शहर किस प्रकार के क्रियाओं के केन्द्र होते हैं ?

शहर किस प्रकार के क्रियाओं के केन्द्र होते हैं ? उत्तर ⇒ शहर विभिन्न प्रकार की क्रियाओं के केन्द्र होते हैं, जैसे — रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार वाणिज्य, यातायात आदि। शहर गतिशील अथव्यवस्था जा मुद्रा प्रधान होती है उसके भी केन्द्र होते हैं। शहर राजनीतिक प्राधिकार का भी एक महत्त्वपूर्ण केन्द्र होता है।

शहरीकरण से आप क्या समझते हैं ?

शहरीकरण से आप क्या समझते हैं ? उत्तर ⇒ शहरीकरण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा ग्रामीण बस्तियाँ, कस्बा या शहरों में परिवर्तित हो जाते हैं। इससे एक नई अर्थव्यवस्था उत्पन्न हुई जिसम कृषि-पशुपालन का स्थान, व्यापार, शिल्प और उद्योग धंधों ने ले लिया।

1850-60 के बाद भारत में बगीचा उद्योग के विषय में लिखें।

1850-60 के बाद भारत में बगीचा उद्योग के विषय में लिखें। उत्तर ⇒ 1850-60 के बाद भारत के बगीचा उद्योग में नील, चाय, रबड, कॉफी और पटसन मिलों की शुरुआत हुई। इन उद्योगों पर अधिकतम विदेशी उद्योगपतियों का प्रभाव था तथा इन्हें सरकार द्वारा प्रोत्साहन दिया जाता था।

लंदन को “फिनिशिंग-सेंटर” क्यों कहा जाता था ?

लंदन को “फिनिशिंग-सेंटर” क्यों कहा जाता था ? उत्तर ⇒ इंगलैंड के कपड़ा व्यापारी वैसे लोगों से जो रेशों के हिसाब से ऊन छाँटते थे (स्टेप्लर्स) ऊन खरीदते थे। इस ऊन को वे सूत काटने वालों तक पहुँचाते थे। तैयार धागा वस्त्र बुनने वालों, चुन्नटों के सहारे कपड़ा समेटने वालों (फलर्ज) और कपड़ा रंगने वालों रंगसाजों … Read more

फ्लाईंग शटल के व्यवहार का हथकरघा उद्योग पर क्या प्रभाव पड़ा ?

फ्लाईंग शटल के व्यवहार का हथकरघा उद्योग पर क्या प्रभाव पड़ा ? उत्तर ⇒ फ्लाईंग शटल से जहाँ एक ओर उत्पादन में वृद्धि हुई वहीं कारीगरों की संख्या में कमी लाकर भी बचत किया गया। इससे बुनकरों को दोगुना लाभ हुआ। फ्लाईंग शटल का व्यवहार हथकरघा उद्योग में तेजी से बढ़ने लगा। 1941 तक 35 प्रतिशत … Read more

बुर्जुआ वर्ग की उत्पत्ति कैसे हुई ?

बुर्जुआ वर्ग की उत्पत्ति कैसे हुई ? उत्तर ⇒ शहरों के उद्भव से समाज में बुर्जुआ या मध्यम वर्ग की उत्पत्ति हुई। एक नए शिक्षित वर्ग का अभ्युदय जहाँ विभिन्न पेशों में रहकर भी औसतन एक समान आय प्राप्त करने वाले वर्ग के रूप में उभर कर आए एवं बुद्धिजीवी (बुर्जुआ) वर्ग के रूप में स्वीकार … Read more

लैसेज फेयर क्या था? ‘

लैसेज फेयर क्या था? ‘ उत्तर ⇒ किसी सरकार द्वारा देश की किसी निजी आर्थिक क्रिया में हस्तक्षेप न करना, इसी अहस्तक्षेप की नीति को ‘लैसेज फेयर’ के नाम से जाना जाता है। इसमें माँग एवं पूर्ति की स्वतंत्र शक्तियाँ अर्थव्यवस्था में स्वतः संतुलन बना लेती हैं।

बाड़ाबंदी अधिनियम क्या है ?

बाड़ाबंदी अधिनियम क्या है ? उत्तर ⇒ बाड़ाबंदी अधिनियम इंगलैंड में 1792 ई० में लागू हुआ। बाड़ाबंदी प्रथा के कारण जमींदारों ने छोटे-छोटे खेतों को खरीदकर बड़े-बड़े फार्म स्थापित किए। इसके कारण छोटे किसान भूमिहीन मजदूर बन गए।

गुमाश्ता कौन थे ?

गुमाश्ता कौन थे ? उत्तर ⇒ गुमाश्ता अंग्रेज व्यापारियों के एजेंट थे जिनकी सहायता से भारतीय कारीगरों (बुनकरों) को पेशगी की रकम देकर उनसे उत्पादन कराया जाता था। ये बुनकरों पर नियंत्रण रखते थे। ये वस्तुओं की गुणवत्ता का भी ध्यान रखते थे।

जॉबर कौन थे ?

जॉबर कौन थे ? उत्तर ⇒ कारखानों तथा मिलों में मजदूरों और कामगारों की नियुक्ति का माध्यम जॉबर या रोजगार दिलवाने वाला होता था। प्रत्येक मिल मालिक जॉबर नियुक्त करता था। यह मालिक का विश्वस्त कर्मचारी होता था। वह आवश्यकतानुसार अपने गाँव से लोगों को लाता था और उन्हें कारखानों में नौकरी दिलवाता था एवं मजदूरों … Read more