लोकतंत्र संस्थाओं के अंदर आंतरिक लोकतंत्र से आपका क्या अभिप्राय है ?

लोकतंत्र संस्थाओं के अंदर आंतरिक लोकतंत्र से आपका क्या अभिप्राय है ? उत्तर- इसका अभिप्राय है राजनीतिक दलों एवं अन्य लोकतांत्रिक संस्थाओं के भीतर भी सार्वजनिक मुद्दों पर खुलकर बहस हो एवं सबके विचार लिये जाएँ। निर्णय होके समय बहुमत की आकांक्षाओं का ख्याल रखा जाए। लोकतंत्र की सफलता के लिए यह बहुत जरूरी है।

भारतीय लोकतंत्र के तीन महत्त्वपूर्ण अंग कौन-कौन से हैं ?

भारतीय लोकतंत्र के तीन महत्त्वपूर्ण अंग कौन-कौन से हैं ? उत्तर- भारत में लोकतांत्रिक सरकार के तीन महत्त्वपूर्ण अंग हैं (i) विधायिका—यह कानून का निर्माण करती है। (ii) न्यायपालिका—यह दोषी व्यक्ति को सजा देती है। (iii) कार्यपालिका—यह कानून को लागू कराती है।

लोकतंत्र की सफलता के लिए शिक्षा का प्रसार क्यों जरूरी है ?

लोकतंत्र की सफलता के लिए शिक्षा का प्रसार क्यों जरूरी है ? उत्तर- शिक्षा से लोगों के भीतर चेतना पैदा होती है। लोग अपने कर्तव्यों के रे में जागरूक होते हैं। अपने लिए योग्य प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं जो सरकार जाते हैं। इस प्रकार शासन में भी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित कर पाते हैं। यही … Read more

अमेरिकी संविधान निर्माता अलेक्जेन्डर हैमिल्टन ने क्या कहा था ?

अमेरिकी संविधान निर्माता अलेक्जेन्डर हैमिल्टन ने क्या कहा था ? उत्तर- उन्होंने सरकार के विभिन्न अंगों के विषय में यह कहा था कि “कार्यपालिका में ऊर्जा होनी चाहिए तो विधायिका में दूरदर्शिता जबकि न्यायपालिका में सत्य के प्रति निष्ठा एवं संयम होना चाहिए।

संप्रदायवाद लोकतंत्र के लिए एक बड़ी चुनौती हैं, कैसे ?

संप्रदायवाद लोकतंत्र के लिए एक बड़ी चुनौती हैं, कैसे ? उत्तर- संप्रदायवाद के कारण विभिन्न धर्मों के लोग परस्पर दूसरे धर्म के प्रति द्वेष का भाव रखने लगते हैं जिसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय एकता को खतरा होता है। यह गृहयुद्ध की स्थिति पैदा कर सकता है। अत: यह लोकतंत्र के लिए एक बड़ी `चुनौती है।

गठबंधन की सरकार से आपका क्या अभिप्राय है ?

गठबंधन की सरकार से आपका क्या अभिप्राय है ? उत्तर- जब किसी चुनाव में किसी एक राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत प्राप्त । नहीं होता, तब वह कई क्षेत्रीय या राष्ट्रीय दलों के साथ समझौता के तहत बहुमत प्राप्त करता है। इस प्रकार बनी सरकारें गठबंधन सरकार कहलाती हैं।

बिहार में लोकतंत्र की चुनौतियाँ कौन-सी हैं ?

बिहार में लोकतंत्र की चुनौतियाँ कौन-सी हैं ? उत्तर- हमारे प्रान्त में लोकतंत्र के समक्ष अनेक चुनौतियाँ हैं। इनमें सबसे अधिक अशिक्षा, जातिवाद तथा निर्धनता है। इन सबकी वजह से बिहार में जागृति नहीं आ पा रही है और लोकतंत्र का विस्तार रुक गया है।

भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, कैसे ?

भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, कैसे ? उत्तर- भारत में धर्म के आधार पर कोई भेद-भाव नहीं किया जाता। भारतीय संविधान में भी प्रत्येक धर्म को समान आदर दिया गया है। यहाँ हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी के पर्व एक जैसे मनाए जाते हैं।

तानाशाही सरकारों की आर्थिक प्रगति तीव्र होती है, क्यों ?

तानाशाही सरकारों की आर्थिक प्रगति तीव्र होती है, क्यों ? उत्तर- लोकतांत्रिक सरकारों के ठीक विपरीत इसमें किसी भी विषय में निर्णय एक ही व्यक्ति द्वारा लिया जाता है। जनता के हितों की उपेक्षा करके सारा ध्यान तीव्र आर्थिक प्रगति पर होता है। यही कारण है कि तानाशाही सरकारों की आर्थिक प्रगति तीव्र होती है। … Read more

उत्तरदायी एवं वैध शासन किसे कहते हैं ?

उत्तरदायी एवं वैध शासन किसे कहते हैं ? उत्तर-वयस्क मताधिकार के आधार पर चुनी गई सरकार जो जनता के प्रति उत्तरदायी हो वैसी शासन-व्यवस्था को वैध एवं उत्तरदायी शासन कहते हैं।