Jharkhand – Question Bank – झारखण्ड संयुक्त पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा- 2017 (Set-32)

Jharkhand – Question Bank – झारखण्ड संयुक्त पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा- 2017 (Set-32)

1. निम्नलिखित नदियों में से कौन-सी नासिक पहाड़ियों से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में आकर मिलती है ?
(A) कृष्णा
(B) गोदावरी
(C) सतलुज
(D) कावेरी
2. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) बनाया गया :
(B) 16 नवम्बर, 1945
(A) 24 अक्टूबर, 1945
(D) 27 दिसम्बर, 1945
(C) 16 अक्टूबर, 1945
3. ASEAN का मुख्यालय स्थित है
(A) जकार्ता, इंडोनेशिया
(B) काठमांडू, नेपाल
(C) वियना, ऑस्ट्रिया
(D) ब्रुसेल्स, बेल्जियम
4. (निम्न में से कौन-सा संगठन पेट्रोलियम से संबंधित है?
(A) SWAPO
(B) FAO
(C) OECD
(D) OPEC
5. जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार के प्रथम प्राप्तकर्ता कौन थे?
(A) मार्टिन लूथर किंग जूनियर
(B) यू थांत
(C) नेल्सन मंडेला
(D) ऑन्ग सेन सू की
6. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) का कितने न्यायाधीशों द्वारा गठन किया गया है?
(A) 15
(B) 10
(C) 25
(D) 35
7. कृष्णा नदी से निम्नलिखित किन राज्यों/संघ शासित प्रदेशों को लाभ हुआ है ?
(A) आंध्र प्रदेश का दक्षिण-पूर्व भाग
(B) मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात
(C) महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश
(D) मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र
8. मार्च, 2017 में किसे एम.टी.एन.एल. का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया ?
(A) ए. के. गर्ग
(B) नरेन्द्र कुमार यादव
(C) पी. के. पुरवार
(D) सुनील कुमार
9. मार्च 2017 में मनोहर पर्रिकर के पद से इस्तीफा देने के बाद किसकी नियुक्ति नए रक्षा मंत्री के रूप में हुई थी ?
(A) अरुण जेटली
(B) सुषमा स्वराज
(C) राजनाथ सिंह
(D) स्मृति ईरानी
10. दिसम्बर, 2016 में फोर्ब्स पत्रिका द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया की ……… सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
(A) सातवां
(B) छठा
(C) चौथा
(D) पांचवां
11. 2017-18 के केन्द्रीय बजट में कितने आंगनबाड़ी केन्द्र विकसित करने और वंचित लोगों को रोजगार देने की घोषणा की गयी है ?
(A) 10 लाख
(B) 12 लाख
(C) 14 लाख
(D) 15 लाख
12. 2017 ऑल इंग्लैड ओपन पुरुष एकल खिताब किसने जीता ?
(A) लिन डैन
(B) चेन लांग
(C) ली चोंग वेई
(D) चेन जिन
13. निम्न में से कौन क्लोरोफ्लोरो कार्बन का उत्पादन नहीं करता है ?
(A) एयर कंडिशनर
(B) डिओडीरेंट्स
(C) वाशिंग मशीन
(D) रेफ्रिजरेटर
14. आबिद हुसैन समिति के मामले पर सहभागिता रही थी :
(A) वित्तीय समावेशन
(B) कर सुधार
(C) लघु उद्योगों में सुधार
(D) बजट सुधार
15. बाजार मूल्य पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद के बराबर है :
(A) सकल राष्ट्रीय उत्पाद – मूल्य हास
(B) सकल घरेलू उत्पाद – मूल्य ह्रास
(C) सकल राष्ट्रीय उत्पाद – सब्सिडी
(D) सकल राष्ट्रीय उत्पाद + मूल्य ह्रास
16. राष्ट्रीय आय है:
(A) शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद – अप्रत्यक्ष कर + अनुदान
(B) सकल राष्ट्रीय उत्पाद – प्रत्यक्ष कर
(C) सकल घरेलू उत्पाद – अप्रत्यक्ष कर
(D) शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद + अप्रत्यक्ष कर + सब्सिडी
17. 1857 के विद्रोह के बाद, बहादुर शाह जफर द्वितीय को गिरफ्तार किया गया और जेल में भेजा गया :
(A) रंगून
 (B) सिंगापुर
(C) लंदन
(D) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
18. इनमें से कौन सा विरल आबादी का क्षेत्र नहीं है ?
(A) अटाकामा
(B) इक्वेटोरियल क्षेत्र
(C) दक्षिण-पूर्व एशिया
(D) ध्रुवीय क्षेत्र
19. नवम्बर 2015 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) के अध्यक्ष के रूप में कौन चुने गए थे ?
(A) आशीष नेहरा
(B) शशांक मनोहर
(C) मनीष पांडे
(D) के. एल. राहुल
20. आर्थिक स्वतंत्रता की सूची 2017 में भारत का क्या स्थान था ?
(A) 99वां
(B) 101वां
(C) 150वां
(D) 143वां
21. किस टीम ने फरवरी, 2017 में हॉकी इंडिया लीग का खिताब जीता था ?
(A) कलिंगा लांसर्स
(B) दबंग मुंबई
(C) यूपी विजार्ड्स
(D) दिल्ली वेव राइडर्स
22.  बक्सर की लड़ाई कब लड़ी गई ?
(A) 1750
(B) 1756
(C) 1757
(D) 1764
23. निम्नलिखित में से कौन सा भारत का सबसे लंबा राजमार्ग है ?
(A) राष्ट्रीय राजमार्ग 27
(B) राष्ट्रीय राजमार्ग 48
(C) राष्ट्रीय राजमार्ग 52
(D) राष्ट्रीय राजमार्ग 44
24.  जापान के फुकुओका पुरस्कार2016 से किसको सम्मानित किया  गया है ?
(A) रजनीकांत
(B) ए. आर. रहमान
(C) रामचंद्र गुहा
(D) आशा भोंसले
25. 2017-18 के केन्द्रीय बजट 2017-18 में उल्लेख के अनुसार भारत में दो नए एम्स स्थापित किए जाएंगे। एक झारखण्ड राज्य है, दूसरा कौन-सा है ?
(A) महाराष्ट्र
(B) गुजरात
(C) कोलकाता
(D) बैंगलोर
26. संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मार्च 2017 में छ: देशों से उत्प्रवास पर प्रतिबंध लगा दिया। किस देश को उस सूची से बाहर रखा गया, जो पहले प्रतिबंधित देशों की सूची में शामिल था ?
(A) सीरिया
(B) लीबिया
(C) इराक
(D) ईरान
27. निम्न में से कौन सा देश जी – 15 के विकासशील देशों का सदस्य नहीं है ?
(A) मिस्र
(B) तुर्की
(C) भारत
(D) ब्राजील
28. भारत में निम्न नदियों में से कौन-सा सबसे बड़ा नदी बेसिन है ?
