प्रायः बैंकों एवं स्थानों पर उपभोक्ताओं के विषय में क्या लिखा रहता है ?

प्रायः बैंकों एवं स्थानों पर उपभोक्ताओं के विषय में क्या लिखा रहता है ? उत्तर :- बैंकों एवं स्थानों पर उपभोक्ता के विषय में यह अंकित होता है कि- “ग्राहक हमारी दुकान में आनेवाला सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति हैं। वह हम पर निर्भर नहीं, हम उनपर निर्भर हैं।”

सेवा के अधिकार (राइट टू सर्विस) बिहार में कब लागू किया गया ?

सेवा के अधिकार (राइट टू सर्विस) बिहार में कब लागू किया गया ? उत्तर :- सेवा का अधिकार अथवा राइट टू सर्विस 15 अगस्त, 2011 को बिहार में लागू किया गया। यह तय समय सीमा के भीतर सरकारी कार्यों को निपटाने एवं जन कल्याण में सहायक है।

जमाखोरी या कालाबाजारी कैसे नुकसानदायी है ?

जमाखोरी या कालाबाजारी कैसे नुकसानदायी है ? उत्तर :- इन सबके कारण बाजार में कृत्रिम रूप से वस्तुओं का अभाव पैदा कर दिया जाता है। इसके परिणामस्वरूप मूल्य तेजी से बढ़ जाता है।

ट्राई की स्थापना क्यों की गई ?

ट्राई की स्थापना क्यों की गई ? उत्तर :- ट्राई अथवा टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथरिटी ऑफ इंडिया की स्थापना इसलिए की गई थी कि दूरसंचार से संबंधित संस्थाओं पर नियंत्रण रखा जाए तथा इससे संबंधित समस्याओं का तीव्र निपटारा हो।

बाट एवं माप मानक अधिनियम कब आया ?

बाट एवं माप मानक अधिनियम कब आया ? उत्तर :- बाट तथा माप मानक अधिनियम 1976 एवं 1985 में आया । इसके माध्यम से सरकार सुनिश्चित करती है कि व्यापार तथा वाणिज्य, औद्योगिक उत्पादन तथा मानव स्वास्थ्य के संरक्षण हेतु प्रयोग में लाए जाने वाले बाट तथा मानक सही और विश्वसनीय हैं।

सूचना का अधिकार क्या है ?

सूचना का अधिकार क्या है ? उत्तर :- सूचना का अधिकार आम आदमी को अधिकार संपन्न बनाने हेतु सरकार द्वारा उठाया गया कदम है। सूचना के अधिकार का तात्पर्य है कोई भी व्यक्ति अभिलेख, इमेल, आदेश, दस्तावेज, नमूने और इलेक्ट्रॉनिक आँकड़ा आदि से सूचना प्राप्त कर सकते हैं।

कुछ ऐसे कारकों की चर्चा करें जिससे उपभोक्ताओं का शोषण होता है ?

कुछ ऐसे कारकों की चर्चा करें जिससे उपभोक्ताओं का शोषण होता है ? उत्तर :- उपभोक्ता शोषण के मुख्य कारक इस प्रकार हैं (i) मिलावट की समस्या-महँगी वस्तु में सस्ती चीजों की मिलावट। (ii) वस्तुओं की तौल में कमी-इस प्रकार की हेरा-फेरी सर्वत्र व्याप्त है। (iii) वसूल करना ऊँची कीमत—कई बार कृत्रिम अभाव दिखा कर वस्तु … Read more

उपभोक्ताओं को उत्पादकों के द्वारा कैसे प्रलोभित किया जाता है ? या उपभोक्ता शोषण के मुख्य कारण क्या है ?

उपभोक्ताओं को उत्पादकों के द्वारा कैसे प्रलोभित किया जाता है ? या उपभोक्ता शोषण के मुख्य कारण क्या है ? उत्तर :- उपभोक्ताओं को उत्पादकों द्वारा विभिन्न प्रकार से प्रलोभित किया जाता है, विज्ञापन एक प्रचार के द्वारा जैसे – (i) एक वस्तु की खरीद पर एक मुफ्त। (ii) पुरानी वस्तुओं के बदले नई वस्तु। (iii) … Read more

उपभोक्ता केंद्र क्या है ?

उपभोक्ता केंद्र क्या है ? उत्तर :- यह वह निर्धारित स्थान है जहाँ कोई भी उपभोक्ता अपने साथ हुई समस्या का शिकायत दर्ज करवा कर वहाँ से हर्जाना या मुआवजा प्राप्त कर सकता है।

उपभोक्ता राहत के विभिन्न तरीके कौन-से हैं ?

उपभोक्ता राहत के विभिन्न तरीके कौन-से हैं ? उत्तर :- उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए खराब वस्तुओं को हटाना, चुकाए गए मूल्य को वापस कर देना, हानि के लिए क्षतिपूर्ति देना इत्यादि हैं।