Bihar Board Class 9Th Social Science chapter 2 भौतिक स्वरूपः संरचना एवं उच्चवचनSolutions | Bseb class 9Th Chapter 2 भौतिक स्वरूपः संरचना एवं उच्चवचन Notes
1. सैडल चोटी की ऊँचाई कितनी है ?
(a) 515m
(b) 500m
(c) 642m
(d) 700m
उत्तर— (c)
2. इनमें से कौन सी चोटी भारत में स्थित नहीं है ?
(a) K2
(b) नंदा देवी
(c) माउंट एवरेस्ट
(d) कामेट
उत्तर— (c)
3. बिहार के उत्तर पश्चिमी किनारे पर हिमालय की कौन-सी श्रेणी है ?
(a) हिमालय
(b) शिवालिक
(c) पूर्वी हिमालय
(d) मध्यएशिया
उत्तर— (b)
4. भारत का सबसे प्राचीन भूखण्ड है
(a) प्रायद्वीपीय पठार
(b) विशाल मैदान
(c) K2
(d) तटीय भाग
उत्तर— (a)
5. माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई कितनी है ?
(a) 8000m
(b) 8848m
(c) 2525m
(d) 8858m
उत्तर— (b)
6. ‘गॉडविन आस्टिन’ किस पर्वत श्रृंखला में स्थित है ?
(a) जस्कर
(b) काराकोरम
(c) हिमालय
(d) अरावली
उत्तर— (b)
7. उत्तर-पूर्वी राज्यों में स्थित हिमालय को किस नाम से जाना जाता है।
(a) उत्तरांचल
(b) पूर्वांचल
(c) पूर्वी हिमालय
(d) K2
उत्तर— (b)
8.भारत में स्थित सर्वोच्च पहाड़ की चोटी का नाम है ?
(a) माउंट एवरेस्ट
(b) गॉडविन ऑस्टिन (K2)
(c) अरावली
(d) नंदा देवी
उत्तर— (b)
9. निम्न में से कौन सी चोटी भारत में स्थित नहीं है ?
(a) माउंट एवरेस्ट
(b) नंदा देवी
(c) कामेट
(d) K2
उत्तर— (a)
10. संसार की सर्वोच्च ऊँची चोटी कौन सी है ?
(a) माउंट एवरेस्ट
(b) K2
(c) कंचनजंघा
(d) नंदा देवी
उत्तर— (a)
प्रश्न- हिमालय की तीन समान्तर श्रेणियों का नाम लिखो।
उत्तर— I. बृहत हिमालय या हिमाद्रि (उच्च हिमालय)
II. वाहय् हिमालय या शिवालिक (निम्न हिमालय)
III. लघु हिमालय या हिमाचल (मध्य हिमालय)
प्रश्न- कौन सा तटीय मैदान अपेक्षाकृत अधिक चौड़ा है?
उत्तर— पूर्वी तटीय मैदान, पश्चिमी तटीय मैदान की अपेक्षा अधिक चौड़ी है। इसकी चौड़ाई 350Km है।
प्रश्न- मध्य गंगा के मैदान की 4 विशेषताएँ बताये।
उत्तर— I. यह मैदान बससे अधिक उपजाऊ है।
II. यहाँ की जलवायु स्वास्थ्यवर्द्धक है।
III. यह घनी जनसंख्या वाला मैदान हे ।
IV. इसकी लंबाई 1400km है।
प्रश्न- हिमालय और प्रायद्विपीय पर्वतों के बीच के दो मुख्य अन्तर बताएँ।
उत्तर— इनके बीच का मुख्य दो अंतर निम्न हैं—
I. हिमालय पर्वत प्रायद्वीपीय पर्वतों की अपेक्षा अधिक ऊँची व लंबी है।
II. प्रायद्वीपीय पर्वत आग्नेय चट्टानों से बनी है। जबकि हिमालय पर्वत श्रेणी तीन समानांतर श्रेणियों से मिलकर बनी है।
प्रश्न- ‘खादर’ तथा ‘बांगर’ किसे कहते हैं ?
उत्तर— खादर जिस मैदानी क्षेत्र में बाढ़ का पानी प्रतिवर्ष आकर नई उपजाऊ मिट्टी बिछा देती है, उसे खदर कहा जाता है।
बांगर- नदियों द्वारा निर्मित पुरानी मिट्टी के ऊँचे मैदान जहाँ बाढ़ का पानी नही पहुँच पाता है, बांगर कहलाता है।
प्रश्न- पूर्वी घाट तथा पश्चिमी घाट में अंतर बताएँ।
उत्तर— पूर्वी घाट—
I. पूर्वी घाट प्रायद्वीपीय के पूर्व में स्थित है।
II. इसका विस्तार दक्षिण-पश्चिम दिशा में महानदी से नीलगिरि पर्वत तक है।
III. पूर्वी घाट कटे-फटे व अवशिष्ट पर्वतों का समूह है।
IV. इसकी औसत चौड़ाई 100 से 200 किमी० है।
पश्चिमी घाट—
I. पश्चिमी घाट प्रायद्वीपीय के पश्चिम में स्थित है
II. इसका विस्तर उत्तर दक्षिण दिशा में ताप्ती नदी से कन्याकुमारी तक है।
III. पश्चिमी घाट अधिक श्रृंखलाबद्ध है।
IV. इसकी औतस चौड़ाई केवल 50-80 किमी. है।
प्रश्न- उत्तर के विशाल मैदान की विशेषताओं को लिखे।
उत्तर— दक्षिणी पठार और उत्तरी पर्वतमाला के बीच का विशाल मैदान नदियों द्वारा लाई गई जलोढ़ मिट्टी से बना है। इस मैदान को ‘गंगा-ब्रह्मापुत्र’ मैदान भी कहा जाता है। इस मैदान में तीन नदी-घाटियाँ है—
(i) सतलज घाटी (ii) गंगा घाटी (ii) ब्रहमपुत्रा-घाटी।
इसमें गंगा घाटी सबसे बड़ी है। भारत के इस मैदानी भाग का क्षेत्रफल लगभग 7 लाख वर्ग किलोमीटर है। मध्यवर्ती मैदान की लंबाई 2400 किलोमीटर, चौड़ाई 300 किलोमीटर और औसत ऊँचाई 200 मीटर है। यह संसार की सबसे अधिक उपजाऊ मैदानों में से एक है। मध्यवर्ती मैदान का पुराना ऊँचा भाग ‘बांगर’ व निचला भाग ‘खादर’, कहलाता है। गंगा मुख्य नदी है जिसकी यमुना, गोमती, घाघरा आदि सहायक नदियाँ है।
प्रश्न- हिमालय पर्वत श्रृंखला की विशेषताओं का वर्णन करें।
उत्तर— हिमालय पर्वत श्रृंखला भारत की उत्तरी सीमा पर फैली हुई है। यह पश्चिम से पूर्व दिशा में सिन्धु एवं ब्रह्मपुत्र के बीच लगभग 2500 किलोमीटर में फैली है। इसका क्षेत्रफल लगभग 5 लाख वर्ग किलोमीटर है एवं यह विश्व की सबसे ऊँची पर्वत श्रेणी है। इसकी चौड़ाई कश्मीर में 500 किमी० जबकि अरूणाचल में मात्र 160 किमी० है। सबसे उत्तरी भाग में स्थित श्रृंखला को आंतरिक हिमालय या हिमाद्रि कहते है। इसके शिखर सबसे ऊँचे है। इसका ऊपरी भाग हमेशा बर्फ से ढँका रहता है। जम्मू कश्मीर के उत्तर में काराकोरम पर्वत श्रेणी है। काराकोरम पर्वत श्रेणी को ट्रांस हिमालय भी कहते हैं जो भारत का पहला एवं विश्व का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत है। इसे गाडविन आस्टीन तथा गौरीनन्दा पर्वत भी कहते है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Google News ज्वाइन करे – Click Here