विधुत धारा की प्रबलता की परिभाषा दें।

विधुत धारा की प्रबलता की परिभाषा दें। उत्तर ⇒ किसी चालक तार से प्रति सेकेण्ड बहने वाली आवेश को विद्युत धारा की प्रबलता कही जाती है। I =Q/t

फ्लेमिंग के वामहस्त नियम को लिखें।

फ्लेमिंग के वामहस्त नियम को लिखें। उत्तर ⇒ फ्लेमिंग के वाम हस्त नियम अपने बायें हाथ की तर्जनी, मध्यमा व अंगूठे को परस्पर लंबवत् फैलाइये। यदि तर्जनी चुंबकीय क्षेत्र की दिशा तथा मध्यमा धारा की दिशा प्रदर्शित करे, तो चालक की गति की दिशा अंगूठे की दिशा में होगी। फ्लेमिंग के वाम हस्त नियम का प्रदर्शन

विधुत धारा के चुंबकीय प्रभाव से संबंधित दक्षिण-हस्त अंगूठा का नियम लिखें।

विधुत धारा के चुंबकीय प्रभाव से संबंधित दक्षिण-हस्त अंगूठा का नियम लिखें। उत्तर ⇒ दक्षिण-हस्त अंगूठा का नियम – जब दाहिने हाथ तर्जनी अंगुली मध्यमिका अंगुली और अंगूठा इस प्रकार फैलाकर रखा जाता है कि तीन अंगुलियाँ एक दूसरे के साथ लम्बवत् हो, अगर तर्जनी अंगुली चुम्बकीय बल की दिशा की ओर, अंगूठा चुम्बक की गति … Read more

विधुत चुम्बक के चुम्बकत्त्व की तीव्रता किन-किन बातों पर – निर्भर करता है ?

विधुत चुम्बक के चुम्बकत्त्व की तीव्रता किन-किन बातों पर – निर्भर करता है ? उत्तर ⇒ विधुत चुम्बक के चुम्बकत्त्व की तीव्रता निम्नलिखित बातों पर निर्भर करता है – (i) परिनालिका के फेरों की संख्या – फेरों की संख्या (N) बढ़ने से चुम्बकत्त्व की तीव्रता (B) समानुपाती ढंग से बढ़ती है। अर्थात् B ∝ N (ii) धारा का मान … Read more

विधुत फ्यूज क्या है, यह किस मिश्र धातु का बना होता है ?

विधुत फ्यूज क्या है, यह किस मिश्र धातु का बना होता है ? उत्तर ⇒ विधुत परिपथों के लिए फ्यूज तार का उपयोग होता है। यह अतिभारण अथवा लघुपथन के कारण उत्पन्न उच्च विद्युत धारा के बहने पर यह गल जाता है तथा सुरक्षा प्रदान करता है। फ्यूज तार ताँबे तथा टिन के मिश्रधातु से बना … Read more

चुंबकत्व की असली पहचान क्या है ?

चुंबकत्व की असली पहचान क्या है ? उत्तर ⇒ चुम्बक में सजातीय ध्रुवों के बीच प्रतिकर्षण और विजातीय ध्रुवों के बीच आकर्षण उत्पन्न होता है। दो लोहे के टुकड़े लिए जाएं और इनके एक छोर दूसरे के दूसरे छोर से सटाने पर अगर प्रतिकर्षण होता है तो दोनों लोहे के टुकड़े चुम्बक होंगे।

विधुत मोटर के कुछ उपयोगों को लिखें।

विधुत मोटर के कुछ उपयोगों को लिखें। उत्तर ⇒ विधुत मोटर के उपयोग निम्नांकित हैं – (i) विधुत पंखों में (ii) रेफ्रिजरेटरों में (iii) विधुत मिश्रकों में (iv) वाशिंग मशीनों में (v) MP3 प्लेयरों में।

विधुत चुंबकीय प्रेरण से क्या समझते हैं ?

विधुत चुंबकीय प्रेरण से क्या समझते हैं ? उत्तर ⇒ वह प्रक्रम जिसके द्वारा किसी चालंक के परिवर्ती चुंबकीय क्षेत्र के कारण अन्य चालक में विद्युत धारा प्रेरित होती है, विद्युत चुंबकीय प्रेरण कहलाता है।

कैसे व्यक्ति नेत्रदान नहीं कर सकते हैं।

कैसे व्यक्ति नेत्रदान नहीं कर सकते हैं। उत्तर  ⇒ उच्च रक्त चाप वाले व्यक्ति, मधुमेह का रोगी, दमे का रोगी जिन्हें कोई संक्रामक रोग नहीं है नेत्रदान कर सकते हैं। एड्स, हेपटाइटिस-B, टेटनस, हैजा से मरने वाले व्यक्ति ही नेत्रदान नहीं कर सकते हैं।

प्रकीर्णित प्रकाश का वर्ण किस पर निर्भर करती है ?

प्रकीर्णित प्रकाश का वर्ण किस पर निर्भर करती है ? उत्तर  ⇒ यह प्रकीर्णन करने वाले कणों के साइज पर निर्भर करता है। अत्यंत सूक्ष्म कण मुख्य रूप से नीले प्रकाश को प्रकीर्ण करते हैं जबकि बड़े साइज के कण अधिक तरंगदैर्घ्य के प्रकाश को प्रकीर्ण करते हैं।