Jharkhand – Question Bank – झारखण्ड पुलिस प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा – 2016

Jharkhand – Question Bank – झारखण्ड पुलिस प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा – 2016

1. आंध्र प्रदेश राज्य की नई राजधानी के लिए निम्नलिखित शहरों में से कौन-से शहर का चयन किया गया था ?
(A) विजयवाड़ा
(B) तिरूपति
(C) अमरावती
(D) वाइजैग
2. विज्ञान में नोबल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले एशियाई और भारतीय निम्न में से कौन-से वैज्ञानिक हैं?
(A) सर चन्द्रशेखर वेंकट रमन
(B) हरगोविंद खुराना
(C) अब्दुस सलाम
(D) वेंकटरामन रामकृष्णन
3. निम्नलिखित में से कौन वर्ष 2015 से पाकिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में सेवारत हैं ?
(A) आसिफ अली जरदारी
(B) परवेज मुशर्रफ
(C) मुहम्मद रफीक तरार
(D) ममनून हुसैन
4. संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी 2014 के मानव विकास सूचकांक से संबंधित आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान की रैंक क्या है ?
(A) 131
(B) 164
(C) 142
(D) 146
5. निम्नलिखित में से किस राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व पाकिस्तान में, क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान कर रहे हैं ?
(A) पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी
(B) पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ
(C) पाकिस्तान मुस्लिम लीग
(D) पाकिस्तान वर्कर्स पार्टी
6. निम्नलिखित में से कौन-सी एकमात्र नदी है, जो राजस्थान के थार रेगिस्तान में बहती है ?
(A) तापी
(B) भूरी-गंगा
(C) लूणी
(D) तेरेखोल
7. निम्नलिखित में से किस नेता को पाकिस्तान नेशनल मूवमेंट के संस्थापक के रूप में जाना जाता है ?
(A) मोहम्मद अली जिन्नाह
(B) अब्दुल करीम जब्बार
(C) चौधरी रहमत अली
(D) ख्वाजा अब्दुल रहीम
8.  निम्नलिखित में से किस देश में प्रसिद्ध पशुपतिनाथ का मंदिर स्थित है ?
(A) कम्बोडिया
(B) म्यान्मार
(C) नेपाल
(D) भूटान
9.  निम्नलिखित में से कौन-से देश में महिलाएं किरा के नाम से प्रसिद्ध  हुआ, पोंग तक की लम्बाई वाली एक लम्बी पोशाक पहनती हैं ?
(A) भूटान
(B) श्रीलंका
(C) भारत
(D) म्यान्मार
10. निम्नलिखित में से कौन-सा पश्चिम दिशा से शुरू करके पूर्व की ओर के दक्षिण एशिया के देशों का सही अनुक्रम है ?
(A) नेपाल-भूटान-म्यांमार – कंबोडिया
(B) भूटान-नेपाल-म्यांमार – कंबोडिया
 (C) म्यांमार – कंबोडिया – भूटान-नेपाल
(D) नेपाल – म्यांमार – भूटान- कंबोडिया
11. विभिन्न दशों से मेकांग नदी के प्रवाह के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प गलत है ?
(A) चीन
(B) नेपाल
(C) म्यांमार
(D) थाईलैंड
12. 2014 के लिए दुनिया के विकासशील देशों के विश्व विप्रेषण को ध्यान में रख कर भारत की रैंक क्या थी ?
(A) पहली
(B) तीसरी
(C) सातवीं
(D) दसवीं
13. साल 2015 में देश के लिए नए संविधान को अपनाने के बाद निम्नलिखित में से कौन नेपाल के पहले प्रधानमंत्री बने ?
(A) गिरिजा प्रसाद कोइराला
(B) खड्ग प्रसाद ओली
(C) शेर बहादुर दिउबा
(D) डॉ. बाबू राम भट्टाराई

उत्तर व्याख्या सहित

1. (C) : m आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत आंध्र प्रदेश का विभाजन दो राज्यों में हुआ है तेलंगाना और शेष आंध्र प्रदेश । सर्वप्रथम हैदराबाद को 10 वर्षों के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने का फैसला लिया गया था। बाद में हैदराबाद को तेलंगाना की राजधानी बनाया गया और अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी के लिए चयन किया गया। आंध्र प्रदेश की नई प्रस्तावित राजधानी अमरावती को विकसित करने के लिए सिंगापुर सरकार ने एक मास्टर प्लान प्रस्तुत किया है।
2. (A) : भौतिक वैज्ञानिक सर चन्द्रशेखर वेंकट रमन ने 1928 ई. में प्रकाश के प्रकीर्णन से संबंधित रमण प्रभाव की खोज की थी तथा उन्हें 1930 ई. में भौतिकी के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ। विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले ये पहले एशियाई भारतीय थे। इन्होंने क्रिस्टल की संरचना पर अध्ययन एवं खोज भी किये हैं।
3. (D) : ममनून हुसैन को पाकिस्तान के 12वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित किया गया। वे वर्ष 1999 में कम समय के लिए सिंध के राज्यपाल बने थे। वर्तमान (जनवरी 2022) में आरिफ अल्वी पाकिस्तान के 13वें राष्ट्रपति हैं जिन्होंने 9 सितम्बर, 2018 को पदभार संभाला।
4.(D): ” मानव विकास सूचकांक, 2014 के अनुसार पाकिस्तान की रैंक 146 था। वर्तमान (2018 के अनुसार) में पाकिस्तान का स्थान 150वां है। वहीं भारत की रैंकिंग 127 है। मानव विकास सूचकांक 2020 के अनुसार पाकिस्तान की रैंक 189 देशों में 154 है वहीं भारत की रैंकिंग 131 है।
5. (B): पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान कर रहे हैं।
6. (C) : लूनी नदी अजमेर जिले में स्थित नाग पहाड़ (अरावली पर्वत) आनासागर से निकलती है। इसका मुहाना कच्छ का रन है। इसकी लम्बाई 320 किमी. है। इसकी मुख्य सहायक नदियां सरसुती, बुन्दी, सुकरी, जवाई आदि हैं। यह नमकीन पानी की नदी है और मरुस्थल में लुप्त हो जाती है।
7. (C) : लंदन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के एक विद्यार्थी चौधरी रहमत अली और उनके तीन साथियों ने जनवरी, 1933 ई. में प्रकाशित किये गये एक छोटे पैम्फलेट अब या फिर कभी नहीं ( Now – or Never) में पाकिस्तान शब्द का प्रयोग किया और दक्षिण में हैदराबाद, उत्तर-पूर्व में बंगाल और असम तथा पश्चिम में पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान, उत्तरी-पश्चिमी सीमा प्रान्त कश्मीर आदि के तीन मुस्लमानी राज्यों को एक संघ-राज्य में सम्मिलित करके उसका नाम पाकिस्तान रखने का विचार व्यक्त किया।
8. (C) : नेपाल की राजधानी काठमान्डू से 3 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बागमती नदी के किनारे पशुपतिनाथ मंदिर स्थित है। यह मंदिर राष्ट्रीय देवता पशुपतिनाथ का मुख्य निवास माना जाता है। इस मंदिर का निर्माण 1697 ई. में शुरू हुआ था। इस मंदिर को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत में शामिल किया गया।
9. (A) : ‘किरा’ भूटान की महिलाओं की राष्ट्रीय पोशाक है। यह पोंग (टखने) की लम्बाई वाली पोशाक है, जिसमें बुने हुये कपड़े का एक आयताकार टुकड़ा होता है। किरा शरीर के चारों ओर लपेटा और मोड़ा जाता है ।
10.(A) : भौगोलिक दृष्टि से देखा जाये तो इन देशों का क्रम पश्चिम से पूर्व इस प्रकार है- नेपाल → भूटान → म्यांमार → कम्बोडिया। जहां नेपाल और भूटान भारत के उत्तर में अवस्थित हिमालयी दश हैं। वहीं म्यांमार और कम्बोडिया भारत के पूर्व में अवस्थित हैं।
11. (B) : दक्षिण-पूर्वी एशिया की सबसे लम्बी नदी मीकांग है, जिसे दक्षिण-पूर्वी एशिया की गंगा एवं द. पू. एशिया की डेन्यूब भी कहते हैं। यह चीन से निकल कर म्यांमार- लाओस, थाईलैण्डलाओस, कम्बोडिया-लाओस की सीमा बनाती हुई आगे बढ़ती है। मीकांग नदी तिब्बत के पठार से निकलती है, इसकी लम्बाई 4023 किमी. है और यह दक्षिण चीन सागर में गिरती है ।
12. (A): 2014 के लिए दुनिया के विकासशील देशों के विश्व विप्रेषण को ध्यान में रखकर, भारत का स्थान प्रथम था। वर्ष 2021 में यूएस डॉलर 87 बिलियन के साथ भारत शीर्ष स्थान पर है। जिसके कुल विप्रेषण का 20% अमेरिका से आता है।
13. (B) : साल 2015 में देश के लिए नए संविधान को अपनाने के बाद खड्ग प्रसाद शर्मा ओली नेपाल के पहले प्रधानमंत्री बने। वे नेपाल के 41वें प्रधानमंत्री हैं। शेरबहादुर देउबा नेपाल के 43वें प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने 31 जुलाई, 2021 से पदभार संभाला है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Ajit kumar

Sub Editor-in-Chief at Jaankari Rakho Web Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *