Jharkhand – Question Bank – झारखण्ड संयुक्त पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा- 2017 (Set-9)

Jharkhand – Question Bank – झारखण्ड संयुक्त पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा- 2017 (Set-9)

1. हैरी पॉटर श्रृंखला के लेखक का नाम क्या है ?
(A) माइकल क्रिष्टन
(B) रुडयार्ड किपलिंग
(C) वॉल्ट डिज्नी
(D) जे के राउलिंग
2. इनमें से कौन म्यांमार से संबंधित नहीं है?
(A) बामा
(B) म्यान्मा
(C) बर्मा
(D) मिस्क
3. UIDAI आधार ऐप का नाम क्या है ?
(A) ई-आधार
(B) कनेक्ट
(C) एम-आधार
(D) लिंक आधार
4. वर्ष 2017-18 में आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए कौन-सा दस्तावेज अनिवार्य बन गया ?
(A) PAN कार्ड
(B) मतदाता पहचान पत्र
(C) आधार कार्ड
(D) ड्राइविंग लाइसेंस
5. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है ?
(A) 18 जून
(B) 21 जून
(C) 11 जुलाई
(D)25 जुलाई
6. जुलाई दांडी कूच के लिए जाना जाने वाला गांव दांडी कहां स्थित है ?
(A) असम
(B) राजस्थान
(C) पंजाब
(D) गुजरात
7. इनमें से जायद फसल का उदाहरण कौन सा है?
(A) ककड़ी
(B) मूंगफली
(C) सोयाबीन
(D) ओट्स
8. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा जम्मू और कश्मीर राज्य को विशेष स्वायत्त राज्य का दर्जा दिया गया है ?
(A) अनुच्छेद 360
(B) अनुच्छेद 365
(C) अनुच्छेद 370
(D) अनुच्छेद 377
9. मूर्तिकला की गुफाएं ‘एलीफेंटा गुफा’ कहां स्थित है ?
(A) गुजरात
(B) अरुणाचल प्रदेश
(C) महाराष्ट्र
(D) सिक्किम
10. 2017 में श्री महाबीर सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार किस क्षेत्र में मिला था ?
(A) कुश्ती
(B) तैराकी
(C) जिमनास्टिक
(D) एथलेटिक्स
11. पंचवर्षीय योजना को विकसित और निष्पादित करने वाली तथा उसकी निगरानी करने वाली संस्था / मंत्रालय का नाम बताएं :
(A) पंचायती राज मंत्रालय
(B) नीति आयोग
(C) ग्रामीण विकास मंत्रालय
(D) कानून आयोग
12. टेलीफोन का आविष्कार किसने किया था ?
(A) अलेक्जेंडर जी बेल
(B) जेम्स डाइसन
(C) जॉन एल बेयर्ड
(D) एली व्हीटने
13. सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी की विजेता टीम कौन-सी है ?
(A) ऑस्ट्रेलिया
(B) भारत
(C) ग्रेट ब्रिटेन
(D) जापान
14. ‘गीतांजलि’ के लेखक का नाम क्या है ?
(A) एनी बेसेंट
(B) चंदबरदाई
(C) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(D) प्रेमचंद
15. इनमें से बेल्जियम की राजधानी कौन-सी है ?
(A) हैमिल्टन
(B) सोफिया
(C) ब्रिजटाउन
(D) ब्रुसेल्स
16. भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष कौन हैं ?
(A) अर्चना भार्गव
(B) अरुंधति भट्टाचार्य
(C) चंदा कोचर
(D) चित्रा रामकृष्ण
17. भारत में कितने बायोस्फीयर रिजर्व हैं ?
(A) 18
(B) 19
(C) 20
(D) 21
18. विश्व जल दिवस कब आयोजित होता है ?
(A) 18 मार्च
(B) 20 मार्च
(C) 22 मार्च
(D) 24 मार्च
19. भारत में असहयोग आन्दोलन कब शुरू हुआ था ?
(A) 1 जुलाई, 1919
(B) 1 अगस्त, 1919
(C) 1 जुलाई, 1920
(D) 1 अगस्त, 1920
20. श्वेत क्रांति के जनक कौन हैं ?
(A) वर्गीज कूरियन
(B) एम. एस. स्वामीनाथन
(C) अरुण कृष्णन
(D) दुर्गेश पटेल
21. सुप्रसिद्ध रणभूमि हल्दी घाटी कहां स्थित है ?
(A) गुजरात
(B) उत्तर प्रदेश
(C) राजस्थान
(D) मध्य प्रदेश
22. अर्जुन अवार्ड्स में भारत सरकार द्वारा कितनी नकद राशि दी जाती है ?
(A) 3 लाख
(B) 3.5 लाख
(C) 4 लाख
(D) 5 लाख
23. भारत में पहली पंचवर्षीय योजना किस कालखंड में चलाई गयी थी ?
(A) 1945-1951
(B) 1951-1956
(C) 1956-1961
(D) 1961-1966
24. भारत के कितने राज्यों में अपने सहयोगियों के साथ BJP की सरकार है ?
(A) 14
(B) 15
(C) 16
(D) 17
25. उस भारतीय खिलाड़ी का नाम बताएं, जिसने 17 जुलाई, 2017 को मेलबर्न में विक्टोरियन ओपन स्कैवश खिताब जीता था:
(A) सौरव घोषाल
(B) ऋत्विक भट्टाचार्य
(C) सिद्धार्थ सुचड़े
(D) हरिन्दर पाल संधू
26. रोमान्स विषय पर ‘रोमियो एंड जूलिएट’ उपन्यास किसने लिखा है ?
(A) चार्ल्स डिकस
(B) मार्क ट्वाइन
(C) लियो टॉलस्टॉय
(D) विलियम शेक्सपियर
27. इनमें से ओमान की मुद्रा कौन-सी है ?
(A) रियाल
(B) माले
(C) डॉलर
(D) येन
28. उस भारतीय अमेरिकी का नाम बताएं, जिसे NASA द्वारा गहरे अंतरिक्ष मिशन के लिए चुना गया है:
(A) राजा चारी
(B) केटी पेरी
(C) जस्टिन बीबर
(D) डेविड ग्रॉसमन
29. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2017 के लिए कौन-सा थीम निर्धारित की है ?
(A) विकास के लिए स्थायी पर्यटन का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष
(B) दालों का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष
(C) प्रकाश का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष
(D) पारिवारिक खेती का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष
30. ब्रिटिश औपनिवेशिक अधिकारियों द्वारा ‘भारतीय अशांति के पिता’ किसे कहा गया था?
(A) बाल गंगाधर तिलक
(B) तात्या टोपे
(C) गोपाल कृष्ण गोखले
(D) लाला लाजपत राय

उत्तर व्याख्या सहित

1. (D) : हैरी पॉटर शृखंला की लेखिका जे. के. राउलिंग हैं। यह सात हैरी पॉटर (उपन्यास) पर आधारित है। हैरी पॉटर शृखंला के पुस्तकों में ‘हैरी पॉटर एंड दि फिलॉस्फर्स वूल’ (26 जून, 1997), हैरी पॉटर एंड दि चैम्बर ऑफ सीक्रेट्स (2 जुलाई, 1998), हैरी पॉटर एंड दि गॉबलेट ऑफ फायर (8 जुलाई, 1999 ) आदि पुस्तकें हैं।
2. (D): म्यांमार या ब्रह्मदेश दक्षिण एशिया का एक देश है। इसका आधुनिक नाम बामा, म्यान्या, बर्मा है। यह भारत एवं चीन के बीच एक रोधक राज्य का भी काम करता है, जबकि मिंस्क पूर्वी यूरोप के बेलारूस देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है । यह स्विस्लाच और नियामिहा नदियों के किनारे बसा है।
3. (C): UIDAI आधार ऐप का नाम ‘एम आधार’ (M-Aadhaar) है। वर्तमान में UIDAI के अध्यक्ष प्रसून जोशी हैं।
4. (C): वर्ष 2017-18 में आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए आधार कार्ड दस्तावेज अनिवार्य बन गया। आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाने वाला पहचान पत्र है। इसमें 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या छपी होती है, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता ।
5. (B) : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी। 11 दिसम्बर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को ‘ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली ।
6. (D) : डांडी कूच के लिए जाना जाने वाला डांडी गांव गुजरात में स्थित है। 12 मार्च, 1930 ई. को गांधीजी ने अपने 79 समर्थकों के साथ साबरमती स्थित अपने आश्रम से लगभग 322 किमी. दूर डांडी के लिए प्रस्थान किया।
7. (A): जायद फसल का उदाहरण ककड़ी है। यह मार्च माह में बोयी जाती है और जून माह में काट ली जाती है। ककड़ी के अलावा इसमें खरबूज, तरबूज, खीरा, करेला तथा सब्जियां आदि उगायी जाती हैं।
8. (C): भारतीय संविधान के 370 अनुच्छेद के तहत जम्मू और कश्मीर राज्य को विशेष स्वायत्त राज्य का दर्जा दिया गया है। इसके अंतर्गत जम्मू और कश्मीर की विशेष स्थिति का वर्णन है।
9. (C): मूर्तिकला की गुफाएं ‘एलीफेंटा गुफा’ महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित है। इस गुफा का निर्माण 1987 में राष्ट्रकूटों द्वारा किया गया।
10. (A): 2017 में महाबीर सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार कुश्ती क्षेत्र में रोशन लाल द्वारा दिया गया था।
11. (B): पंचवर्षीय योजना को विकसित और निष्पादित करने वाली तथा उसकी निगरानी करने वाली संस्था नीति आयोग है, जिसे पूर्व में योजना आयोग के नाम से जाना जाता था। नीति आयोग का गठन 1 जनवरी, 2015 में किया गया था। इसके प्रथम अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री ) हैं।
12. (A) : टेलीफोन का आविष्कार अलेक्जेंडर जी बेल द्वारा 1876 के.यू. एस. ए में किया गया था।
13. (C): सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी की विजेता टीम ग्रेट ब्रिटेन हैं।
14. (C): ‘गीतांजलि’ के लेखक रवीन्द्रनाथ टैगोर हैं। इन्होंने गीतांजलि के अलावा विसर्जन, गार्डनर, हंग्री स्टोन्स, गोरा, चाण्डालिका आदि पुस्तकें भी लिखी हैं।
15.(D): बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स है। इसके राष्ट्रपति किंग फिलिप हैं और प्रधानमंत्री चार्ल्स माइकेल है। वर्तमान ( जनवरी 2022 ) में एलेक्जेंडर डी क्रू 1 अक्टूबर, 2020 से प्रधानमंत्री हैं।
16. (B) : भारतीय स्टेट बैंक की पूर्व अध्यक्ष अरूंधति भट्टाचार्य थी। वर्तमान (जनवरी 2022) में भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा जिन्होंने 7 अक्टूबर, 2020 को पद संभाला।
17. (A): भारत सरकार ने देश भर में 18 बायोस्फीयर रिजर्व क्षेत्र स्थापित किए हैं। ये बायोस्फीयर रिजर्व क्षेत्र हैं- 1. नीलगिरी सरंक्षित जैविक क्षेत्र, 2. नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान, 3. मन्नार की खाड़ी, 4. नोकरेक, 5. सुन्दरवन, 6. मानस, 7. सिमलिपाल, 8. दिहंग-दिबंग, 9. पंचमढ़ी, 10 अचानकमार 11. कच्छ का रण, 12. कोल्ड डेजर्ट, 13. कंचनजंघा, 14 अगस्तमलाई, 15. डिब्रू – सैखोवा, 16. शेषचलम 17. पन्ना राष्ट्रीय उद्यान व 18. बड़ा निकोबार जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र आदि।
18. (C): विश्व जल दिवस प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को आयोजित होता है। वर्ष 1992 में रियो डी जेनेरियो में आयोजित पर्यावरण एवं विकास के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में ‘विश्व जल दिवस’ मनाने की पहल की गयी। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1993 में प्रतिवर्ष 22 मार्च को यह दिवस मनाने की घोषणा की थी।
19. (D): भारत में 1 अगस्त, 1920 में महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता की लड़ाई के क्रम में अहिंसक असहयोग आंदोलन प्रारंभ किया। सम्पूर्ण झारखंड में देश के अन्य भागों की तरह असहयोग आंदोलन व्यापक रूप से प्रारंभ हुआ। असहयोग आंदोलन के समय (1920-21 ई. में) गांधीजी स्वयं झारखंड आए और रांची में भीमराज वंशीधर मोदी धर्मशाला में ठहरे। शहरी क्षेत्र में मध्यम वर्ग तथा ग्रामीण क्षेत्र में किसानों और आदिवासियों का इसे व्यापक समर्थन मिला। कूरियन है। इसे गति प्रदान करने
20. (A) : श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज के लिए 1970 में ऑपरेशन फ्लड आरंभ किया गया। दूध के उत्पादन में तीव्र वृद्धि ही श्वेत क्रांति कहलाती है।
21. (C): हल्दीघाटी राजस्थान के उदयपुर जिले से 27 मील (लगभग 43.2 किमी.) उत्तर-पश्चिम एवं नाथद्वारा से 7 मील (लगभग 11.2 किमी.) पश्चिम में स्थित है। यहीं सम्राट अकबर की मुगल सेना एवं महाराणा प्रताप तथा उनकी राजपूत सेना में 18 जून, 1576 को भीषण युद्ध हुआ।
22. (D): अर्जुन पुरस्कार में भारत सरकार द्वारा 5 लाख नकद राशि दी जाती है। इसे 1961 में आरंभ किया गया। वर्तमान (जनवरी 2022) में इस पुरस्कार की राशि 15 लाख रुपये है।
23. (B) : भारत में पहली पंचवर्षीय योजना 1951-1956 के कालखंड में चलायी गयी थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य अर्थव्यवस्था के संतुलित विकास की प्रक्रिया आरंभ करना था। यह हेरॉड- डोमर मॉडल पर आधारित योजना थी। इस योजना में कृषि को उच्च प्राथमिकता प्रदान की गयी थी। प्रथम पंचवर्षीय योजना के समय ही 1952 में. ग्रामीण विकास के लिए सामुदायिक विकास कार्यक्रम शुरू किया गया।
24.(*): वर्तमान (सितम्बर, 2019 ) में भारत के 13 राज्यों में भाजपा (BJP) की सरकार है, जबकि 6 राज्यों में उसकी अपने सहयोगियों के साथ सरकार है। वर्तमान (जनवरी 2022) में 7 राज्यों में भाजपा (BJP) की सरकार है, जबकि 10 राज्यों में उसकी अपने सहयोगियों के साथ सरकार है।
25.(D): 17 जुलाई, 2017 को भारत के हरिंदर पाल संधू ने मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित विक्टोरिया ओपन स्कवॉश टूर्नामेंट जीता। फाइनल में उन्होंने ऑस्ट के रेक्स हेड्रिक को हराकर यह खिताब हासिल किया है।
26.(D): रोमान्स विषय पर ‘रोमियो एंड जूलियट’ उपन्यास विलियम शेक्सपियर ने लिखा है। ये अंग्रेजी के कवि, काव्यात्मकता के विद्वान, नाटककार तथा अभिनेता थे। उनके नाटकों का लगभग सभी प्रमुख भाषाओं में अनुवाद हुआ है। शेक्सपियर में अत्यंत उच्च कोटि की सर्जनात्मक प्रतिभा थी और साथ ही उन्हें कला के नियमों का सहज ज्ञान भी था।
27.(A): ओमान की मुद्रा रियाल है। इस मुद्रा का संबंध ईरान देश से है। ओमान अरबी प्रायद्वीप के पूर्व-दक्षिण में स्थित एक मुस्लिम देश है ।
28. (A) : राजा चारी भारतीय अमेरिकी है, जिसे NASA द्वारा गहरे अंतरिक्ष मिशन के लिए चुना गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ ने सुदूर अंतरिक्ष से आने वाले कॉस्मिक एनर्जी पार्टीकल्स का अध्ययन करने के लिए अप्रैल, 2017 में अंतरिक्ष में सुपर प्रेशर बैलून स्थापित किया है।
29. (D) : संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विकास के लिए सतत् पर्यटन के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष 2017 को अपनाने की मंजूरी दी है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2021 को शांति एवं विश्वास हेतु अंतर्राष्ट्रीय वर्ष 2022 को कुटीर मत्स्यिकी एवं मत्स्यपालन हेतु अंतर्राष्ट्रीय वर्ष, 2023 को ज्वार, बाजरा का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष (FAO) के रूप में मनाने की घोषणा की गयी है।
30. (A) : ब्रिटिश औपनिवेशक अधिकारियों द्वारा “भारतीय असंतोष के पिता” बाल गंगाधर तिलक को कहा गया है। वेलेन्टाइल शिरॉल ने बाल गंगाधर तिलक को भारतीय असंतोष का जनक कहा था। तिलक ने 1893 ई. में गणपति एवं 1895 ई. में शिवाजी उत्सव मनाना प्रारंभ किया।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Ajit kumar

Sub Editor-in-Chief at Jaankari Rakho Web Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *