Jharkhand – Question Bank – झारखण्ड वनरक्षी नियुक्ति प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा- 2015

Jharkhand – Question Bank – झारखण्ड वनरक्षी नियुक्ति प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा- 2015

1. UN का मुख्यालय ………में स्थित है।
(A) न्यूयार्क
(B) हेग
(C) जेनेवा
(D) पेरिस
2. भारत की सबसे ऊंची पवर्त चोटी इनमें से कौन सी है?
(A) कैलाश पर्वत
(B) माउंट एवरेस्ट
(C) माउंट कंचनजंगा
(D) माउंट K2
3. भारत का पहला परमाणु विद्युत स्टेशन ………. में स्थापित किया गया था।
(A) सूरत
(B) तारापुर
(C) ट्रॉम्बे
(D) शोलापुर
4. पुस्तक “ट्रेन टू पाकिस्तान ” के लेखक कौन हैं ?
(A) अरुंधति रॉय
(B) R.K नारायण
(C) अमिताव घोष
(D) खुशवंत सिंह
5. इनमें से कौन दो बार भारत के कार्यकारी (स्थानापन्न) प्रधानमंत्री रहे ?
(A) Dr. जाकिर हुसैन
(B) गुलजारीलाल नंदा
(C) B.D जत्ती
(D) जवाहर लाल नेहरू
6. इंडिया गेट ………. का स्मारक है।
(A) विश्वयुद्ध-I
(B) विश्वयुद्ध-II
(C) किंग जॉर्ज
(D) बाबर
7. द्रोणाचार्य पुरस्कार ……….. में उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया जाता है।
(A) किसी भी खेल
(B) खेल प्रशिक्षण
(C) तीरंदाजी
(D) ट्रैक स्पर्धाएं
8. हाल ही में दिवंगत हुए प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कमेंटेटर का नाम बताएं।
(A) रिचिए बेनो
(B) A.J. P टेलर
(C) क्रिस्टोफर
(D) अल्फ्रेड तोयं वी
9. हिमालय के ऊपरी क्षेत्र में ब्रह्मपुत्र किस नाम से जानी जाती है ?
(A) धनसिरी
(B) त्सांग्पो
(C) तीस्ता
(D) मानस
10. उस पहली महिला का नाम बताएं, जिसने एक सप्ताह में दो बार माउंट एवरेस्ट के शिखर की चड़ाई की।
(A) पसंग लहमु शेरपा
(B) छुरिम शेरपा
(C) दन्दु शेरपा
(D) तेनजिंग नोर्गे शेरपा
11. चाय की खेती ……….. पर की जाती है।
(A) पठार
(B) घाटियों
(C) नदी घाटियों
(D) पहाड़ी ढलानों
12. उस राज्य का नाम बताएं जिसने कृषि विकास और निर्धनता उन्मूलन के मुद्दों के हल के लिए 17 अप्रैल, 2015 को कृषि विकास एवं निर्धनता उन्मूलन कार्यबल का गठन किया है।
(A) बिहार
(B) झारखण्ड
(C) महाराष्ट्र
(D) जम्मू व कश्मीर
13. श्री जे. बी. पटनायक, जो तीन बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, पहले किस राज्य के राज्यपाल थे ?
(A) बिहार
(B) ओडिशा
(C) महाराष्ट्र
(D) असम
14. किस देश को “ मध्यरात्रि के सूर्य का देश ” कहा जाता है ?
(A) जापान
(B) कोरिया
(C) नॉर्वे
(D) स्वीडन
15. विशालतम जीवित प्राणी कौन सा है ?
(A) जिराफ
(B) अफ्रीकी हाथी
(C) नीली व्हेल
(D) सफेद शार्क
16. पंडित रवि शंकर कला के किस क्षेत्र के प्रख्यात व्यक्ति थे ?
(A) चित्र
(B) फिल्म निर्देशन
(C) साहित्य
(D) शास्त्रीय संगीत
17. गंगटोक किस राज्य की राजधानी है ?
(A) अरुणाचल प्रदेश
(B) सिक्किम
(C) नगालैंड
(D) हिमाचल प्रदेश
18. गणतंत्र दिवस 2015 समारोह के मुख्य अतिथि कौन थे ?
(A) महारानी एलिजाबेथ
(B) बराक ओबामा
(C) मैत्रिपाल सिरिसेना
(D) इनमें से कोई नहीं
19. विश्व की मीठे जल की सबसे बड़ी झील कौन है ?
(A) चिल्का
(B) विक्टोरिया
(C) ओंटारियो
(D) सुपीरियर
20. समझौता एक्सप्रेस कौन से दो स्थानों के बीच चलती है ?
(A) भारत और पाकिस्तान
(B) भारत और चीन
(C) भारत और तिब्बत
(D) भारत और नेपाल
21. किस देश के राष्ट्रीय झंडे में भारत के राष्ट्रीय झंडे के समान रंग हैं ?
(A) नेपाल
(B) बांग्लादेश
(C) इटली
(D) श्रीलंका
22.  सिख पंथ के संस्थापक कौन थे ?
(A) गुरु राम दास
(B) गुरु गोविन्द सिंह
(C) गुरु नानक देव
(D) गुरु हर गोबिंद
23. गांधीसागर बांध किस नदी पर बना है ?
(A) चंबल
(B) नर्मदा
(C) महानदी
(D) गंगा
24. मोहिनीअट्टम इनमें से किस राज्य की नृत्य शैली है?
(A) कर्नाटक
(B) तमिलनाडु
(C) केरल
(D) आंध्र प्रदेश
25. किस भारतीय क्रिकेट कप्तान की कप्तानी में भारत को 100 बार विजय प्राप्त हुई है ?
(A) कपिलदेव
(B) सौरव गांगुली
(C) अनिल कुंबले
(D) M.S धोनी
26. पहाड़ी पर्यटन स्थल नैनीताल और देहरादून इनमें से किस राज्य में स्थित हैं ?
(A) उत्तराखंड
(B) सिक्किम
(C) अरुणाचल प्रदेश
(D) हिमाचल प्रदेश
27. ईस्ट बंगाल क्लब के उस क्रिकेटर का नाम बताएं जिसकी क्रिकेट मैच के दौरान चोट लगने के कारण 20 अप्रैल, 2015 को मृत्यु हो गई।
(A) अंकित केशरी
(B) दीपक अधिकारी
(C) पीटर बिकासांग्जुएला
(D) बरात सकिपी
28. उस परियोजना का नाम बताएं, जिसे केरल सरकार द्वारा राज्य में मदिरा कुप्रयोग समाप्त करने के लिए 19 अप्रैल, 2015 को आरंभ किया गया था।
(A) सुबोधम्
(B) पुनर्जनी
(C) स्वच्छ केरला
(D) इनमें से कोई नहीं
29. प्रेसिडेंटस कप बॉक्सिंग टूर्नामेंट, 2015 का आयोजन ……….. में हुआ था।
(A) इंडोनेशिया
(B) भारत 57
(C) मलेशिया
(D) श्रीलंका
30. भारत का राष्ट्रीय खेल है :
(A) क्रिकेट
(B) हॉकी
(C) फुटबॉल
(D) कबड्डी
32. कुंभ मेला ………. वर्षों में एक बार मनाया जाता है।
(A) 4
(B) 6
(C) 8
(9) 12
32. भारत छोड़ो आंदोलन वर्ष …….. में शुरू हुआ था।
(A) 1936
(B) 1943
(C) 1942
(D) 1941
33. इनमें से कौन एक पक्षी अभयारण्य है ?
(A) भरतपुर
(C) बनीरघाटा
34. सोमनाथ मंदिर ………. में है ।
(A) झारखंड
(B) बांदीपुर
(C) महाराष्ट्र
(D) बांधवगढ़
35. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कहां है ?
(A) नई दिल्ली
(B) हैदराबाद
(C) कोलकाता
(D) बेंगलुरू
36. इनमें से सबसे लंबा समुद्र तट कौन सा है ?
(A) पुरी
(B) मरीना
(C) जुहू
(D) कोवलम
37. “डूरंड कप” …….. खेल से संबंधित है।
(A) क्रिकेट
(B) फुटबॉल
(C) हॉकी
(D) टेनिस
38. अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी माता दिवस कब मनाया गया ?
 (A) 1 अप्रैल, 2015
(B) 12 अप्रैल, 2015
(C) 22 अप्रैल, 2015
(D) 25 अप्रैल, 2015
39. विश्व रेड क्रॉस दिवस किस दिन मनाया जाता है?
(A) मई 8
(B) मई 18
(C) जून 8
(D) जून 18
40. कौन सा राज्य मधुबनी चित्रकारी के लिए प्रसिद्ध है?
(A) जम्मू और कश्मीर
(B) बिहार
(C) असम
(D) मध्य प्रदेश

उत्तर व्याख्या सहित

1.(A) : 24 अक्टूबर, 1945 को राष्ट्रसंघ (लीग ऑफ नेशंस) को समाप्त कर, संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में हुई। संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय न्यूयार्क के मेनहैट्टन में स्थापित किया गया है। वर्तमान समय में यह सबसे बड़ा वैश्विक संगठन है, जिसमें 193 देश शामिल हैं।
2. (D) : उत्तर के पर्वतीय क्षेत्र को चार प्रमुख समांतर श्रेणी में बांटा गया है। ट्रांस हिमालय, वृहत् हिमालय, लघु हिमालय और शिवालिक हिमालय। लद्दाख के उत्तर-पूर्व में काराकोरम पर्वत श्रेणी है, इसे कृष्णागिरि भी कहते हैं। यह ट्रांस हिमालय का हिस्सा है। इसकी सबसे ऊंची चोटी का नाम K2 अथवा गाडविन ऑस्टिन है, जिसकी ऊंचाई 8,611 मीटर है। यह भारत की सबसे ऊंची चोटी है।
3. (B) : परमाणु खनिज ऊर्जा के नए स्रोत हैं जो कोयला, खनिज तेल और जलविद्युत के विकल्प के तौर पर प्रयुक्त हो सकते हैं। यूरेनियम, थोरियम, बेरिलियम, जिरकन एवं इल्मेनाइट आदि ऐसे परमाणु खनिज हैं, जिनसे परमाणु ऊर्जा पैदा की जा सकती है। देश में प्रथम परमाणु विद्युतगृह का निर्माण तारापुर (मुम्बई के निकट) में अक्टूबर, 1969 में पूरा किया गया।
4.(D) : सुप्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार खुशवंत सिंह का 1956 में अमेरिका के ग्रोव प्रेस अवार्ड से पुरस्कृत उपन्यास है। उन्होंने सामाजिक, सामुदायिक तथा अनेक ज्वलंत मुद्दों पर अनेक पुस्तकें लिखी है, जिनमें से ‘ट्रेन टू पाकिस्तान’ पाकिस्तान के पंजाब के एक कल्पित गांव ‘मनु माजरा’ की कहानी कहता है।
5. (B) : गुलजारी लाल नंदा 27 मई, 1964 से 8 जून, 1964 तक एवं 11 जनवरी, 1966 से 24 जनवरी, 1966 तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने।
6.(A) : इंडिया गेट (वास्तविक रूप में इसे अखिल भारतीय युद्ध स्मारक भी कहा जाता है), एक युद्ध स्मारक है, जो राजपथ, नयी दिल्ली में बना हुआ है। मूल रूप से अखिल भारतीय युद्ध स्मारक के रूप में जाने वाले इस स्मारक का निर्माण अंग्रेज शासकों द्वारा उन 82000 भारतीय सैनिकों की स्मृति में किया गया था, जो ब्रिटिश सेना में भर्ती होकर प्रथम विश्व युद्ध और अफगान युद्धों में शहीद हुए थे।
7. (B) : खेल विभाग, मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 1985 से द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाता है। यह पुरस्कार खेल प्रशिक्षकों द्वारा किये गये उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया जाता है। इसमें पुरस्कार राशि ₹ 3 लाख है।
8. (A) : रिचिए बेनो ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर थे, जिन्होंने 1964 तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला था। बाद में इन्होंने कमेंटेटर का किरदार भी निभाया था। इनका जन्म न्यू साउथ वेल्स में 1930 में हुआ, जबकि इनका निधन सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में 10 अप्रैल, 2015 को हुआ था।
9. (B) : ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत में लगभग 1200 किमी की दूरी तक हिमालय के उत्तर में उसके समानान्तर बहती है। तिब्बत में इसे त्सांग्पो/सांगपो कहते हैं। नामचा बरवा के निकट यह दक्षिण की ओर मुड़ जाती है और दिहांग के नाम से असम हिमालय (अरुणाचल प्रदेश) में प्रवेश करती है।
  • धनसिरी : यह ब्रह्मपुत्र नदी के बायें किनारे से मिलने वाली नदी है।
  • तीस्ता : यह बांग्लादेश में दाहिनी ओर से ब्रह्मपुत्र नदी में आकर मिलती है और यहां ब्रह्मपुत्र नदी जमुना के नाम से जानी जाती है।
  • मानस : यह ब्रह्मपुत्र नदी में बाएं किनारे से मिलने वाली नदी है।
10. (B) : छुरिम शेरपा एक नेपाली पर्वतारोही और एक सीजन में दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली पहली महिला हैं। उनकी यह उपलब्धि 2013 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सत्यापित की गयी थी। 2012 में उन्होंने 12 मई और 19 मई को एवरेस्ट पर चढ़ कर इस उपलब्धि को हासिल किया।
11. (D) : चाय का उत्पादन पहाड़ी ढालयुक्त भूमि पर किया जाता है। इसके उत्पादन के लिए 24°C-30°C तापमान, 150-250cm वार्षिक वर्षा, सुप्रवाहित गहरी भुरभुरी दोमट जीवांश युक्त मिट्टी की आवश्यकता होती है। पाला चाय की फसल के लिए हानिकारक है।
12.(B) : केन्द्रीय ईंधन शोध संस्थान जो प्रमुख शोध संस्थानों में से एक है, की स्थापना धनबाद में 1945 ई. में हुई थी । यह भारत की वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् की एक अंगीभूत प्रयोगशाला है। यह खनन से खपत तक अर्थात् सम्पूर्ण कोयला ऊर्जा श्रृंखला को अनुसंधान व विकास से संबंधित निवेश उपलब्ध कराने के लिए समर्पित है।
13.(D) : स्व. जे. बी. पटनायक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो 2009 में असम के राज्यपाल थे। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता के रूप में 1980 से 1989 और पुनः 1995 से 1999 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे अपने पुत्र नवीन पटनायक से पहले सबसे लम्बे समय तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे ।
14.(C) : नार्वे, यूरोप महाद्वीप का देश है। इसके उत्तरी छोर पर हेमफेस्ट नामक शहर है। यहां पर इन दिनों मध्यरात्रि के सूर्य के दर्शन के लिए कई शौकीन पर्यटक आते हैं। यहां चौबीसों घंटे सूर्य क्षितिज पर दिखाई देता है। इसलिए नार्वे को ‘मध्यरात्रि के सूर्य का देश’ कहा जाता है।
15. (C) : जिराफ – सबसे ऊंचा स्तनी
अफ्रीकी हाथी –  सबसे बड़ा स्थलीय स्तनी
नीली ह्वेल – सबसे बड़ा स्तनी तथा  सबसे बड़ा वर्तमान जन्तु
सफेद शार्क – मछली
16.(D) : पंडित रवि शंकर एक सितार वादक और संगीतज्ञ थे। उन्होंने विश्व में कई महत्वपूर्ण संगीत उत्सवों में हिस्सा लिया है। पंडित रवि शंकर ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा उस्ताद अलाउद्दीन खां से प्राप्त की। रवि शंकर को कला के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन् 2009 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
17. (B) :  राज्य – राजधानी
अरुणाचल प्रदेश – ईटानगर
सिक्किम –  गंगटोक
नगालैण्ड  – कोहिमा
हिमाचल प्रदेश – शिमला
18.(B) : गणतंत्र दिवस 2015 समारोह के मुख्य अतिथि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा थे।
19.(D) : उत्तरी अमेरिका में स्थित सुपीरियर झील मीठे पानी की विश्व की सबसे बड़ी झील है। उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
22. (C) : गुरुनानक का जन्म 15 अप्रैल, 1469 ई. में अविभाजित पंजाब के तलवण्डी नामक स्थान में हुआ था, जो अब ननकाना साहब के नाम से विख्यात है। नानक सूफी संत बाबा फरीद से प्रभावित थे। इन्होंने सिक्ख पंथ की स्थापना की इनके उपदेशों को सिक्ख पंथ के पवित्र ग्रंथ ‘गुरुग्रंथ साहिब’ में संकलित किया गया है।
23.(A) : गांधीसागर बांध, चम्बल घाटी परियोजना के अंतर्गत एक बहुउद्देशीय परियोजना है। यह मध्यप्रदेश और राजस्थान की एक सम्मिलित परियोजना है। यह परियोजना चम्बल नदी पर है। गांधी सागर बांध मन्दसौर जिले (मध्यप्रदेश) के भानपुरा तहसील से 33 किमी. और चौरासीगढ़ से 8 किमी दूर नीमच व मन्दसौर जिले की सीमा पर संकरी घाटी में 1960 में बनाया गया। इस बांध को बनाने का उद्देश्य जल विद्युत, सिंचाई व मृदा संरक्षण है।
24. (C) : मोहिनीअट्टम केरल राज्य में प्रचलित एक देवदासी परम्परा का नृत्य है। प्रारूप में यह नृत्य भरतनाट्यम जैसा ही है। इसे कवि वल्लतोल ने पुनरुद्धार करके 1930 में स्थापित केरल कलामंडपम के माध्यम से प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया।
25.(A): महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत को 100 बार विजय प्राप्त हुई है। धोनी ने लगातार दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप में 2015 क्रिकेट विश्व कप में भारत का नेतृत्व किया और पहली बार भारत ने सभी ग्रुप मैच जीते, साथ ही इन्होंने लगातार 11 विश्व कप में मैच जीतकर नया रिकॉर्ड भी बनाया।
26.(A): नैनीताल और देहरादून दोनों भारत के उत्तराखण्ड राज्य में स्थित हैं। यह स्वास्थ्यवर्धक एवं पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र है। नैनीताल पूर्वी उत्तराखण्ड में नैनी झील के चारों ओर बसा है तथा देहरादून उत्तराखण्ड की राजधानी है।
27. (A) : ईस्ट बंगाल क्लब के लिए खेलने वाले अंकित केशरी एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनकी क्रिकेट मैच के दौरान चोट लगने के कारण 20 अप्रैल, 2015 को मृत्यु हो गयी।
28. (A) : केरल राज्य सरकार ने 19 अप्रैल, 2015 को राज्य में लोगों को शराब की लत से मुक्त कराने के लिए सुबोध परियोजना शुरू की। सुबोधम परियोजना का उद्देश्य समाज को नशीले पदार्थो की लत से मुक्त करना है। सुबोधम परियोजना में जागरूकता अभियान के माध्यम से शराब की लत से हर वर्ष एक लाख लोगों को मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
29.(A) : प्रेसिडेंटस कप बॉक्सिंग टूर्नामेंट 27 अप्रैल, 2015 को इंडोनेशिया के पालेम्बैंग में आयोजित किया गया था। इसमें राकेश कुमार (69 किग्रा) और हरपाल सिंह (75 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। प्रेसिडेंटस कप बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2019 इंडोनेशिया के लाबुआन बाजो में आयोजित किया गया था। जिसमें मैरी कॉम और सिमरनजीत कौर ने स्वर्ण जीता। इस प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण, 2 रजत के साथ भारतीय टीम को बेस्ट टीम का अवार्ड मिला।
30.(B) : भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है, जबकि इंगलैण्ड का राष्ट्रीय खेल क्रिकेट, ब्राजील का राष्ट्रीय खेल फुटबॉल और बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल कबड्डी है ।
31. (D) : कुंभ मेला मूलतः एक धार्मिक सम्मेलन है, जो 12 वर्ष में एक बार महाकुंभ के रूप में आयोजित किया जाता है, जो चार तीर्थ स्थानों – इलाहाबाद (प्रयाग), उज्जैन, नासिक, हरिद्वार में बारी-बारी से आयोजित होता है और ‘अर्द्धकुंभ’ 6 साल में एक बार आयोजित किया जाता है।
32.(C) : 14 जुलाई, 1942 को अबुल कलाम आजाद की अध्यक्षता में वर्धा में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ पर एक प्रस्ताव पारित किया गया था। आंदोलन के समय गांधीजी ने ‘करो या मरो’ का नारा दिया था। यह आंदोलन 8-9 अगस्त, 1942 से आरंभ होना था, लेकिन 9 अगस्त, 1942 को सूर्योदय के पहले ही गांधीजी, नेहरू, पटेल, मौलाना आजाद, सरोजनी नायडू आदि राष्ट्रीय नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था।
33. (A) : केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को पहले भरतपुर पक्षी अभयारण्य के नाम से जाना जाता है। यह राजस्थान के भरतपुर क्षेत्र में है । यह पक्षी अभयारण्य 230 से ज्यादा प्रजाति के हजारों पक्षियों के लिए एक घर है। वर्ष 1971 में इस पार्क को संरक्षित पार्क घोषित किया गया था। 10 मार्च, 1982 को इसे एक पक्षी अभयारण्य के रूप में स्थापित किया गया।
34. (B): सोमनाथ मंदिर गुजरात के काठियावाड़ प्रायद्वीप के दक्षिणी तट पर वेरावल एवं कोडीनार के मध्य स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह एक धनी सम्पन्न मंदिर था, जो कि मुस्लिम शासक महमूद गजनवी द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।
35. (B) : नई दिल्ली – इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
हैदराबाद – राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
कोलकाता – नेताजी सुभाषचन्द्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई
अड्डा बेंगलुरू – बंगलुरू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
36. (B) : मरीना तट चेन्नई में बंगाल की खाड़ी के तट के सहारे स्थित है। यह सेन्ट जार्ज किले (उत्तर) से नाओ (दक्षिण) तक 13 किमी. लम्बा है। यह सबसे लम्बा समुद्र तट है। यह प्रधानतः एक रेतीला पुलिन है। यह एक पसंदीदा पर्यटन स्थल भी है।
37.(B) : डूरंड कप भारत की एक प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता है, जिसे पहली बार 1888 ई. में आयोजित किया गया था। इस टूर्नामेंट को सोसाइटी (डीएफटीएस) और ओशियनो द्वारा सह-होस्ट किया जाता है। इस टूर्नामेंट का नाम इसके संस्थापक सर मोर्टिमर डूरंड (1884 से 1894), जो कि भारत के प्रभारी विदेश सचिव थे, के नाम पर रखा गया है।
38. (C) : अमेरिका निवासी बिगड़ते पर्यावरण के वजह से हो रहे पर्यावरणीय घटनाओं को रोकने के लिए “वायु अधिनियम” और पर्यावरण संरक्षण हेतु “इन्वायर्नमेन्ट प्रोटैक्शन एजेन्सी कमेटी” की गठन की मांग कर रहे थे । इन दोनों प्रमुख मुद्दों को सामने रखकर सीनेटर गेलार्ड नेल्सन ने 2 करोड़ अमेरिकी निवासियों की एक विशाल रैली 22 अप्रैल, 1970 को निकाली। इसका लाभ उस समय चाहे केवल अमेरिका के निवासियों को ही हुआ, पर इस दिन को लोगों ने पृथ्वी दिवस अथवा पृथ्वी बचाओ (Save the Earth) के रूप में याद रखा। इसके 45 वर्ष पश्चात् 22 अप्रैल, 2015 को अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी माता दिवस मनाया गया।
39. (A) : विश्व रेड क्रॉस दिवस प्रतिवर्ष 8 मई को मनाया जाता है। यह दिवस रेडक्रॉस के संस्थापक और शांति के लिए पहले नोबेल पुरस्कार विजेता जीन हेनरी ड्यूनैंट के जन्म दिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
40. (B) : मधुबनी चित्रकला शैली बिहार की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शैली है। इसका विकास और प्रसार संपूर्ण मिथलांचल क्षेत्र में होने के कारण इसे मिथिला चित्रकला शैली भी कहा जाता है। यह शैली दो प्रकार की होती है – भित्ति चित्र और अरिपन। इस कला के महान चित्रकारों में रसीदपुर (मधुबनी) की गंगादेवी प्रसिद्ध हैं।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Ajit kumar

Sub Editor-in-Chief at Jaankari Rakho Web Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *