भारत में आर्थिक नियोजन के लिए कौन-सी संस्था जिम्मेवार है ? समझावें।

भारत में आर्थिक नियोजन के लिए कौन-सी संस्था जिम्मेवार है ? समझावें। उत्तर :- भारत में आर्थिक नियोजन के लिए नीति (योजना) आयोग का गठन किया गया है। यह 15 मार्च, 1950 को अस्तित्व में आया। भारत के प्रधानमंत्री इसके पदेन अध्यक्ष होते हैं। वर्तमान में इसके उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया हैं।

आर्थिक क्रियाएँ किसे कहते हैं ?

आर्थिक क्रियाएँ किसे कहते हैं ? उत्तर :- वे सभी क्रियाएँ, जिनसे हमें आय की प्राप्ति होती है उन्हें आर्थिक क्रियाएँ कहते हैं, जैसे—व्यापार, उद्योग, चिकित्सा इत्यादि।

आर्थिक विकास को निर्धारित करने वाले कौन-कौन से घटक हैं ?

आर्थिक विकास को निर्धारित करने वाले कौन-कौन से घटक हैं ? उत्तर :- आर्थिक विकास को निर्धारित करने वाले दो घटक हैं (क) आर्थिक घटक जैसे—संसाधन, श्रमशक्ति इत्यादि तथा दूसरा (ख) अनार्थिक घटक जैसे सामाजिक, राजनीतिक इत्यादि।

आर्थिक विकास को प्रभावित करने वाले घटक कौन-से हैं? समझावें।

आर्थिक विकास को प्रभावित करने वाले घटक कौन-से हैं? समझावें। उत्तर :- प्रत्येक देश का आर्थिक विकास अनेक घटकों से प्रभावित होता है, जैसे—जनसंख्या की मात्रा, पूँजी का निर्माण, तकनीकी विकास आदि। इन्हीं घटकों को आर्थिक विकास के निर्धारक तत्त्व अथवा आधार कहा जाता है।

आर्थिक विकास का क्या अर्थ है ?

आर्थिक विकास का क्या अर्थ है ? उत्तर :- ‘आर्थिक विकास’ दो शब्दों से बना है आर्थिक तथा विकास। इसके अंतर्गत सभी मानवीय, पूँजीगत तथा प्राकृतिक एवं तकनीकी संसाधनों का विकास शामिल किया जाता है।

आर्थिक आधारभूत संरचना का क्या महत्त्व है?

आर्थिक आधारभूत संरचना का क्या महत्त्व है? उत्तर :- आधारभुत संरचना पर ही अर्थव्यवस्था की अधिरचना खडी होती है। यह अर्थव्यवस्था की नींव है। बिजली. सडक. पानी. परिवहन एवं दरसंचार की सुविधा के बिना आधुनिक समय में उत्पादन बढ़ाने में इसकी महत्त्वपूर्ण भूमिका है। जीवन-स्तर उठाने में प्रत्यक्ष रूप से सहायक है।

आधारभूत संरचना किसे कहते हैं?

आधारभूत संरचना किसे कहते हैं? उत्तर :- आधारिक संरचना का अर्थ उन सुविधाओं तथा सेवाओं से है जो देश के आर्थिक विकास के लिए सहायक होते हैं। इसके अन्तर्गत बिजली, परिवहन, संचार, बैंकिंग स्कल. कॉलेज, अस्पताल इत्यादि आते हैं।

समाजवादी अर्थव्यवस्था से आप क्या समझते हैं ?

समाजवादी अर्थव्यवस्था से आप क्या समझते हैं ? उत्तर :- समाजवादी अर्थव्यवस्था एक नई आर्थिक व्यवस्था है। इसके अंतर्गत उत्पादन के सभी साधन राज्य अथवा सरकार के अधीन होते हैं तथा उनपर राज्य का स्वामित्व और नियंत्रण होता है। इस व्यवस्था में अधिकतम सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से वस्तओं और सेवाओं का उत्पादन एवं वितरण किया … Read more

पूँजीवादी अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं ?

पूँजीवादी अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं ? उत्तर :- अर्थव्यवस्था का वह स्वरूप जिसमें उत्पादन के साधनों का स्वामित्व निजी व्यक्तियों के पास होता है और इसका उपयोग अपने निजी लाभ के लिए करते हैं, जैसे—अमेरिकी अर्थव्यवस्था।

अर्थशास्त्र में उत्पादन के कौन-कौन साधन हैं ? उदाहरण दें।

अर्थशास्त्र में उत्पादन के कौन-कौन साधन हैं ? उदाहरण दें। उत्तर :- उत्पादन के निम्नलिखित पाँच साधन हैं – (i) भूमि (ii) श्रम (iii) पूँजी (iv) संगठन (v) साहस