शहरीकरण का पुरुषों और महिलाओं पर समान रूप से क्या प्रभाव पड़ा ?

शहरीकरण का पुरुषों और महिलाओं पर समान रूप से क्या प्रभाव पड़ा ? उत्तर ⇒ शहरीकरण का पुरुषों और महिलाओं पर समान प्रभाव पड़ा। दोनों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता, अधिकारों और कार्यों पर बल दिया गया।

शहरों और गाँवों में मुख्य अंतर क्या है ?

शहरों और गाँवों में मुख्य अंतर क्या है ? उत्तर ⇒ शहरों और गाँवों में मुख्य अंतर यह है कि ग्रामीण लोगों की आजीविका जहाँ कृषि, पशुपालन एवं घरेलू उद्योग-धंधों पर आश्रित होती है वहीं शहरों में लोग विभिन्न व्यवसायों व्यापार, उद्योग, नौकरी में लगे होते हैं।

शहरों ने किन नई समस्याओं को जन्म दिया ?

शहरों ने किन नई समस्याओं को जन्म दिया ? उत्तर ⇒ नये-नये शहरों का उदय और शहरों की बढ़ती जनसंख्या ने शहरों में नई-नई समस्याओं को जन्म दिया। शहरों में श्रमिकों की बढ़ती आबादी ने कई नई समस्याओं को जन्म दिया जैसे — बेरोजगारी में वृद्धि, आवास की समस्या तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या इत्यादि।

किन तीन प्रक्रियाओं के द्वारा आधुनिक शहरों की स्थापना निर्णायक रूप से हुई ?

किन तीन प्रक्रियाओं के द्वारा आधुनिक शहरों की स्थापना निर्णायक रूप से हुई ? उत्तर ⇒ जिन तीन ऐतिहासिक प्रक्रियाओं ने आधुनिक शहरों की स्थापना में निर्णायक भूमिका निभाई वे निम्नलिखित हैं – (i) औद्योगिक पूँजीवाद का उदय, (ii) विश्व के विशाल भू-भाग पर औपनिवेशिक शासन की स्थापना तथा (iii) लोकतांत्रिक आदर्शों का विकास।

शहरों में मध्यम वर्ग की भूमिका पर प्रकाश डालें।

शहरों में मध्यम वर्ग की भूमिका पर प्रकाश डालें। उत्तर ⇒ शहरों में पूँजीपति वर्ग एवं श्रमिक वर्ग के साथ-साथ मध्यम वर्ग का भी उदय और विकास हुआ। ये नए सामाजिक समूह के रूप में उभरे। इस समूह में बुद्धिजीवी, नौकरी पेशा समूह, राजनीतिज्ञ, चिकित्सक, व्यापारी प्रमुख थे। व्यावसायिक वर्ग नगरों के विकास का प्रमुख कारण … Read more

शहर किस प्रकार के क्रियाओं के केन्द्र होते हैं ?

शहर किस प्रकार के क्रियाओं के केन्द्र होते हैं ? उत्तर ⇒ शहर विभिन्न प्रकार की क्रियाओं के केन्द्र होते हैं, जैसे — रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार वाणिज्य, यातायात आदि। शहर गतिशील अथव्यवस्था जा मुद्रा प्रधान होती है उसके भी केन्द्र होते हैं। शहर राजनीतिक प्राधिकार का भी एक महत्त्वपूर्ण केन्द्र होता है।

शहरीकरण से आप क्या समझते हैं ?

शहरीकरण से आप क्या समझते हैं ? उत्तर ⇒ शहरीकरण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा ग्रामीण बस्तियाँ, कस्बा या शहरों में परिवर्तित हो जाते हैं। इससे एक नई अर्थव्यवस्था उत्पन्न हुई जिसम कृषि-पशुपालन का स्थान, व्यापार, शिल्प और उद्योग धंधों ने ले लिया।

1850-60 के बाद भारत में बगीचा उद्योग के विषय में लिखें।

1850-60 के बाद भारत में बगीचा उद्योग के विषय में लिखें। उत्तर ⇒ 1850-60 के बाद भारत के बगीचा उद्योग में नील, चाय, रबड, कॉफी और पटसन मिलों की शुरुआत हुई। इन उद्योगों पर अधिकतम विदेशी उद्योगपतियों का प्रभाव था तथा इन्हें सरकार द्वारा प्रोत्साहन दिया जाता था।

लंदन को “फिनिशिंग-सेंटर” क्यों कहा जाता था ?

लंदन को “फिनिशिंग-सेंटर” क्यों कहा जाता था ? उत्तर ⇒ इंगलैंड के कपड़ा व्यापारी वैसे लोगों से जो रेशों के हिसाब से ऊन छाँटते थे (स्टेप्लर्स) ऊन खरीदते थे। इस ऊन को वे सूत काटने वालों तक पहुँचाते थे। तैयार धागा वस्त्र बुनने वालों, चुन्नटों के सहारे कपड़ा समेटने वालों (फलर्ज) और कपड़ा रंगने वालों रंगसाजों … Read more

फ्लाईंग शटल के व्यवहार का हथकरघा उद्योग पर क्या प्रभाव पड़ा ?

फ्लाईंग शटल के व्यवहार का हथकरघा उद्योग पर क्या प्रभाव पड़ा ? उत्तर ⇒ फ्लाईंग शटल से जहाँ एक ओर उत्पादन में वृद्धि हुई वहीं कारीगरों की संख्या में कमी लाकर भी बचत किया गया। इससे बुनकरों को दोगुना लाभ हुआ। फ्लाईंग शटल का व्यवहार हथकरघा उद्योग में तेजी से बढ़ने लगा। 1941 तक 35 प्रतिशत … Read more