सीमांत सड़क किसे कहा जाता है ?
सीमांत सड़क किसे कहा जाता है ? उत्तर ⇒ देश की सीमा पर रक्षा एवं विदेश व्यापार के लिए भारतीय सीमा सड़क संगठन द्वारा सड़कों को बनाया जाता है जिसे सीमांत सड़क कहते हैं।
सीमांत सड़क किसे कहा जाता है ? उत्तर ⇒ देश की सीमा पर रक्षा एवं विदेश व्यापार के लिए भारतीय सीमा सड़क संगठन द्वारा सड़कों को बनाया जाता है जिसे सीमांत सड़क कहते हैं।
राष्ट्रीय महामार्ग क्या है ? उत्तर ⇒ राष्ट्रीय महत्त्व की सड़कों को राष्ट्रीय महामार्ग कहा जाता है। वे एक राज्य को दूसरे राज्य से मिलाती हैं। इनका निर्माण कार्य एवं रख-रखाव केंद्रीय सरकार करती है।
‘पूरब-पश्चिम एवं उत्तर-दक्षिण गलियारा’ से आप क्या समझते हैं ? उत्तर ⇒ पूरब में सिलचर और पश्चिम में पोरबंदर को जोड़नेवाली सड़क को ‘पूरब-पश्चिम गलियारा’ कहते हैं। इसकी लम्बाई 3640 कि०मी० है। उत्तर में श्रीनगरऔर दक्षिण में कन्याकुमारी को जोड़नेवाली सड़क को उत्तर-दक्षिण गलियारा कहते हैं। इसकी कुल लम्बाई 4016 कि०मी० है।
कोंकण रेलमार्ग परियोजना का वर्णन करें। उत्तर ⇒ यह देश के पश्चिमी तट के किनारे महाराष्ट्र के रोहा से गोआ के मडगाँव तक जाती है। इस परियोजना की व्यवस्था कोंकण रेलवे निगम द्वारा की गई है। यहाँ नियमित यात्री रेल सेवा प्रारम्भ की जा चुकी है। इसकी लम्बाई 741 कि०मी० है।
भारत में सड़कों के प्रादेशिक वितरण का वर्णन प्रस्तुत कीजिए। उत्तर ⇒ भारत में सड़कों के प्रादेशिक वितरण में काफी विषमता है। पक्की सड़कों के वितरण को देखा जाए तो महाराष्ट्र का स्थान प्रथम है। उत्तरप्रदेश दूसरे और उड़ीसा तीसरे स्थान पर है। लक्षद्वीप में सबसे कम पक्की सड़क पायी जाती है। सड़क घनत्व की दृष्टि … Read more
राष्ट्रीय राजमार्ग क्या हैं? उनका महत्त्व क्या है ? उत्तर ⇒ ये प्राथमिक सड़क तंत्र हैं जिनका निर्माण व रख-रखाव केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में हैं। ये सड़कें राज्य की राजधानियों, बड़े शहर तथा महत्त्वपूर्ण पत्तनों को आपस में जोड़ती हैं। महत्त्व- (i) राष्ट्रीय राजमार्गों के माध्यम से आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध होते हैं। इन्हीं … Read more
भारत में पवन हंस के द्वारा किस प्रकार की सेवा दी जा रही है ? उत्तर ⇒ पवन हंस के द्वारा दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में हेलिकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। यह मुख्यतः पेट्रोलियम के उत्पादन में सहायता प्रदान करने के लिए तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग को हेलिकॉप्टर सेवा प्रदान करती रही है। जम्मू … Read more
वायु परिवहन की प्रमुख विशेषताओं को लिखें। उत्तर ⇒ वायु परिवहन की प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं – (i) यह यातायात का सबसे तीव्रगामी साधन है। (ii) इसके लिए मार्ग का निर्माण और रख-रखाव नहीं करना पड़ता है। (iii) अत्यधिक ऊँचाई पर उड़ने के कारण इसे प्राकृतिक बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ता है। इससे पहाड़ों, मरुस्थलों, गहरे महासागरों … Read more
भारत के अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व के चार पत्तनों का उल्लेख करें। उत्तर ⇒ भारत का अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का लगभग 95% माल का परिवहन समुद्री रास्ते से होता है। अर्थात् पत्तन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के मार्ग हैं। इनमें चार महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय पत्तन निम्नलिखित हैं- कोलकाता पत्तन – कोलकाता पत्तन कृषि, खनिज तथा औद्योगिक उत्पादों के व्यापार के चलते भारत का … Read more
आयात तथा निर्यात में क्या अंतर है ? उत्तर ⇒ जब कोई सामान दूसरे या बाहरी देशों से अपने देश में मँगाया जाता है, तब इसे आयात कहते हैं। जब कोई सामान अपने देश से दूसरे या बाहरी देशों को भेजा जाता है, तब इसे निर्यात कहते हैं। ये दोनों विदेश व्यापार की प्रक्रियाएँ हैं।