(A) सिंधु
(B) गंगा
(C) ब्रह्मपुत्र
(D) कृष्णा
29. संविधान सभा की पहली बैठक की अध्यक्षता की :
(A) राजेन्द्र प्रसाद
(B) डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
(C) जवाहर लाल नेहरू
(D) सरदार बल्लभभाई पटेल
30. अढ़ाई दिन का झोपड़ा एक है :
(A) भस्जिद
(B) मीनार
(C) मकबरा
(D) संग्रहालय

उत्तर व्याख्या सहित

1. (B) : गोदावरी नदी महाराष्ट्र की नासिक पहाड़ियों से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में गिरती है। यह दक्षिण भारत की एक प्रमुख नदी है। इसे दक्षिणी गंगा भी कहते हैं। भारत में पश्चिमी घाट से लेकर पूर्वी घाट तक प्रवाहित होती है।
2. (B): संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन UNESCO का गठन 16 नवम्बर, 1945 को किया गया था, इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में है। इसका उद्देश्य शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करना है। वर्तमान (जनवरी, 2022) में UNESCO की अध्यक्ष फ्रांस की पूर्व मंत्री आंद्रे अजोल हैं।
3.(A): दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्र संगठन (ASEAN) का मुख्यालय इण्डोनेशिया की राजधानी जकार्ता में है। आसियान की स्थापना 8 अगस्त, 1967 को थाइलैण्ड की राजधानी बैंकाक में की गई थी।
4.(D): OPEC (ओपेक) संगठन पेट्रोलियम से सम्बन्धित है। यह 12 देशों का संगठन है। इसके सदस्य अल्जीरिया, अंगोला, ईक्वाडोर, इरान, ईराक, कुवैत, सउदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, नाइजीरिया, लीबिया तथा वेनेजुएला हैं। इसकी स्थापना 1960 में ईराक की राजधानी बगदाद में की गई ।
5. (B): जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार के प्रथम प्राप्तकर्ता यू थांट (1965) यू थे। यह एक बर्मी राजनयिक थे और इन्होंने 1961 से 1971 तक संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव रूप में सेवा की। इस पुरस्कार के तहत ₹25 लाख प्रदान किये जाते हैं।
6. (A): अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) का गठन 15 न्यायाधीशों द्वारा किया जाता है। न्यायाधीश नौ साल के लिए चुने जाते हैं।
7.(C): कृष्णा नदी से महाराष्ट्र और आन्ध्र प्रदेश राज्य को लाभ मिलता है। कृष्णा नदी डेल्टा बनने से विजयवाड़ा को लाभ होता है और पलवरम जल परियोजना से उसके सामने के गांव को सीधा लाभ होता है।
8. (C): पी. के. पुरवार को 2017 में एम. टी. एन. एल. का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया। केन्द्र सरकार ने उन्हें 2 मार्च, 2017 को MTNL का अध्यक्ष एवं CMD का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
9. (A): मार्च 2017 में मनोहर पर्रिकर के पद से इस्तीफा देने के बाद स्व. अरुण जेटली को नए रक्षा मंत्री का पद अस्थायी रूप से सौंपा गया था। अरुण जेटली भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता एवं पूर्व में भारत के वित्त मंत्री थे।
12.(C): लो चोंग वेई मलेशियाई पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2017 में ऑल इंग्लैण्ड ओपन पुरुष एकल का खिताब जीता। एकल खिलाड़ी के रूप में ली चोंग वेई ने 21 अगस्त, 2008 से 14 जून, 2012 तक लगातार विश्व रैकिंग में नंबर एक खिलाड़ी रहे ।
13. (C): वाशिंग मशीन क्लोरोफ्लोरोकार्बन का उत्पादन नहीं करता है। क्लोरोफ्लोरोकार्बन (सीएफसी) एक कार्बनिक यौगिक है, केवल कार्बन, क्लोरीन, हाइड्रोजन और फ्लोरीन परमाणुओं से बनता है। सीएफसी का उपयोग रेफ्रिजरेटर में, प्रणोदक में और विलायक के तौर पर व्यापक रूप से होता है।
14. (C): आबिद हुसैन समिति का गठन केन्द्र सरकार ने लघु उद्योगों में सुधार की राह तय करने के लिए अर्थशास्त्री आबिद हुसैन की अध्यक्षता में हुआ।
15. (A): शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद ज्ञात करने के लिए GNP में से पूंजी स्टॉक की खपत (मूल्य ह्रास) को घटाना होता है। GNP किसी देश के नागरिकों द्वारा किसी दिये हुए समय में, सामान्यतया एक वित्तीय वर्ष में, उत्पादित कुल अंतिम वस्तुओं तथा सेवाओं का मौद्रिक मूल्य है।
16. (A): जब NNP का मूल्यांकन अथवा माप साधन लागत पर किया जाता है, तो उसे राष्ट्रीय आय के नाम से जाना जाता है। राष्ट्रीय आय = शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद अप्रत्यक्ष कर + अनुदान।
17.(A): 1857 के विद्रोह के बाद अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर को डलहौजी के शासन काल में गिरफ्तार कर रंगून (बर्मा) जेल भेज दिया गया। रंगून में कारावास के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं पर उनकी कब्र है।
18. (C): दक्षिण पूर्वी एशिया, एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन का दक्षिण भाग, भारत के पूर्वी क्षेत्र, न्यू गिनी
के पश्चिमी और ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी देश आते हैं।
19. (B): नवम्बर, 2015 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड (आईसीसी) का अध्यक्ष शशांक मनोहर को चुना गया। वर्तमान (जनवरी 2022) में ग्रैग बार्कले आईसीसी के अध्यक्ष हैं। इन्होंने 24 नवम्बर, 2020 को पद संभाला।
20. (D): आर्थिक स्वतंत्रता की सूची 2017 में भारत को 52.6 अंक के साथ 143वां स्थान प्राप्त हुआ। इस सूची में 2021 में भारत को 121वां स्थान प्राप्त हुआ।
21. (A): फरवरी 2017 में हॉकी इंडिया लीग का फाइनल मैच पंजाब और कलिंगा के बीच हुआ। इस मैच में 4-1 से कलिंगा लांसर्स ने हॉकी इंडिया लीग का खिताब जीता।
22. (D): बक्सर की लड़ाई 22 अक्टूबर, 1764 को मेजर जनरल हेक्टर मुनरो के नेतृत्व में कम्पनी सेना और अवध के नवाब शुजाउद्दौला तथा बंगाल के नवाब मीर कासिम के बीच हुआ। इस युद्ध में अंग्रेजी सेना विजय हुई।
23. (D): राष्ट्रीय राजमार्ग 44 भारत का सबसे लम्बा राजमार्ग है जो ना साउथ कॉरिडर (श्रीनगर से कन्याकुमारी) तक 3,745 किमी. है।
24. (B): जापान के शीर्षक पुरस्कार ग्राण्ड फुकुओका 2016 संगीतकार ए. आर.रहमान को दिया गया है। यह पुरस्कार ए. आर. रहमान को एशियाई संस्कृति में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।
26. (C): संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मार्च, 2017 में छ: देशों से उत्प्रवास पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें से ईराक को उस सूची से बाहर रखा गया जो पहले से प्रतिबंधित देशों में शामिल था। लीबिया, सीरिया, सोमालिया, स्वीडेन, ईरान आदि के लोगों की अमेरिका यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया था।
27. (B): तुर्की जी-15 का सदस्य नहीं है। जी – 15 18 देशों का समूह है। जो-15 का पहला शिखर सम्मेलन 1990 को मलेशिया में हुआ था।
28. (B): भारतीय नदियों में से गंगा नदी सबसे बड़ी नदी बेसिन है। इसके विशाल बेसिन में देश का एक चौथाई जल संसाधन मौजूद है। इसका बेसिन क्षेत्र 3, 50, 195 वर्ग मील है।
29. (B): संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन की सिफारिश पर 9 दिसम्बर, 1946 को दिल्ली के कॉन्स्टियूशन हॉल में (जिसे अब संसद भवन के केन्द्रिय कक्ष के नाम से जाना जाता है।) हुआ था। इस सभा में सबसे वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा को अस्थायी अध्यक्ष निर्वाचित किये गये थे। बाद में 11 दिसम्बर, 1946 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और एच. सी. मुखर्जी को क्रमश: संविधान सभा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया।
30. (A): अढाई दिन का झोपड़ा, राजस्थान के अजमेर नगर में स्थित एक मस्जिद है। यह भवन मूल रूप से एक संस्कृत विद्यालय था । मोहम्मद गोरी ने 1198 ई. में मस्जिद के रूप में बदल दिया।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Ajit kumar

Sub Editor-in-Chief at Jaankari Rakho Web Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *