लौह एवं इस्पात उद्योग को आधारभूत उद्योग क्यों कहा जाता है ?

लौह एवं इस्पात उद्योग को आधारभूत उद्योग क्यों कहा जाता है ? उत्तर ⇒लौह एवं इस्पात उद्योग की सहायता से ही सभी उद्योगों को मशीने एवं संरचना प्राप्त होती है, इसी पर सभी हलके एवं भारी उद्योग निर्भर करते हैं। इसे अन्य उद्योगों का जनक भी कहा जाता है।

पश्चिम बंगाल में जूट उद्योग किस क्षेत्र में विकसित है ?

पश्चिम बंगाल में जूट उद्योग किस क्षेत्र में विकसित है ? उत्तर ⇒पश्चिम बंगाल में अधिकांश मिलें हुगली नदी के किनारे पर 98 किलोमीटर लंबी तथा 3 किलोमीटर एक संकरी मेखला में स्थित है।

झारखंड और पश्चिम बंगाल में लोहा इस्पात के कारखाने कहाँ-कहाँ स्थापित हैं ? किसी एक की सुविधाओं का उल्लेख करें।

झारखंड और पश्चिम बंगाल में लोहा इस्पात के कारखाने कहाँ-कहाँ स्थापित हैं ? किसी एक की सुविधाओं का उल्लेख करें। उत्तर ⇒झारखंड में जमशेदपुर और बोकारो में लोहा-इस्पात का कारखाना स्थापित है। पश्चिमी बंगाल में कुल्टी, बर्नपुर और दुर्गापुर में लोहा-इस्पात के कारखाने स्थापित हैं। जमशेदपुर के लोहा-इस्पात कारखाने को प्राप्त सुविधाएँ- (i) लौह-अयस्क की आपूर्ति … Read more

तापीय प्रदूषण क्या है ?

तापीय प्रदूषण क्या है ? उत्तर ⇒जब उद्योगों तथा तापघरों से गर्म पानी को बिना ठंढा किए ही नदियों तथा तालाबों में छोड़ दिया जाता है, तो जलीय जीव-जंतु मरने लगते हैं, इस प्रकार से उत्पन्न प्रदूषण तापीय प्रदूषण कहलाता है। इसकी वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित सूक्ष्म जीव-जंतु एवं जलीय वनस्पतियाँ होती है जो … Read more

पसमीना ऊन किस प्रकार तैयार होता है ?

पसमीना ऊन किस प्रकार तैयार होता है ? उत्तर ⇒पसमीना ऊन एक विशेष नस्ल की बकरियों के बालों (रोए) से तैयार किया जाता है, जो बहुत ही नरम एवं मुलायम होता है और बहुत गरमी देता है।

भारत में पटसन (जूट) उद्योग को कौन-कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ? किन्हीं तीन का वर्णन करें।

भारत में पटसन (जूट) उद्योग को कौन-कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ? किन्हीं तीन का वर्णन करें। उत्तर ⇒समस्याएँ- (i) जूट से बने कालीनों तथा टाट-बोरियों की माँग निरतर कम हो रही है। (ii) जूट से बनी वस्तुओं का मूल्य अधिक होता है। इसलिए नियात बाजार में इन्हें कड़ी प्रतियोगिता का सामना करना … Read more

उपभोक्ता उद्योग से आप क्या समझते हैं ?

उपभोक्ता उद्योग से आप क्या समझते हैं ? उत्तर ⇒ ऐसे उद्योग जो उत्पादन उपभोक्ता के सीधे उपयोग के लिए आते हैं, उपभोक्ता उद्योग कहलाते हैं, जैसे दंतमंजन, कागज, पंखा इत्यादि।

भारत में रेडिमेड वस्त्र पार्क की स्थापना क्यों की गई ?

भारत में रेडिमेड वस्त्र पार्क की स्थापना क्यों की गई ? उत्तर ⇒भारत में रेडिमेड कपड़ों के निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए तमिलनाडु में तिरुपुर के एट्टीवरम्पलायम गाँव में देश का पहला रेडिमेड वस्त्र पार्क .. स्थापित किया गया है।

बहुराष्ट्रीय कंपनी किसे कहते हैं ?

बहुराष्ट्रीय कंपनी किसे कहते हैं ? उत्तर ⇒ऐसी कंपनियाँ जो किसी एक देश में स्थित मुख्यालय से अनेक देशों में उत्पादन और सेवाओं का नियंत्रण करती है और अरबों रुपयों की पूँजी वाली हो बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ कहलाती हैं। नोकिया, पेप्सी इत्यादि इसके उदाहरण है।

अल्युमिनियम उद्योग की स्थापना के लिए सस्ती विद्युत आपूर्ति आवश्यक है, क्यों ?

अल्युमिनियम उद्योग की स्थापना के लिए सस्ती विद्युत आपूर्ति आवश्यक है, क्यों ? उत्तर ⇒प्रति टन अल्युमिनियम निर्माण के लिए 18,600 किलोवाट विद्युत की आवश्यकता पड़ती है। जब अल्युमिनियम तैयार किया जाता है तो उसके कुल खर्चे का 30 से 40 प्रतिशत तक विद्युत पर होती है। इससे स्पष्ट है कि इस उद्योग के लिए … Read more