Jharkhand – Question Bank – पांचवीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा- 2013 (द्वितीय पत्र)

Jharkhand – Question Bank – पांचवीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा- 2013 (द्वितीय पत्र)

1. 47वें ज्ञानपीठ पुरस्कार की विजेता प्रतिभा राय किस भाषा में लिखती हैं ?
(A) अंग्रेजी
(B) हिन्दी
(C) बांग्ला
(D) उड़िया
2. विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता हैं ?
(A) 5 जून
(B) 5 जुलाई
(C) 5 सितम्बर
(D) 5 अक्टूबर
3. निकोलस मादुरो कहां के राष्ट्रपति चुने गये हैं ?
(A) अल्बानिया
(B) मेक्सिको
(C) वेनेजुएला
(D) पेरु
4. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है :
(A) 5 मार्च
(B) 8 मार्च
(C) 10 मार्च
(D) 12 मार्च
5. सुश्री हलीमा याकूब किस देश की प्रथम महिला स्पीकर हैं ?
(A) श्रीलंका
(B) भूटान
(C) पाकिस्तान
(D) सिंगापुर
6. फिल्मफेयर अवार्ड्स, 2012 में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है ?
(A) कहानी
(B) बर्फी
(C) विक्की डोनर
(D) जब तक है जान
7. पार्क-ग्विन हये कहां की प्रथम महिला राष्ट्रपति हैं ?
(A) उत्तर कोरिया
(B) दक्षिण कोरिया
(C) चीन
(D) ताइवान
8. फिल्म ‘पान सिंह तोमर’ में मुख्य भूमिका किसने निभायी है ?
(A) इरफान खान
(B) फरहान अख्तर
(C) विनय पाठक
(D) सलमान खान
9. निम्नलिखित में से कौन चीन का सीमावर्ती नहीं है?
(A) रुस
(B) पाकिस्तान
(C) मंगोलिया
(D) बुल्गारिया
10. कांगो स्थित है :
(A) अफ्रीका में
(B) एशिया में
(C) यूरोप में
(D) उत्तरी अमरीका में
11. मि. ममनून हुसैन कहां के राष्ट्रपति हैं ?
(A) ईरान
(B) अफगानिस्तान
(C) पाकिस्तान
(D) तुर्की
12. हाल ही में एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप भारत के किस शहर में सम्पन्न हुई ?
(A) पुणे
(B) मुम्बई
(C) दिल्ली
(D) कोलकाता
13. दक्षिण अफ्रीका में आयोजित राष्ट्रकुल शतरंज चैम्पियनशिप किस भारतीय द्वारा जीती गयी ?
(A) ललित बाबू
(B) विश्वनाथन आनंद
(C) अभिजीत गुप्ता
(D) दिव्येन्दु बरुआ
14. मारिया बार्तोली ने 2013 का विम्बलडन महिला एकल खिताब जीता है। वे किस देश की हैं ?
(A) फ्रांस
(B) जर्मनी
(C) ऑस्ट्रिया
(D) हॉलैण्ड
15. इनमें से कौन BRICS का सदस्य नहीं है ?
(A) भूटान
(B) रूस
(C) भारत
(D) चीन
16. 16वां NAM (गुट निरपेक्ष देशों का समूह) सम्मेलन कहां हुआ था ?
(A) शर्म-अल-शेख
(B) तेहरान
(C) इस्लामाबाद
(D) सिंगापुर
17. वर्ष 2012 का राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार पाने वाले विजय कुमार किस खेल से सम्बन्धित हैं ?
(A) शतरंज
(B) बैडमिंटन
(C) निशानेबाजी
(D) कुश्ती
18. वर्ष 2013 का फेमिना मिस इंडिया खिताब किसने जीता है ?
(A) पूनम ढिल्लो
(B) नवनीत कौर ढिल्लो
(C) मंजीत कौर
(D) दिलशाद कौर
19. प्रमुख भूमिका में अभिनय हेतु सर्वश्रेष्ठ अभिनेता BAFTA का प्रतिष्ठित पुरस्कार किसने जीता है ?
(A) डेनियल डे- लूइस
(B) क्रिस्टोफर वाल्ट्ज
(C) ऐन
(D) नाना पाटेकर
20. शांति एवं सौहार्द के लिए दिया जाने वाला प्रतिष्ठित महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय सम्मान किसको दिया गया है ?
(A) संदीप पांडे
(B) दलाई लामा
(C) योशिनोरी ओसुमी
(D) राशिद अली
21. संतोष ट्रॉफी का सम्बन्ध किस खेल से है ?
(A) हॉकी
(B) बैडमिंटन
(C) फुटबॉल
(D) टेबिल टेनिस
22. किस देश ने सुल्तान अजलान शाह हॉकी प्रतियोगिता, 2013 जीती है ?
(A) भारत
(B) पाकिस्तान
(C) ऑस्ट्रेलिया
(D) हॉलैण्ड
23. UNSC का तात्पर्य है
(A) संयुक्त राष्ट्र सामाजिक परिषद्
(B) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
(C) संयुक्त राष्ट्र वैज्ञानिक परिषद
(C) संयुक्त राष्ट्र धर्मनिरपेक्ष परिषद
24. अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का सम्बन्ध किस राजनीतिक दल से है ?
(A) रिपब्लिकन पार्टी
(B) डेमोक्रेटिक पार्टी
(C) लिबरल पार्टी
(D) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी
25. ग्वादर पत्तन किस देश में है ?
(A) ईरान
(B) पाकिस्तान
(C) भारत
(D) श्रीलंका
26. साठवें ( 60वें) राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार किसको प्राप्त हुआ ?
(A) तिग्मांशु धुलिया
(B) विक्रम गोखले
(C) सुजय घोष
(D) पूजा भटट्
27. जुबिन मेहता का संगीत समारोह, 2013 हुआ था:
(A) कश्मीर में
(B) झारखंड में
(C) तमिलनाडु में
(D) दिल्ली में
28. नन्दा देवी स्थित है
(A) हिमाचल प्रदेश में
(B) उत्तराखण्ड में
(C) नेपाल में
(D) सिक्किम में
29. रॉबर्ट जी. मुगाबे कौन हैं ?
(A) जिम्बाबवे के राष्ट्रपति
(B) केनिया के राष्ट्रपति
(C) मलेशिया के राष्ट्रपति
(D) मालदीव के राष्ट्रपति
30. RBI के नये गवर्नर कौन हैं ?
(A) मणिकान्त पटेल
(B) लॉर्ड मेघनाद देशाई
(C) रघुराम राजन
(D) निरूपमा राव
31. भारत के वर्तमान विदेश सचिव हैं
(A) सुजाता सिंह
(B) मनोरमा सिंह
(C) अमिता शर्मा
(D) अरुणा राय
32. 64वें गणतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे :
(A) पाकिस्तान के राष्ट्रपति
(B) श्रीलंका के राष्ट्रपति
(C) भूटान के राजा
(D) नेपाल के प्रधानमंत्री
33. निम्नलिखित में से कौन-सा कमरे के तापमान पर द्रव रूप में है ?
(A) लिथियम
(B) सोडियम
(C) फ्रेंसियम
(D) सीरियम
34. मनुष्य के शरीर का सामान्य तापमान है :
(A) 37°C
(B) 98°C
(C) 367K
(D) 68°

उत्तर व्याख्या सहित

1. (D) : 47वें ज्ञानपीठ पुरस्कार 2011, उड़िया उपन्यासकार प्रतिभा राय को प्रदान किया गया है। 54वां ज्ञानपीठ पर पुरस्कार, 2018 अमिताभ घोष को देने का निर्णय लिया गया है। इस पुरस्कार से सम्मानित होनेवाले वह अंग्रेजी के पहले लेखक हैं। 2020 का 56वां ज्ञानपीठ पुरस्कार असमिया भाषा के लिये नीलमणि फूकन को तथा 2021 का 57वां ज्ञानपीठ पुरस्कार दामोदर माउजो को कोंकणी भाषा के लिये दिया गया।
2. (A) : मानव पर्यावरण पर संयुक्त राष्ट्र संघ का स्टॉकहोम सम्मेलन स्वीडन के स्टॉकहोम शहर में 5 जून, 1972 से प्रारंभ होकर 16 जून, 1972 को समाप्त हुआ था। इसका प्रमुख उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मानवीय पर्यावरण के संरक्षण तथा सुधार की विश्वव्यापी समस्या का निदान करना था। पर्यावरण के संरक्षण के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह पहला प्रयास था। प्रत्येक वर्ष 5 जून का पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा इसी सम्मेलन में की गयी ।
3. (*) : निकोलस मादुरो वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये हैं। ये वर्ष 2013 से राष्ट्रपति के रूप में सेवारत हैं, जो अब भी हैं। इनका जन्म 23 नवम्बर, 1962 को कराकस वेनेजुएला में हुआ था।
4. (B) : संयुक्त राष्ट्र संघ ने महिलाओं पर प्रथम सम्मेलन का आयोजन 19 जून स 2 जुलाई, 1975 के मध्य मैक्सिको की राजधानी मैक्सिको सिटी में किया था। इसका आयोजन ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ष’ की शुरुआत 8 मार्च, 1975 के साथ हुआ था। इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र के तीन लक्ष्य निर्धारित किये गयेः
1. पूर्ण लिंग समानता और लैगिंक भेदभाव का उन्मूलन
2. विकास में महिलाओं का एकीकरण और पूर्ण भागीदारी ।
3. विश्व शांति में महिलाओं की भागीदारी।
5. (D): सुश्री हलीमा याकूब सिंगापुर की पहली महिला अध्यक्षा हैं। उनको 14 जनवरी, 2013 को सिंगापुर के संसद का अध्यक्ष चुना गया था। इनका जन्म 23 अगस्त, 1954 को हुआ था। हलीमा याकूब का संबंध सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी से है।
6. (D) : फिल्म फेयर अवॉर्डस 2012 में फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला था। 64वां फिल्म फेयर पुरस्कार, 2019 में ‘राजी’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। 66वें फिल्म फेयर पुरस्कार, 2021 में ‘थप्पड़’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है।
10. (A) : कांगो बेसिन दक्षिण अफ्रीका में स्थित है, जहां पिग्मी आदिम जातियां पायी जाती हैं। इनके अलावा दक्षिण अफ्रीका में बुशमैन (कालाहारी), बहू (सहारा मरुस्थल) में मिलने वाली प्रमुख आदिम जातियां हैं।
11. (C): मि. ममनून हुसैन पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे। वर्तमान में आरिफ अल्बी पाकिस्तान के राष्ट्रपति हैं।
14. (*): 2021 का विम्बलडन महिला एकल खिताब एश्ले बार्टी ने जीता है तथा पुरुष एकल खिताब नोवाक जोकोविच ने जीता है।
15. (A) : BRICS के सदस्य देश – ब्राजील, रूस, भारत, चीन तथा दक्षिण अफ्रीका है।
16. (B): 16वां NAM (गुटनिरपेक्ष देशों का समूह ) सम्मेलन ईरान की राजधानी तेहरान में हुआ था। 17वां गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन 13-18 सितम्बर, 2016 तक कराकस वेनेजुएला में संपन्न हुआ। 18वां गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन अजरबैजान में प्रस्तावित है।
17. (*): वर्ष 2015 का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का प्रदान किया गया है। वर्ष 2019 का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पहली पैरा एथलीट दीपा मलिक को प्रदान किया गया है। वर्ष 2021 से इस पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार कर दिया गया है। इस वर्ष 12 खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया गया है।
