Jharkhand – Question Bank – झारखण्ड संयुक्त पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा- 2017 (Set-14)

Jharkhand – Question Bank – झारखण्ड संयुक्त पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा- 2017 (Set-14)

1. निम्नलिखित में से किसने भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्राप्त नहीं किया है ?
(A) इन्दिरा गांधी
(B) जाकिर हुसैन
(C) ज्ञानी जैल सिंह
(D) लाल बहादुर शास्त्री
2. इनमें से कौन सा भारतीय साहित्य पुरस्कार नहीं है?
(A) ज्ञानपीठ पुरस्कार
(B) युवा पुरस्कार
(C) बिग स्टार एन्टरटेनमेंट पुरस्कार
(D) मूर्तिदेवी पुरस्क
3. निम्नलिखित में से किस भारतीय को नोबल पुरस्कार नहीं मिला है ?
(A) हर गोबिन्द खुराना
(B) अमर्त्य सेन
(C) कैलाश सत्यार्थी
(D) ए पी जे अब्दुल कलाम
4. केरल राज्य की आधिकारिक भाषा क्या है ?
(A) तेलुगू
(B) तमिल
(C) कन्नड़
(D) मलयालम
5. दमन और दीव तथा दादर एवं नगर हवेली की आधिकारिक भाषा क्या है ?
(A) पंजाबी
(B) गुजराती
(C) मैथिलो
(D) मराठी
6. किसने संयोगवश पेनिसिलिन की खोज की थी ?
(A) अकीरा एंडो
(B) अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
(C) जेम्स ब्लैक
(D) गर्टूड एलिएन
7. रेडियम का आविष्कार किसने किया था?
(A) मेरी क्यूरी और पियरे क्यूरी
(B) डैनियल गेब्रियल फैरेनहाइट
(C) बेंजामिन फ्रैंकलिन
(D) हेनरिक हर्ट्ज
8. फेसबुक का संस्थापक कौन है ?
(A) लैरी पेज
(B) वींट सर्फ
(C) मार्क जुकरबर्ग
(D) बिल गेट्स
9. ‘गति के नियम’ की संकल्पना किसने दी ?
(A) ओम
(B) जॉन वेन
(C) जॉन बेयर्ड
(D) न्यूटन
10. किस इंडियन प्रिमियर लीग टीम के मालिक बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान हैं ?
(A) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
(B) दिल्ली डेयरडेविल्स
(C) मुंबई इंडियन्स
(D) कोलकाता नाइट राइडर्स
11. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष वर्तमान में कौन हैं?
(A) पहलाज निहलानी
(B) लीला सैमसन
(C) शर्मिला टैगोर
(D) अनुपम खेर
12. माउंट एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने वाली सबसे युवा भारतीय महिला कौन थी ?
(A) बचेंद्री पाल
(B) प्रेमलता अग्रवाल
(C) संतोष यादव
(D) मालावथ पूर्णा
13. केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान झारखंड में कहां है?
(A) बोकारो
(B) हज़ारीबाग
(C) जमशेदपुर
(D) रांची
14. 62वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2017 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसने जीता था ?
(A) शाहरुख खान
(B) अमीर खान
(C) अमिताभ बच्चन
(D) सुशांत सिंह राजपूत
15. तैराकी के क्षेत्र में द्रोणाचार्य पुरस्कार 2016 किसने जीता था ?
(A) निहार अमीन
(B) एस प्रदीप कुमार
(C) महाबीर प्रसाद
(D) राज सिंह
16. खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कौन-सी राज्य सरकार ‘एकलव्य पुरस्कार’ देती है ?
(A) महाराष्ट्र
(B) कर्नाटक
(C) झारखण्ड
(D) मध्य प्रदेश
17. भारत के किस राज्य में कुई भाषा बोली और लिखी जाती है ?
(A) केरल
(B) उड़ीसा
(D) सिक्किम
(C) गुजरात
18. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का मुख्यालय कहां है ?
(A) हैदराबाद
(B) बेंगलुरु
(C) मैसूर
(D) चेन्नई
19. एप्पल कम्प्यूटर की संकल्पना का पता किसने लगाया ?
(A) स्टीव जॉब्स
(B) रॉबर्ट ई कहान
(C) फेडरिको फैगिन
(D) इवान विलियम्स
20. इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की ?
(A) जोहान्स केप्लर
(B) अर्नेस्ट रदरफोर्ड
(C) गैलिलियो गैलिली
(D) जे जे थॉमसन
21. IPL 2017 में ऑरेंज कैप का खिताब किसने जीता था ?
(A) डेविड वॉर्नर
(B) गौतम गंभीर
(C) शिखर धवन
(D) स्टीव स्मिथ
22. ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2017’ में 41वें स्थान पर स्थित झारखंड का कौन सा शहर है ?
(A) फुसरो
(B) गिरिडीह
(C) देवघर
(D) चास
23. ओलम्पिक प्रतीक में कितनी रिंग्स हैं?
(A) 3
(B)4
(C) 5
(D) 6
24. किस व्यक्ति को “लोकमान्य” के नाम से जाना जाता है ?
(A) बाल गंगाधर तिलक
(B) लाला लाजपत राय
(C) अरबिंदो घोष
(D) उधम सिंह
25. कब राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारत में मनाया जाता है ?
(A) 25 दिसम्बर
(B) 25 जनवरी
(C) 25 फरवरी
(D) 5 मार्च
26. 1 मई का प्रतिवर्ष क्या महत्व है ?
(A) मातृ दिवस
(B) अंतर्राष्ट्रीय दिवस परिवार
(C) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
(D) अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस
27. 21 जुलाई, 2017 को वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई पेंशन योजना के तहत कितना प्रतिशत रिटर्न आश्वासित है?
(A) 7
(B) 7.5
(C) 8
(D) 8.5
28. विश्व में फलों और सब्जियों के उत्पादन में भारत का स्थान कौन-सा है ?
(A) पहला
(B) दूसरा
(C) तीसरा
(D) चौथा
29. बॉक्साइट का सबसे अधिक उत्पादन करने वाला भारत का राज्य कौन-सा है ?
(A) ओडिशा
(B) छत्तीसगढ़
(C) महाराष्ट्र
(D) झारखण्ड
30. क्रमिक विकास का सिद्धान्त किसने दिया था ?
(A) मार्टिन कूपर
(B) एडिसन
(C) अल्फ्रेड नोबेल
(D) चार्ल्स डार्विन

उत्तर व्याख्या सहित

1. (C) : ज्ञानी जैल सिंह को भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्रदान नहीं किया गया था। वे भारत के सातवें राष्ट्रपति थे। इंदिरा गांधी को 1971 में, डॉ. जाकिर हुसैन को 1963 में, तथा लाल बहादुर शास्त्री को 1966 में ‘भारत रत्न पुरस्कार’ दिया गया।
2. (C) : बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क लिमिटेड द्वारा स्टार इण्डिया के साथ मिलकर फिल्मों, संगीत, टेलीविजन, खेल, थिएटर और नृत्य के क्षेत्र में दिये जाते हैं।
3. (D) : भारत के 11 वें राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम थे। डॉ. कलाम को 1997 में भारत रत्न पुरस्कार, 1981 में पद्मभूषण, 1990 में पद्म विभूषण और 1997 में इन्दिरा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
4. (D) : केरल राज्य की आधिकारिक भाषा मलयालम है, जो द्रविड़ परिवार की भाषाओं में से एक है। इनके अलावा मलयालम लक्षद्वीप की प्रमुख भाषा है। इस भाषा का उद्गम दक्षिण भारत से माना जाता है।
5. (B) : दमन और दीव तथा दादर नगर हवेली की आधिकारिक भाषा गुजराती है। गुजराती भाषा का जन्म संस्कृत भाषा से हुआ है। यह भारतीय भाषाओं के सबसे अधिक समृद्ध साहित्य में से एक है।
6. (B) : पेनिसिलिन के आविष्कारक अलेक्जेंडर फ्लेमिंग थे, जो स्कॉटलैण्ड के जीव वैज्ञानिक एवं औषधि निर्माता थे।
7. (A) : 21 दिसंबर, 1898 में मैडम क्यूरी ने अपने पति पियरे क्यूरी के साथ मिलकर रेडियम की खोज की थी। मैडम क्यूरी ने जब खनिज का अध्ययन करके उससे यूरेनियम अलग कर दिया तो पाया कि बाकी बचे हिस्से में अभी भी रेडियोधर्मी तत्व बाकी था, उसे उन्होंने रेडियम नाम दे दिया।
8. (C) : मार्क एलियट जुकरबर्ग एक अमेरिकन उद्यमी और सामाजिक नेटवर्किंग साईट फेसबुक के सह संस्थापक हैं। इनका जन्म 14 मई, 1984 को हुआ।
9.(D) : ‘गति के नियम’ की संकल्पना न्यूटन ने दी है। सन् 1687 ई. में अपनी पुस्तक ‘प्रिंसिपिया’ में सबसे पहले गति के नियम को प्रतिपादित किया था। न्यूटन को भौतिकी का पिता भी कहा जाता है।
10. (D) : इंडियन प्रीमियर लीग टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान के अलावा जूही चावला और जय मेहता हैं। के.के. आर ने वर्ष 2012 और वर्ष 2014 में 20-20 आई.पी.एल में जीत दर्ज की थी।
11. (A): केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष प्रसून जोशी हैं। इसके पूर्व केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन के अध्यक्ष पहलाज निहलानी थे।
12. (D) : मालावथ पूर्णा सबसे कम 13 वर्ष की आयु में 25 मई, 2014 को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफलता प्राप्त की। वह इस शिखर तक पहुंचने वाली सबसे युवा भारतीय महिला हैं। इनका जन्म 2000 को हुआ था।
13. (D) : केन्द्रीय मनोचिकित्सा संस्थान झारखण्ड की राजधानी रांची के पास कांके में स्थित है। यह भारत में मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित प्रमुख संस्थान है।
14. (B) : 62वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2017 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार आमिर खान को फिल्म (दंगल) के लिए दिया गया। इस फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं। 64वें फिल्मफेयर पुरस्कार 2019 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार रणवीर कपूर को फिल्म संजू के लिए और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार आलिया भट्ट को उनकी फिल्म राजी के लिए दिया गया।
15. (B) : तैराकी के क्षेत्र में 2016 का द्रोणाचार्य पुरस्कार एस. प्रदीप कुमार ने जीता था। प्रदीप कुमार तैराकी के कोच हैं।
16. (B) : खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कर्नाटक राज्य सरकार ‘एकलव्य पुरस्कार’ देती है। एकलव्य पुरस्कार के रूप में 2 लाख 50 हजार रुपये दिये जाते हैं। वर्ष 2017 में कर्नाटक सरकार ने 14 खिलाड़ियों को ‘एकलव्य पुरस्कार’ से सम्मानित किया है।
17. (B) : कुई भाषा ओड़िशा राज्य में बोली जाती है। कुई भाषा भारत की संकटग्रस्त भाषाओं में से एक है।
18. (B) : 15 अगस्त, 1969 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना की गई, जिसका मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है। इसका मुख्य कार्य भारत के लिये अंतरिक्ष संबंधी तकनीक उपलब्ध करवाना है।
19.(A): स्टीव जॉब्स एक अमेरिकी बिजनेस टाईकून और आविष्कारक थे। वे एप्पल इंक के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे। इनकी मृत्यु 5 अक्टूबर, 2011 को संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई।
20. (D) : इलेक्ट्रॉन की खोज 1897 में सबसे पहले प्रसिद्ध ब्रिटिश भौतिक वैज्ञानिक जे.जे. थॉमसन ने की थी। उनका जन्म 18 दिसम्बर, 1856 को हुआ था। इनकी मृत्यु 30 अगस्त, 1940 को हुई।
21. (A): आई.पी.एल. 2017 में ऑरेंज कैप का खिताब आस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने जीता। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान वॉर्नर की टीम ने अब तक 13 मैच खेले हैं। इन्होंने टेस्ट क्रिकेट का आरंभ 1 दिसम्बर, 2011 को न्यूजीलैण्ड के विरुद्ध किया।
22. (D) : स्वच्छ सर्वेक्षण-2017 में झारखण्ड के चास शहर को 41वां स्थान प्राप्त हुआ था। जबकि पहला स्थान मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का था। देश के कुल 434 शहरों के स्वच्छ सर्वेक्षण के अनुसार चास 41वें स्थान पर था ।
23. (C) : ओलम्पिक प्रतीक में पांच रिंग्स हैं, जिसमें लाल, पीला, काला, हरा और नीला रंग होते हैं ।
24. (A): बाल गंगाधर तिलक को ‘लोकमान्य’ के उपनाम से जाना जाता है। बालगंगाधर तिलक महाराष्ट्र के एक प्रसिद्ध गरमपंथी नेता, पत्रकार व शिक्षाविद् थे। ‘मराठा’ एवं ‘केसरी’ नामक पत्र के वे संस्थापक थे। वे स्वतंत्रता प्राप्ति के अभियान में भारतीय राजनीति के सबसे जोशीले नेता थे। उनके इसी गुण के कारण उन्हें ‘लोकमान्य’ की उपाधि से विभूषित किया गया।
25. (B) : भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। विश्व में भारत जैसे सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान को लेकर कम होते रूझान को देखते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाने लगा है।
26. (D): 1 मई को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाया है। । अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत 1 मई, 1886 से मानी जाती है। जब अमेरिका की मजदूर यूनियनों ने काम का समय 8 घण्टे से ज्यादा न रखे जाने के लिए हड़ताल की थी।
27. (C) : 21 जुलाई, 2017 को वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई पेंशन योजना के तहत 8% रिटर्न आश्वसित है।
28. (B) : विश्व में फलों और सब्जियों के उत्पादन में भारत का दूसरा स्थान है। जबकि फलों और सब्जियों के उत्पादन में चीन का प्रथम स्थान है।
29. (A): बॉक्साइट का सबसे अधिक उत्पादन करने वाला राज्य ओडिशा है, जो कुल उत्पादन का 43.6% है। जबकि झारखण्ड (19.2%), महाराष्ट्र ( 13.3% ), और छत्तीसगढ़ ( 4.50% ) बॉक्साइट का उत्पादन करते हैं।
30. (D) : क्रमिक विकास का सिद्धांत चार्ल्स डार्विन ने दिया था। इस सिद्धांत को प्राकृतिक चयन सिद्धांत अथवा डार्विनवाद के नाम से भी जाना जाता है। इस सिद्धांत की मुख्य बातें हैं – सभी सजीवों में संतानोत्पत्ति की क्षमता, जीवन संघर्ष, विभिन्नताएं, नवीन जातियों की उत्पत्ति आदि । उनका शोध आंशिक रूप से 1831-1836 में एच. एम. एस. बीगल पर उनकी समुद्र यात्रा के संग्रहों पर आधारित था।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Ajit kumar

Sub Editor-in-Chief at Jaankari Rakho Web Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *