बिहार में किस नदी को ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है, और क्यों ?

बिहार में किस नदी को ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है, और क्यों ? उत्तर ⇒ कोसी नदी को बिहार का शोक कहा जाता है, क्योंकि बिहार में सर्वाधिक बाढ़ इसी नदी के कारण आता है। यह नदी देश की सबसे तेजी से मार्ग बदलने वाली नदी भी है।

बिहार में ऐसे जिलों का नाम लिखिए जहाँ वन विस्तार एक प्रतिशत से भी कम है।

बिहार में ऐसे जिलों का नाम लिखिए जहाँ वन विस्तार एक प्रतिशत से भी कम है। उत्तर ⇒ बिहार में कई ऐसे जिले हैं जहाँ वन का विस्तार एक प्रतिशत से भी कम है जो निम्न हैं — सीवान, सारण, बक्सर, पटना, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, मोतीहारी, दरभंगा, मधुबनी, सगस्तीपुर, बेगूसराय, मधेपुरा, खगड़िया, नालंदा आदि।

बिहार में रेशमी वस्त्रों का उद्योग कहाँ विकसित है ?

बिहार में रेशमी वस्त्रों का उद्योग कहाँ विकसित है ? उत्तर ⇒ बिहार में रेशमी वस्त्र उद्योग का विकास मुख्य रूप से भागलपुर एवं उसके आस-पास के इलाकों में हुआ है। उद्योग के विकास के लिए हस्तकरघा एवं रेशमी वस्त्र निदेशालय की स्थापना की गई है । भागलपुर के अलावा भभुआ, नवादा एवं नालंदा में भी … Read more

बिहार में रज्जू मार्गों का उपयोग कहाँ होता है ?

बिहार में रज्जू मार्गों का उपयोग कहाँ होता है ? उत्तर ⇒ इसका उपयोग मुख्यतः राजगीर के गृद्धकूट पर्वत पर बौध शान्ति स्तूप पर. जाने के लिए रज्जू मार्ग का विकास किया गया है। इसका निर्माण सन् 1972 में जापान सरकार द्वारा की गई थी।

बिहार की कोई दो जल विद्युत परियोजनाओं के नाम लिखें।

बिहार की कोई दो जल विद्युत परियोजनाओं के नाम लिखें। उत्तर ⇒ बिहार की दो जल विद्युत परियोजनाएँ : (i) पश्चिमी सोन नहर जल विद्युत परियोजना – जो डेहरी (रोहतास जिले) में सोन नहर पर बनी है। (ii) कटैया जल विद्युत परियोजना — जो कोसी की सहायक कटैया नदी पर सुपौल जिले में स्थित है।

बिहार में किन स्थानों पर सर्वाधिक वर्षा होती है ?

बिहार में किन स्थानों पर सर्वाधिक वर्षा होती है ? उत्तर ⇒ बिहार के उत्तर-पूर्वी, पूर्वी एवं उत्तर-पश्चिमी भागों में सर्वाधिक वर्षा होती है। इसमें सबसे अधिक वर्षा किशनगंज जिले में होती है। इसके बाद कटिहार एवं प० चंपारण का स्थान आता है।

बिहार में अत्यंत कम घनत्व वाले जिले कौन-कौन हैं ?

बिहार में अत्यंत कम घनत्व वाले जिले कौन-कौन हैं ? उत्तर ⇒ बिहार राज्य में अत्यंत कम घनत्व वाले जिले क्रमशः पश्चिमी चंपारण, बॉका, जमुई एवं कैमूर हैं। इन जिलों में जनसंख्या का घनत्व 600 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी० से भी कम है।

बिहार के किस भाग में सिंचाई की आवश्यकता है और क्यो ?

बिहार के किस भाग में सिंचाई की आवश्यकता है और क्यो ? उत्तर ⇒ बिहार के किशनगंज, शिवहर, दरभंगा, अररिया, मधुवनी जिले सिंचित क्षेत्रों की दृष्टि से काफी पीछे है। इस जिलों की सिंचाई की आवश्यकता सर्वाधिक है। किशनगंज के 21.81% फसल क्षेत्र ही सिंचित है। इसके कारण इस क्षेत्र में कृषि में काफी पिछड़ा हुआ … Read more

बिहार में जल-परिवहन के विकास के लिए उपाए बताएं।

बिहार में जल-परिवहन के विकास के लिए उपाए बताएं। उत्तर ⇒ बिहार में जल-परिवहन के विकास के लिए जल की अपेक्षित गहराई बनाये रखने के लिए नदियों के तल की खदाई, नये किस्म के जलयानों को चलाना तथा विभिन्न नहरों को एक-दूसरे से जोड़ना आवश्यक है।

सोन-नदी घाटी परियोजना से उत्पादित जल विद्युत का वर्णन कीजिए।

सोन-नदी घाटी परियोजना से उत्पादित जल विद्युत का वर्णन कीजिए। उत्तर ⇒ सोन परियोजना के अन्तर्गत जलविद्युत उत्पादन के लिए दो शक्ति ग्रहों की स्थापना की गयी है। पहला पश्चिमी ऊँचे जल-पता की नहर पर डेहरी के समीप बनाया गया है, जिसकी उत्पादन क्षपता 6.6 मेगावाट है। दूसरा पूर्वी ऊंचे जल स्तर की नहर वारूण में … Read more