18. (B): वर्ष 2013 की मिस इंडिया पंजाब की नवनीत कौर ढिल्लो ने जीती थी, जबकि वर्ष 2015 में अदिति आर्या, वर्ष 2016 में प्रियदर्शनी चटर्जी एवं वर्ष 2018 में अनुकृति वास ने यह किताब जीती। वर्ष 2019 की मिस इंडिया राजस्थान की सुमर राव बनीं हैं।
19. (*): 69वां बाफ्टा अवार्ड्स 2016, का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार लीयोनार्डो डिकौप्रियों को ‘द रेवनेंट’ के लिए प्रदान किया गया है। 72वां बाफ्टा अवार्ड्स 2019, का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार रमी मालेक ‘बोहेमियन रैपसोडी’ के लिए प्रदान किया गया है। 74वां बाफ्टा अवार्ड्स 2021, का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार एन्थनी हॉपकिंस को फिल्म ‘द फादर’ में उत्कृष्ट अभिनय हेतु दिया गया है।
21.(C) : संतोष ट्रॉफी का सम्बन्ध फुटबॉल खेल से है। इनके अलावा विट्ठल कप बोकारो ट्रॉफी, बारदालोई ट्रॉफी, आशुतोष ट्रॉफी नागाजी ट्रॉफी, एम. दत्ता ट्रॉफी आदि फुटबॉल खेल से संबंधित है।
22. (*) : 24वीं अजलानशाह कप हॉकी प्रतियोगिता 2015, का विजेता न्यूजीलैण्ड है। इपोह, मलेशिया में खेले गये इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैण्ड ने ऑस्ट्रेलिया को पराजित किया। अजलानशाह कप हॉकी प्रतियोगिता 2019 में कोरिया ने भारत को हराकर विजेता रहा।
23.(B) : United National for Security (UNSC) का तात्पर्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् है। इसकी स्थापना 1945 को की गई। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
24.(B) : बराक ओबामा अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति और देश के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 20 जनवरी, 2009 को राष्ट्रपति की शपथ ली थी। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार थे ।
26.(*) : 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2016 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार संजय लीला भंसाली को फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए दिया गया है। 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2019 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मेघना गुलजार को फिल्म ‘राजी’ के लिए प्रदान किया गया।
27. (D) : जुबिन मेहता का संगीत समारोह राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में सन् 2013 में आयोजित हुआ था। जुबिन मेहता को भारत सरकार ने 1966 में पद्मभूषण तथा 1991 में पदम्विभूषण से समान्नित किया है।
28.(B) : उत्तराखण्ड में नंदा देवी वृहत् हिमालय की चोटी है, जिसकी ऊंचाई 7817 मी. है।
29.(*) : रॉबर्ट जी मुगाबे वर्ष 1987-2017 तक जिम्बावे के राष्ट्रपति थे। इसके पूर्व 1980-1987 तक ये जिम्बावे के प्रधानमंत्री रहे थे। वर्तमान में एमर्सन मनांगाग्वा जिम्बावे के राष्ट्रपति हैं। वर्तमान वर्ष 2019 में जिम्बावे के राष्ट्रपति एमर्सन म्नागाग्वा हैं।
30.(*) : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नये गवर्नर शक्तिकांत दास हैं। रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के त्याग पत्र देने के बाद 11 दिसम्बर, 2018 को भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी शक्तिकांत दास को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर नियुक्त किए गए। वर्तमान में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के 25वें गर्वनर पूर्व वित्त सचिव व वित्त आयोग के वर्तमान सदस्य शक्तिकांत दास बने हैं।
31. (*) : भारत के वर्तमान विदेश सचिव विजय केशव गोखले हैं। इसके पहले ये चीन के राजदूत थे। भारत के प्रथम विदेश सचिव के. पी. एस. मेनन थे। 29 जनवरी, 2020 से हर्षवर्धन शृंगला विदेश सचिव हैं।
34. (A): मनुष्य के शरीर का सामान्य तापमान 37° से. या 98° फा. होता है। जब शरीर का तापमान सामान्य से ऊपर होता है, तो ज्वर (बुखार) कहलाता है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Ajit kumar

Sub Editor-in-Chief at Jaankari Rakho Web Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *