संघात्मक शासन व्यवस्था में लिखित संविधान क्यों आवश्यक है ?

संघात्मक शासन व्यवस्था में लिखित संविधान क्यों आवश्यक है ? उत्तर- संघात्मक शासन व्यवस्था में लिखित संविधान आवश्यक है। क्योंकि इस शासन व्यवस्था में प्रान्तों व केन्द्र सरकार के मध्य शक्तियों का बँटवारा किया जाता है। शक्तियों का बँटवारा संविधान द्वारा ही किया जाता है। यदि संविधान लिखित नहीं होगा तथा शक्तियों का बँटवारा स्पष्ट तथा … Read more

दल बदल कानून क्या हैं ?

दल बदल कानून क्या हैं ? उत्तर- जब कोई व्यक्ति या जनप्रतिनिधि किसी दल विशेष के चनाव चिह पर चनाव लडे और चुनाव जीत जाने के पश्चात् उस दल को त्यागकर किसी दसो दल की सदस्यता ग्रहण कर ले तो इसे दल-बदल कहा जाता है। आए दिन दल-बदल के कारण सरकारें गिरती रही हैं। दल-बदल … Read more

भारतीय संविधान में दी गई तीनों सूचियों के नाम बताएं।

भारतीय संविधान में दी गई तीनों सूचियों के नाम बताएं। उत्तर- भारतीय संविधान में तीन सूचियाँ हैं—संघ सूची, राज्य सची एवं समवर्ती सूची। .

भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों का उदय कब हुआ?

भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों का उदय कब हुआ? उत्तर- सन् 1990 के बाद भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में एक महत्त्वपर्ण परिवर्तन हुआ। इसी समय विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों का उदय हुआ एवं अनेक राज्य स्तरीय दल भी अस्तित्व में आए।

नगर निगम की आय के प्रमुख साधनों को बताइए।

नगर निगम की आय के प्रमुख साधनों को बताइए। उत्तर- नगर निगम की आय के मुख्य स्रोत निम्नलिखित हैं (i) मकान कर, जल कर, शौचालय कर (ii) हाट एवं बाजारों से आय (iii) नगर निगम शुल्क जैसे—गाड़ी, रिक्शा, साइकिल, ठेला पर वार्षिक शुल्क (iv) सीमा शुल्क ‘ (v) सरकार द्वारा प्राप्त वित्तीय सहायता ।

ग्राम रक्षा दल क्या है ?

ग्राम रक्षा दल क्या है ? उत्तर-  ग्राम रक्षा दल ग्राम पंचायत का प्रमुख अंग है। इसे गाँव की पुलिस व्यवस्था कहा जाता है। गाँव के 18 से 30 वर्ष की आयु वाले स्वस्थ युवक ग्राम रक्षा दल के सदस्य होते हैं। ग्राम रक्षा दल का प्रधान दलपति होता है जिसकी नियुक्ति सरकार द्वारा की जाती … Read more

ग्राम सभा क्या है ?

ग्राम सभा क्या है ? उत्तर-  ग्राम सभा—यह पंचायत की व्यवस्थापिका सभा है। ग्राम पंचायत क्षेत्र में रहनेवाले सभी वयस्क स्त्री-पुरुष जो 18 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, ग्रामसभा के सदस्य होते हैं। ग्रामसभा की बैठक वर्ष भर में कम-से-कम चार बार होती है। मुखिया ग्रामसभा की बैठक बुलाता है और इसकी अध्यक्षता करता है।

ग्राम पंचायत के आय के स्रोत क्या हैं ?

ग्राम पंचायत के आय के स्रोत क्या हैं ? उत्तर- ग्राम पंचायत के आय के निम्नलिखित स्रोत हैं (i) कर स्रोत–होल्डिंग, व्यवसाय, व्यापार, पेशा और नियोजन। (ii) फीस और रेट-वाहनों का निबंधन, तीर्थ स्थानों, हाटों और मेलों, जलापूर्ति, गलियों और अन्य स्थानों पर प्रकाश, शौचालय और मुत्रालय। (iii) वित्तीय अनुदान राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा पर राज्य सरकार द्वारा … Read more

वार्ड-पार्षद के क्या कार्य हैं ?

वार्ड-पार्षद के क्या कार्य हैं ? उत्तर- वार्ड-पार्षद के कार्य (i) वार्ड की सड़कों, गलियों, नालियों की नियमित सफाई। (ii) सड़कों, गलियों आदि सार्वजनिक स्थानों पर बिजली की व्यवस्था (iii) वार्ड की जनवितरण प्रणाली को दुरूस्त तथा उसका निगरानी करना। (iv) निर्मल पेय-जल की आपूर्ति उपलब्ध कराना।

पंचायती राज के कोई दो उद्देश्य बतावें।

पंचायती राज के कोई दो उद्देश्य बतावें। उत्तर- पंचायती राज के दो निम्नलिखित उद्देश्य हैं (i) ग्रामीण क्षेत्र की स्थानीय संस्थाओं को वास्तविक शक्तियाँ सौंप कर लोकतंत्र को अधिक सशक्त बनाना। (ii) स्थानीय मामलों के कार्यों में ग्रामीणों को अधिक से अधिक साझेदारी प्रदान करना।