प्रत्यक्ष लोकतंत्र किसे कहते हैं ?
प्रत्यक्ष लोकतंत्र किसे कहते हैं ? उत्तर- जिसमें जनता स्वयं शासन में भाग लेती है, प्रत्यक्ष लोकतंत्र कहलाता है।
प्रत्यक्ष लोकतंत्र किसे कहते हैं ? उत्तर- जिसमें जनता स्वयं शासन में भाग लेती है, प्रत्यक्ष लोकतंत्र कहलाता है।
तानाशाही सरकार में जनता अपने प्रतिनिधियों के कार्यों का सही – मूल्यांकन नहीं कर पाती। स्पष्ट करें। उत्तर- तानाशाही सरकारें जनता के द्वारा चयनित नहीं होती। वे जनता की आवाज को दबाकर रखती हैं। जनता में असंतुष्टी व्याप्त होती है। किसी तानाशाही सरकार की व्यवस्था का सही मूल्यांकन जनता नहीं कर पाती है।
लोकतंत्र से आप क्या समझते हैं ? उत्तर- लोकतंत्र का अर्थ जनता का शासन होता है। इसमें जनता के प्रतिनिधियों के माध्यम से शासन का संचालन किया जाता है। लोकतंत्र दो प्रकार के हैं—प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष।
चिपको आन्दोलन क्यों और कहाँ हुआ? उत्तर- चिपको आन्दोलन 1970 के दशक में वर्तमान उत्तराखण्ड राज्य में प्रारम्भ हुआ। इस आन्दोलन के प्रणेता सुन्दर लाल बहुगुणा हैं। यह पर्यावरण रक्षा के लिए किया गया आन्दोलन था। जंगलों में व्यावसायिक आधार पर, वृक्षों की कटाई का विरोध में यह आन्दोलन किया गया। गाँववाले विशेषकर महिलाओं ने … Read more
सूचना के अधिकार आंदोलन के मुख्य उद्देश्य क्या थे? उत्तर- सूचना के अधिकार आंदोलन के मुख्य उद्देश्य थे (i) सत्ता में आंशिक साझेदारी करना। (ii) सरकारी काम-काज पर नियंत्रण रखना। (iii) सरकार एवं सरकारी कर्मचारियों के कार्यों का सार्वजनिक करना। ।
सूचना का अधिकार किसे कहते हैं ? उत्तर- लोकतंत्र जनता की, जनता द्वारा और जनता की सरकार है। अत: जनता को सरकार द्वारा जनता के लिए किए गए कार्यों और बनाई गई नीतियों को जानने का अधिकार है। इस ही सूचना का अधिकार कहा गया है। इसे प्राप्त करने के लिए एक आंदोलन करना पड़ा। … Read more
सामाजिक न्याय किसे कहते हैं ? उत्तर- लोगों के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक जीवन में पाए जाने वाले असमानता को समाप्त करना और सभी लोगों को विकास का समुचित अवसर उपलब्ध कराना सामाजिक न्याय है।
वंशवाद किसे कहते हैं ? उत्तर- ऐसी प्रवृत्ति जिसमें किसी राजनीतिक दल के शीर्ष पर बैठा व्यक्ति अनुचित लाभ उठाते हुए अपने सगे-संबंधियों, मित्रों एवं रिश्तेदारों को दल के प्रमुख पदों पर बिठाते हैं, वंशवाद कहलाता है। वंशवाद लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के सामने एक प्रमुख चनौती है।
‘ताड़ी-विरोधी आंदोलन’ क्यों हुआ ? उत्तर- 1990 के दशक में आंध्रप्रदेश में ताड़ी एवं शराब की बिक्री चरम सीमा पर थी। इसके दुष्परिणाम से सारे लोग खासकर महिलाएँ त्रस्त थीं। सरकार अधिक आय प्राप्त करने के कारण इसकी बिक्री बंद करने के पक्ष में नहीं थी। परंतु आंध्रप्रदेश का सामाजिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। … Read more
पंचायत समिति के कार्यों का वर्णन करें। उत्तर- पंचायत समिति सभी ग्राम पंचायतों की वार्षिक योजनाओं पर विचार-विमर्श करती है तथा समेकित योजनाओं को जिला परिषद में भेजती है। राज्य सरकार द्वारा सौंपे गए कार्यों का संपादन एवं निष्पादन करती है। इसके अतिरिक्त सामुदायिक विकास कार्य एवं प्राकृतिक आपदा के समय राहत का प्रबंध करना … Read more