परमाणु-शक्ति किन-किन खनिजों से प्राप्त होती है ?

परमाणु-शक्ति किन-किन खनिजों से प्राप्त होती है ? उत्तर ⇒ वर्तमान समय में परमाणु शक्ति ऊर्जा के प्रमुख स्रोत है। यह विभिन्न खनिजों से प्राप्त होते हैं, जिसमें इल्मेनाइट, बैनेडियम, एंटीमनी, ग्रेफाइट, यूरेनियम, मोनोजाइट आदि आण्विक खनिज प्रमुख है।

चूना-पत्थर की क्या उपयोगिता है ?

चूना-पत्थर की क्या उपयोगिता है ? उत्तर ⇒ चूना-पत्थर एक महत्त्वपूर्ण खनिज संसाधन है। इसका 76% उपयोग सीमेंट उद्योग में, 16% उपयोग लौह-इस्पात उद्योग में, 4% उपयोग रसायन उद्योग में तथा शेष 4% उपयोग उर्वरक, कागज तथा चीनी उद्योग में होता है।

दस लुप्त होने वाले पशु-पक्षियों का नाम लिखिए।

दस लुप्त होने वाले पशु-पक्षियों का नाम लिखिए। उत्तर ⇒ दस लुप्त होने वाले पशु-पक्षियों के नाम हैं – गिद्ध, गिर सिंह, धूसर बगुला, पर्वतीय बटेर, हरा सागर, कछुआ, लाल पाण्डा, भारतीय कुरंग, सारंग, श्वेत सारस और कृष्णा सारस।

पारंपरिक ऊर्जा स्रोत किसे कहा जाता है ?

पारंपरिक ऊर्जा स्रोत किसे कहा जाता है ? उत्तर ⇒ ऊर्जा के वे सभी पुराने स्रोत जिसे हम सैकड़ों वर्षों से प्रयोग कर रहे, ऊर्जा के पारंपरिक स्रोत कहलाते हैं। जैसे—कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस। इसे जीवाश्म ईधन के नाम से भी जाना जाता है तथा ये समाप्य संसाधन है।

भाखड़ा-नांगल परियोजना का क्या महत्त्व है ?

भाखड़ा-नांगल परियोजना का क्या महत्त्व है ? उत्तर ⇒ यह विश्व के सर्वोच्च बाँधों में से एक है। इस पर चार शक्ति-गृह बनाये गये हैं। एक भाखड़ा में, दो गंगुवाल में और एक कोटला में स्थापित है। यह 7 लाख किलोवाट विद्युत उत्पादन करता है। यह पंजाब, हरियाणा, हिमाचलप्रदेश इत्यादि राज्यों में कृषि एवं उद्योगों में … Read more

वन्य जीवों के ह्रास में प्रदूषण जनित समस्याओं पर अपना विचार स्पष्ट कीजिए।

वन्य जीवों के ह्रास में प्रदूषण जनित समस्याओं पर अपना विचार स्पष्ट कीजिए। उत्तर ⇒ बढ़ते प्रदूषण ने भी वन्य जीवों के ह्रास में अपनी भूमिका निभाई है। पराबैंगनी किरणों, अम्ल वर्षा और हरित गृह प्रभाव द्वारा वन्य जीवों एवं वनों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावे वायु, जल एवं मृदा प्रदूषण ने भी वन एवं … Read more

निम्नलिखित नदी घाटी परियोजनाएँ किन-किन राज्यों में अवस्थित हैं – हीराकुंड, तुंगभद्रा एवं रिहन्द।

निम्नलिखित नदी घाटी परियोजनाएँ किन-किन राज्यों में अवस्थित हैं – हीराकुंड, तुंगभद्रा एवं रिहन्द। उत्तर ⇒ परियोजना – अवस्थिति वाले राज्य 1. हीराकुंड उड़ीसा 2. तुंगभद्रा आंध्रप्रदेश 3. रिहन्द उत्तरप्रदेश

ताप शक्ति क्यों समाप्य संसाधन है ?

ताप शक्ति क्यों समाप्य संसाधन है ? उत्तर ⇒ ताप शक्ति का स्रोत कोयला है। कोयला का निर्माण लंबी अवधि में जटिल प्रक्रिया द्वारा होता है जिसमें लाखों करोड़ों वर्ष लग जाते हैं। किंतु कोयले का उपयोग तेजी से हो रहा है। इनका भंडार सीमित है। अतः ताप शक्ति समाप्य संसाधन है।

सागर सम्राट क्या है ?

सागर सम्राट क्या है ? उत्तर ⇒ सागर सम्राट मुंबई हाई पेट्रोलियम उत्खनन् क्षेत्र में कार्यरत एक जलयान है जो समुद्री क्षेत्र में जल के भीतर तेलकूप की खुदाई का कार्य करता है।

भारत के किन-किन क्षेत्रों में पवन ऊर्जा के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ हैं ?

भारत के किन-किन क्षेत्रों में पवन ऊर्जा के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ हैं ? उत्तर ⇒ पवन ऊर्जा के विकास हेतु निम्नलिखित राज्यों में अनुकूल परिस्थितियाँ हैं- (i) राजस्थान, (ii) गुजरात, (iii) महाराष्ट्र, (iv) कर्नाटक तथा (v) तमिलनाडु।