वैश्वीकरण का लघु उद्योगों पर क्या प्रभाव पड़ा है ?

वैश्वीकरण का लघु उद्योगों पर क्या प्रभाव पड़ा है ? उत्तर ⇒वैश्वीकरण के कारण देशी एवं लघु उद्योगों के सामने एक कड़ी चुनौती खड़ी हो गई जिससे उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा। आज मध्यम तथा उच्च वर्ग के लोग ब्रांड वाले वस्तुओं को अधिक खरीदते हैं। परिणामस्वरूप उद्योग या तो बंद हो गये … Read more

सिले-सिलाए वस्त्रों का उद्योग कहाँ विकसित है ?

सिले-सिलाए वस्त्रों का उद्योग कहाँ विकसित है ? उत्तर ⇒तैयार वस्त्रों का उद्योग हलके उद्योग के रूप में पूरे भारत में फैला हुआ है। जयपुर, सूरत, लखनऊ, लुधियाना, श्रीनगर, कोलकाता में इसका सर्वाधिक प्रसार हुआ है। मेरठ, मुरादाबाद, आगरा, बुलंदशहर इत्यादि में होजरी एवं सिले-सिलाये वस्त्र के लिए प्रसिद्ध है।

स्वामित्व के आधार पर उद्योगों को उदाहरण सहित वर्गीकृत कीजिए।

स्वामित्व के आधार पर उद्योगों को उदाहरण सहित वर्गीकृत कीजिए। उत्तर- स्वामित्व के आधार पर उद्योगों को निम्न वर्गों में वर्गीकृत किया जाता कीजिए- (i) सार्वजनिक क्षेत्र का उद्योग – भिलाई लौह इस्पात उद्योग, भारत हेवी इलेक्ट्रीक लिमिटेड (BHEL) (ii) निजी क्षेत्र का उद्योग – टाटा लौह-इस्पात उद्योग। (iii) सहकारी क्षेत्र का उद्योग – दक्षिण भारत की अधिकतर … Read more

औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरण प्रदूषण रोकथाम हेतु कोई तीन उपयुक्त सुझाव दें।

औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरण प्रदूषण रोकथाम हेतु कोई तीन उपयुक्त सुझाव दें। उत्तर ⇒औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के लिए तीन मुख्य सुझाव हैं- (i) कारखानों में ऊँची चिमनियों को लगाना एवं चिमनियों में प्रदूषक पदार्थों को अलग करनेवाले उपकरणों को लगाना चाहिए। (ii) अपशिष्ट पदार्थों को शोधित कर पानी में गिराना चाहिए तथा गंदे … Read more

सूती वस्त्र उद्योग की प्रमुख समस्याएँ क्या है ?

सूती वस्त्र उद्योग की प्रमुख समस्याएँ क्या है ? उत्तर ⇒सूती वस्त्र उद्योग की समस्याएँ निम्नलिखित हैं – (i) पुरानी मिलों में पुरानी प्रौद्योगिकी का प्रयोग। (ii) उत्तम कपड़ों का उत्पादन बढ़ाने में उदासीनता। (iii) कृत्रिम कपड़ों की माँग का बढ़ना। (iv) विद्युत आपूर्ति में बाधा। (v) राजनीतिक माहौल का बिगड़ना, कारखाने में हड़ताल होना। (vi) कर्मचारियों के समयानुकूल प्रशिक्षण और … Read more

सार्वजनिक और निजी उद्योग में अन्तर स्पष्ट करें।

सार्वजनिक और निजी उद्योग में अन्तर स्पष्ट करें। उत्तर ⇒ सार्वजनिक उद्योग-ऐसे उद्योग जिसके संचालन की जिम्मेवारी सरकार के हाथ में होती है। जिसमें प्रायः भारी उद्योग एवं आधारभूत उद्योग को सम्मिलित किया जाता है। दुर्गापुर, भिलाई, राउरकेला, बोकारो जैसे इस्पात उद्योग सार्वजनिक उद्योग के उदाहरण हैं। निजी उद्योग ऐसे उद्योग का स्वामित्व किसी व्यक्ति विशेष … Read more

संयुक्त अथवा सहकारी उद्योग क्या है ?

संयुक्त अथवा सहकारी उद्योग क्या है ? उत्तर ⇒ जब उद्योगों को दो या दो से अधिक व्यक्तियों या सहकारी समितियों की सहायता से चलाया जा रहा हो तो उसे संयुक्त अथवा सहकारी उद्योग कहते हैं। गुजरात का अमूल दूध उद्योग इसी का एक उदाहरण है।

वस्त्र उद्योग का अर्थव्यवस्था में क्या योगदान है ?

वस्त्र उद्योग का अर्थव्यवस्था में क्या योगदान है ? उत्तर ⇒ भारत में वस्त्र उद्योग का औद्योगिक उत्पादन में 14 प्रतिशत, विदेशी मुद्रा में 17 प्रतिशत एवं सकल घरेलू उत्पादन में 4 प्रतिशत है। यह 3.5 करोड़ लोगों को रोजगार प्रदान करता है। वस्त्र उद्योग कृषि के बाद रोजगार उपलब्ध कराने वाला दूसरा बड़ा क्षेत्र है।

सार्वजनिक उद्योग किसे कहते हैं ?

सार्वजनिक उद्योग किसे कहते हैं ? उत्तर ⇒वे समस्त उद्योग जिनका संचालन सरकार स्वयं करती है, सार्वजनिक उद्योग कहलाते हैं। जैसे—दुर्गापुर, भिलाई एवं राउरकेला का कारखाना।

कृषि आधारित उद्योग किसे कहते हैं ?

कृषि आधारित उद्योग किसे कहते हैं ? उत्तर ⇒वे सभी उद्योग जिनके लिए कच्चे माल कृषि क्षेत्र से प्राप्त होता है, कृषि आधारित उद्योग कहलाता है जैसे—चीनी उद्योग।