने से मनुष्य की माँसपेशियों में दर्द हो जाता है। इसके पीछे जैव वैज्ञानिक कारण क्या है ?

Q & A

लगातार दौड़ते रहने से मनुष्य की माँसपेशियों में दर्द हो जाता है। इसके पीछे जैव वैज्ञानिक कारण क्या है ? उत्तर ⇒ लगातार दौड़ते रहने से मनुष्य की माँसपेशियों में लैक्टिक अम्ल का निर्माण होता है। यह मांसपेशियों में जमा हो जाता है, जिसके कारण मांसपेशियों में असह्य दर्द की अनुभूति होती है। यह दर्दयुक्त कैम्पस … Read more