Bihar Board Class 9Th Hindi chapter 7 टॉल्सटाय के घर में Solutions | Bseb class 9Th Chapter 7 टॉल्सटाय के घर में Notes

Bihar Board Class 9Th Hindi chapter 7 टॉल्सटाय के घर में Solutions | Bseb class 9Th Chapter 7 टॉल्सटाय के घर में Notes

प्रश्न-  डॉल्सटाय ने अपनी अमर कृतियों की रचना कहाँ की थी ? 
उत्तर— यासनाया पोलयान में।
प्रश्न- घासनाया पोलयाना जाते समय लेखक के मन में कैसा भय समा रहा था और क्यों ?
उत्तर— टॉल्सटाय की जीवनी में भी इस स्थान का विचित्र – सा वर्णन पढ़कर लेखक ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन वह इस स्थान को देखेगा। प्रसन्नता के साथ-साथ एक प्रकार का भय लेखक के मन में समा रहा था कि कैसे वह सब अपनी आँखों से देख पाएगा।
प्रश्न- यूरा कौन था? लेखक की यात्रा के समय उसकी भूमिका पर प्रकाश डाले।
उत्तर— ‘यूरा’ लेखक रामकुमार का मित्र एवं एक अनुवादक था। गाइड जो कुछ भी रूसी भाषा में बोलता यूरा उसे अनुवाद करके लेखक को समझा देता था। लेखक रूस के सभी शहरों की यात्रा अपने इसी मित्र के साथ करता है।
प्रश्न- डॉल्सटाय के घर में चित्रकारी का शौक किन्हे था ? 
उत्तर— टॉल्सटाय के परिवार में उनकी पत्नी और पुत्री को चित्रकारी का शौक था।
प्रश्न- रामकुमार के अनुसार डॉल्सटाय के मकान का सबसे महत्वपूर्ण भाग कौन-सा था ?
उत्तर— रामकुमार के अनुसार टॉल्सटाय के घर का महत्वपूर्ण भाग उनके पढ़ने-लिखने का कमरा था। एक कोने में छोटी सी मेज रखी थी जिसपर एक कलम और दवात थी। यहीं तिपाई पर बैठकर उन्होंने ‘अन्ना करीनिना’ तथा ‘युद्ध और शांति’ की रचना की थी। अतः यह कोना भी उनके मकान का मुख्य भाग था।
प्रश्न- टॉल्सटाय रूसी के अलावा और कौन सी भाषा पड़ लेते थे ?
उत्तर— रूसी भाषा के अलावा टॉल्सटाय जर्मन, फ्रांसीसी और अंग्रेजी भी पढ़ लेते थे। इसका पता उनके कमरे से रखे जर्मन, फ्रांसीसी और अंग्रेजी भाषा के कुल 23000 पुस्तकों से चलता है।
प्रश्न- टॉल्सटाय ने जब अंतिम बार घर छोड़ा तो उनके साथ कौन गया था?
उत्तर— अंतिम बार घर छोड़ते वक्त उनके साथ एक डॉक्टर गया था जो उनके साथ ही अतिथियों के कमरे में रहता था ।
प्रश्न- टॉल्सटाय ने अपने समाधि के विषय में क्या कहा था ? 
उत्तर— अपने समाधि के विषय में टॉल्सटाय ने आदेश जारी किया था कि मृत्यु के बाद निर्धन-से-निर्धन व्यक्ति की जैसी समाधि होती है उनकी भी वैसी ही समाधि बने और उनकी मृत्यु पर किसी का भाषण न हो।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *