Jharkhand – Question Bank – झारखण्ड संयुक्त पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा- 2017 (Set-24)

Jharkhand – Question Bank – झारखण्ड संयुक्त पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा- 2017 (Set-24)

1. 2017 में कनाडा ने स्वतंत्रता की कौन-सी वर्षगांठ मनाई ?
(A) 130
(B) 150
(C) 120
(D) ये सभी
2 ‘डांडिया’ एक लोकप्रिय नृत्य है ?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) कश्मीर
(C) गुजरात
(D) पंजाब
3. इनमें से किसको 2017 में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर का प्रेसीडेंट नियुक्त किया है ?
(A) सोली सोराबजी
(B) जोसफ स्टीन
(C) एस के सिन्हा
(D) एन. एन. वोहरा
4. भारत के राष्ट्र गीत के रचनाकार हैं:
(A) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(B) बंकिम चंद्र चटर्जी
(C) इकबाल
(D) जय शंकर प्रसाद
5. कंप्यूटर में ध्वनि रिकॉर्ड करने के लिए निम्न में से कौन-सा डिवाइस का उपयोग किया जाता है ?
(A) स्मार्ट फोन
(B) माइक्रोफोन
(C) की-बोर्ड
(D) डीवीडी रोम
6. निम्नलिखित जनजातियों में से कौन-सी आंध्र प्रदेश की है ?
(A) लुशैस, जौनसारी
(B) गारोस, खासिस
(C) खासिस, मिकिर्स
(D) चेंचु, गोंड
7. निम्न में से कौन से समूह आसियान के सदस्य है ?
(A) इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपिंस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और कंबोडिया
(B) इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपिंस, सिंगापुर, थाईलैंड, भूटान, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और कंबोडिया
(C) इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपिंस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनई, नाइजीरिया, लाओस, म्यांमार और कंबोडिया
(D) इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपिंस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनई, यूएई, लाओस, म्यांमार और कंबोडिया
8. राज्यसभा का महासचिव हैं:
(A) शुमशेर के. शेरिफ
(B) सैयद अकबरुद्दीन
(C) प्रदीप कुमार सिन्हा
(D) अनूप मिश्रा
9. भारतीय संविधान 26 जनवरी, 1950 को प्रख्यापित किया गया था, क्योंकि :
(A) इस दिन अंग्रेजों ने भारत छोड़ दिया था
(B) यह देश के स्वतंत्रता सेनानियों की इच्छा थी
(C) 1930 में इस दिन भारतीय स्वतंत्रता की घोषणा की गयी थी
(D) इस दिन भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया गया था
10. निम्न में से कौन-सा संयुक्त राष्ट्र का अंग है ?
(A) सुरक्षा परिषद
(B) आर्थिक और सामाजिक परिषद
(C) न्यास परिषद
(D) सामान्य सभा
11. यदि किसी व्यक्ति का अग्न्याशय पर्याप्त मात्रा में इन्सुलिन स्रावित नहीं कर रहा है, तो व्यक्ति कौन सी बीमारी से पीड़ित है ?
(A) मधुमेह
(B) चिंता
(C) गण्डमाला
(D) बौनापन
12. प्राकृतिक संसाधनों में शामिल है:
(A) खनिज
(B) हवा
(C) मिट्टी
(D) ये सभी
13. ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2017’ में कौन-सा शहर अव्वल स्थान पर है ?
(A) नई दिल्ली
(B) तिरुचिरापल्ली
(C) चंडीगढ़
(D) इंदौर
14. कौन-सी भारतीय संस्था ‘योगक्षेमं वहाम्यहम’ सिद्धांत का उपयोग करती है ?
(A) भारतीय स्टेट बैंक
(B) टाटा स्टील
(C) इंडियन ऑयल कार्पोरेशन
(D) भारतीय जीवन बीमा निगम
15. सभी भारतीय नागरिकों को दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करने के मुख्य उद्देश्य वाली भारत सरकार की योजना का नाम बताएं:
(A) प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
(B) प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा निगम
(C) प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
(D) अटल पेंशन योजना
16. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का प्रस्ताव किसने दिया था ?
(A) व्लादिमीर पुतिन
(B) नरेंद्र मोदी
(C) शिन्जो अबे
(D) डोनाल्ड ट्रम्प
17. गुप्त काल के दौरान भूमि का अंतिम स्वामी था :
(A) किसान
(B) गांव समुदाय
(C) राजा
(D) संयुक्त परिवार
18. रवींद्रनाथ टैगोर का ‘जन गण मन’ भारत के राष्ट्र गान के रूप में अपनाया गया है। इसके कितने पदों को राष्ट्र गान के तौर पर अपनाया गया ?
(A) केवल पहला छंद
(B) पूरा गीत
(C) तीसरा और चौथा छंद
(D) पहला और दूसरा छंद
19. भारत के शास्त्रीय नृत्य का मुख्य ग्रंथ ‘नाट्य-शास्त्र’ लिखा है:
(A) नर मुनि
(B) भरत मुनि
(C) अभिनव गुप्त
(D) तांदु मुनि
20. भारत के प्रतीक के आधार प्लेट के नीचे अंकित ‘सत्यमेव जयते’ शब्द लिया गया है :
(A) ऋग्वेद
(B) सतपथ ब्राह्मण
(C) मुण्डक उपनिषद्
(D) रामायण
21. निम्नलिखित में से हरजीत सिंह सज्जन कौन है ?
(A) डिफेंस सेक्रेटरी ऑफ यूनाइटेड स्टेट
(B) फाइनेंस मिनिस्टर ऑफ कनाडा
(C) डिफेंस मिनिस्टर ऑफ कनाडा
(D) प्राइम मिनिस्टर ऑफ मलेशिया
22. मार्च 2017 में मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली थी?
(A) नोंग्थोम्बन बिरेन सिंह
(B) इरोम चानू शर्मीला
(C) ओकराम इबोबी सिंह
(D) राधाबिनोद कोइजम
23. मंगोलों ने ट्रांसओक्सियाना पर हमला कब किया?
(A) 1216
(B) 1219
(C) 1220
(D) 1222
24. कौन-सा बल जमीन से पेड़ के शीर्ष तक जल लेकर जाता है ?
(A) जुड़दबाव
(B) ओसमोसिस
(C) सक्रिय ट्रांसपोर्ट
(D) वाष्पीकरन पुल
25. निम्नलिखित में से किस देश के साथ भारत ने छह परमाणु रिएक्टरों के निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं ?
(A) यूएसए
(B) फ्रांस
(C) जर्मनी
(D) रसिया
26. 2017 में कौन सा देश UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज समिति कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करेगा ?
(A) कनाडा
(B) रूस
(C) पोलैंड
(D) यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका
27. दिल्ली सल्तनत के अंतिम सुल्तान के रूप में कौन जाना जाता है ?
(A) बहलोल लोदी
(B) फिरोज शाह तुगलक
(C) इब्राहिम लोदी
(D) सिंकदर लोदी
28. निम्नलिखित में से कौन सी अकादमी भारत में नृत्य, नाटक और संगीत के विकास के लिए जिम्मेदार है?
(A) नेशनल ऑफ ड्रामा स्कूल
(B) संगीत अकादमी
(C) साहित्य अकादमी
(D) ललित कला अकादमी
29. इनमें से हंगरी की मुद्रा क्या है ?
(A) फोरिंट
(B) शेकेल
(C) येन
(D) तेंगे
30. फीफा 2016 का बेस्ट प्लेयर कौन था ?
(A) लिओनेल मेस्सी
(B) क्रिस्टिआनो रोनाल्डो
(C) नेमार
(D) लुइस सुआरेज

उत्तर व्याख्या सहित

1,(B): वर्ष 2017 में कनाडा ने अपनी स्वतंत्रता की 150वीं वर्षगांठ मनाई। कनाडा उत्तरी अमेरिका का एक देश है। कनाडा को 1 जूलाई, 1867 को ब्रिटेन के डोमिनियन राष्ट्र का दर्जा मिला था। कनाडा के लोग इसी दिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाते हैं।
2.(C): ‘डांण्डिया’ नृत्य गुजरात का एक लोकप्रिय नृत्य है, जबकि पंजाब मे ‘भांगड़ा’, उत्तर प्रदेश में ‘रासलीला’ और जम्मू कश्मीर में दमहल नृत्य प्रसिद्ध है।
3.(D): 26 जून, 2017 को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन. एन. वोहरा को नई दिल्ली स्थित देश के प्रमुख सांस्कृतिक संस्थान इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (ICC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
4.(B): राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना बंकिम चन्द्र चटर्जी ने की। वे बांग्ला व अंग्रेजी में राष्ट्रीय साहित्य के सृजनकर्ता थे। उन्होंने दुर्गेशनंदिनी’ व ‘आनन्दमठ’ आदि पुस्तकों की रचना की।
5. (B): ध्वनि रिकॉर्ड करने के लिए ‘माइक्रोफोन का आविष्कार 1876 में एमिली बर्लिनर ने किया था। माइक्रोफोन का उपयोग रेडियो, टेलीविजन प्रसारण, कम्प्यूटर, मेगाफोन, टेलीफोन आदि में होता है।
6. (D): ‘चेंचु’ जनजाति आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और ओडिशा राज्य में पायी जाती है। ‘गोंड’ जनजाति मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले और महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में पायी जाती है।
7.(A): आसियान (ASEAN) का पूरा नाम दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संघ (Association of South East Asian Nations) है । इसकी स्थापना 8 अगस्त, 1967 ई. को हुई। उस समय इण्डोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन्स, सिंगापुर और थाईलैण्ड ने इसका गठन किया था। वर्तमान में इसके सदस्य देश इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैण्ड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और कम्बोडिया हैं। आसियान का केन्द्रीय सचिवालय जकार्ता (इण्डोनेशिया) में है।
8. (A): भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शमशेर के. शेरिफ 1 अक्टूबर, 2012 से 31 अगस्त, 2017 तक राज्यसभा के महासचिव थे। वर्तमान (जनवरी, 2022) में पी. सी. मोदी इस पर पर हैं। वह 12 नवम्बर, 2021 को राजसभा के महासचिव बने।
9.(C): भारतीय संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय संविधान की घोषणा की गई थी। 24 जनवरी, 1950 को 284 सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किये और इसी दिन संविधान सभा को विघटित कर उसे अंतरिम संसद के रूप में परिवर्तित कर दिया गया था।
10. (*): संयुक्त राष्ट्र के मुख्य अंग हैं- महासभा, सुरक्षा परिषद्, सामाजिक एवं आर्थिक परिषद्, न्यास परिषद्, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय और संयुक्त राष्ट्र सचिवालय ।
11. (A): मधुमेह उपापचय से संबंधित रोग है, जो इन्सुलिन नामक हार्मोन का पर्याप्त स्राव नहीं होने के कारण होता है। इन्सुलिन की कमी के कारण शरीर में शर्करा का सही पाचन नहीं हो पाता और इसकी मात्रा बढ़ जाती है। इस रोग के होने पर चीनी, चावल, आलू, मिठाई आदि के सेवन से बचना चाहिए।
12. (D): खनिज, हवा, मिट्टी, जल, वृक्ष आदि प्राकृतिक संसाधन हैं। प्राकृतिक संसाधन प्राकृतिक पदार्थ हैं, जो मूल्यवान माने जाते हैं।
13.(D): ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2017′ में म.प्र. का इंदौर शहर अव्वल रहा था। ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2021′ में भी इंदौर शहर लगातार पांचवीं बार पहले स्थान पर रहा।
14. (D): भारतीय जीवन बीमा निगम ‘योगक्षेमं वहाम्यहम्’ (आपका कल्याण हमारी जिम्मेदारी है) सिद्धांत का उपयोग करती है। भारतीय जीवन बीमा निगम या एलआईसी, भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है। यह भारत सरकार के स्वामित्व में है। इसकी स्थापना सन् 1956 में की गई।
16. (B): अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सौर ऊर्जा से संबंधित एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसका शुभारंभ भारत व फ्रांस द्वारा 30 नवंबर, 2015 को पेरिस में किया गया था। यह भारत के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई पहल का परिणाम है, जिसकी घोषणा उन्होंने सर्वप्रथम लंदन के वेंबली स्टेडियम में अपने उद्बोधन के दौरान की थी।
17. (C): गुप्तकाल के दौरान भूमि का अंतिम स्वामी राजा होता था। गुप्त सम्राट न्याय, सेना एवं दीवानी विभाग का प्रधान होता था। गुप्त काल में राजस्व के अन्य महत्वपूर्ण स्रोतों में भूमि, रत्न, छिपा हुआ गुप्त धन, खानें एवं नमक आदि थे। इन पर सीधे सम्राट का एकाधिपत्य होता था।
18. (A): रवींद्रनाथ टैगोर का ‘जन गण मन’ भारत के राष्ट्रीय गान के रूप में अपनाया गया है। इस गीत के केवल पहले छंद को अपनाया गया है। संविधान सभा ने ‘जन गण मन’ को राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी, 1950 को अपनाया था। इसे सर्वप्रथम 27 दिसंबर, 1911 को कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में बंगाली और हिंदी दोनों भाषाओं में गाया गया था। पूरे गान में 5 छंद हैं। राष्ट्रगान के गायन की अवधि लगभग 52 सेकंड है।
19. (B): नाटकों के संबंध में शास्त्रीय जानकारी को नाट्य शास्त्र कहते हैं। इसके सबसे पुराने ग्रंथ ‘नाट्यशास्त्र’ के रचयिता भरत मुनि थे। भरत मुनि का काल 400 ई. के आसपास माना जाता है। संगीत, नाटक और अभिनय के संपूर्ण ग्रंथ के रूप में भरतमुनि के ‘नाट्यशास्त्र’ का आज भी बहुत सम्मान है।
20. (C): मुण्डक उपनिषद् अथर्ववेद के अंतर्गत आता है। यह उपनिषद संस्कृत भाषा में लिखा गया है। इसके रचियता वैदिक काल के ऋषियों को माना जाता है। इसमें आत्मा की चार अवस्थाओं का वर्णन मिलता है: जाग्रत, स्वप्न, सुषुप्ति और तुरीय। इसी से ‘सत्यमेव जयते’ शब्द लिया गया है।
21. (C): हरजीत सिंह सज्जन कनाडियाई लिबरल पार्टी के सांसद और वर्तमान (जनवरी, 2022) में कनाडा के इंटरनेशल डेवलपमेंट मिनिस्टर हैं। वह 4 नवंबर, 2015 से 26 अक्टूबर, 2021 तक जस्टिन टूडो के मंत्रिमंडल में कनाडा के रक्षा मंत्री रह चुके हैं।
22. (A): नोंग्थोम्बन बिरेन सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वे राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं। नोग्थोम्बन बिरेन सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 2002 में क्षेत्रीय पार्टी ‘डेमोक्रेटिक रिवॉल्युशनरी पीपुल्स पार्टी’ से जुड़कर की।
23. (B): मंगोलों ने 1219 ई. में ट्रांसओक्सियाना (वर्तमान में दक्षिण मध्य एशिया) पर हमला किया था। उस समय मंगोलों का राजा चंगेज खां था।
24. (*): केशिका क्रिया जमीन से पेड़ के शीर्ष तक जल लेकर जाता है।
25.(B): भारत ने महाराष्ट्र के जैतापुर में छह परमाणु रिएक्टरों के निर्माण के लिए फ्रांस के साथ 22 मार्च, 2016 को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था। इस समझौते के तहत परमाणु रिएक्टर एवं परमाणु ईधन की आपूर्ति, परमाणु सुरक्षा, विकिरण, पर्यावरण संरक्षण और परमाणु ईंधन चक्र प्रबंधन में भी द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना है।
26. (C): 2-12 जुलाई, 2017 के मध्य ‘संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) की विश्व धरोहर संबंधी वैश्विक समिति (World heritage Committee) की 41वीं बैंठक कराकोव (Karakow), पोलैण्ड में आयोजित की गई थी। समिति की 44वीं बैठक का ऑनलाइन आयोजन 16 से 31 जुलाई, 2021 को चीन की मेजबानी में हुआ।
27. (C): इब्राहिम लोदी को (1517-1526 ई.) दिल्ली सल्तनत के अंतिम शासक के रूप में जाना जाता है। अप्रैल 1526 ई. में पानीपत के प्रथम युद्ध में इब्राहिम लोदी बाबर के हाथों पराजित हुआ एवं लोदी राजवंश का अंत हो गया। इसके साथ ही दिल्ली सल्तनत का भी अंत हो गया।
28. (B): संगीत अकादमी भारत में नृत्य, नाटक और संगीत के विकास के लिए जिम्मेदार है। यह भारत सरकार द्वारा स्थापित देश की संगीत एवं नाटक की सबसे बड़ी अकादमी है। इसकी स्थापना 31 मई, 1952 में की गई तथा इसका मुख्यालय दिल्ली में है।
29. (A): हंगरी की मुद्रा फोरिंट है, जबकि काजकिस्तान की तेंगे, जापान की येन और शेकेल इजराईल को मुद्रा है।
30. (B): फीफा ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 2016 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी घोषित किया था। वे एक पुर्तगाली पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी हैं। फीफा 2019 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी लियोनल मैसी हैं।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Ajit kumar

Sub Editor-in-Chief at Jaankari Rakho Web Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *