Bihar Board Class 9Th Non – Hindi chapter 4 दानी पेड़ Solutions | Bseb class 9Th Chapter 4 दानी पेड़ Notes

Bihar Board Class 9Th Non – Hindi chapter 4 दानी पेड़ Solutions | Bseb class 9Th Chapter 4 दानी पेड़ Notes

प्रश्न- पेड़ से सब कुछ लेने के बाद भी आदमी खुश क्यों नहीं था ? 
उत्तर— पेड़ से सब कुछ लेने के बाद भी आदमी खुश इसलिए नहीं था, क्योंकि बुढ़ापे के कारण उसके दाँत गिर गए थे, उसकी शारीरिक शक्ति क्षीण हो चुकी थी। वह अपने जीवन से ऊब चुका था और आराम से बैठने तथा सुस्ताने के लिए जगह का अभाव था। अर्थात् संतोष के अभाव के कारण वह खुश नहीं था।
प्रश्न- अपना सब कुछ दे देने पर भी पेड़ खुश क्यों था ?
उत्तर— अपना सब कुछ दे देने पर भी पेड़ इसलिए खुश था, क्योंकि उसने दूसरों की आवश्यकता की पूर्ति की थी। उसने अपना सब कुछ परोपकार में लगा दिया था। वह इस बात पर प्रसन्नता का अनुभव कर रहा था कि उसके जीवन का लोकोपकार में उपयोग हुआ है।
प्रश्न- पेड को दानी क्यों कहा गया है ?
उत्तर— पेड़ को दानी इसलिए कहा गया है, क्योंकि पेड़ ने अपना फल, डाली तथा तना देकर आदमी का उपकार किया। दूसरी बात पेड़ अपना फल स्वयं नहीं खाता। वह दूसरों की क्षुधा शांति के लिए फलता है। इसकी छाया में लोग विश्राम करते हैं तथा लकड़ियों का उपयोग विभिन्न कार्यों में करते हैं फिर भी पेड़ किसी से कुछ लेता नहीं है। इसलिए पेड़ को दानी कहा गया है।
प्रश्न- बड़ा होने पर लड़का दुःखी क्यों रहने लगा ?
उत्तर— बड़ा होने पर लड़का दुःखी इसलिए रहने लगा, क्योंकि उसके बचपन की स्वतंत्रता अर्थात् पेड़ पर चढ़ना, फूलों की माला बनाना, फल खाना, पेड़ के साथ लुक्का-छिपी खेलना तथा पेड़ की छाँव में सोना बन्द हो गया। इनके अलावे प्रमुख बात यह कि वह विभिन्न पारिवारिक दायित्वों के बोझ के कारण दुःखी रहने लगा।
प्रश्न- खाली जगहों को भरिए :-
(क) पेड़ छोटे लड़के को ……….. था।
(ख) वह पेड़ के साथ …… खेलता था।
(ग) मुझे पैसों की ……… है।
(घ) मैं ……. खरीदना चाहता हूँ ।
उत्तर— (क) बहुत प्यार करता, (ख) लुका-छिपी, (ग) जरूरत (घ) बहुत सी चीजें ।
प्रश्न- दुनिया में पेड़ों की संख्या को लगातार कम किया जा रहा है। अगर पेड़ों की संख्या इसी प्रकार कम होती जाए तो बीस वर्ष के बाद का समाज कैसा होगा ?
उत्तर— यदि पेड़ों की संख्या इसी प्रकार कम होती जाए तो बीस वर्षों के बाद का समाज विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रस्त हो जाएगा। कार्बन डाइऑक्साइड की अधिकता के कारण वातावरण इतना गर्म तथा प्रदूषित हो जाएगा कि जीवों की संख्या नहीं के बराबर रह पायेगी। ऑक्सीजन की कमी से जीवों का जीना दूभर हो जाएगा।
प्रश्न- पेड़ों को सुरक्षित रखने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है ? 
उत्तर— पेड़ों को सुरक्षित रखने के लिए उसकी कटाई पर प्रतिबंध लगाना होगा। जो पेड़ सूख जाते हैं उसके स्थान पर नया पेड़ लगाना होगा। वनो को सुरक्षा प्रदान करनी होगी।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *