Jharkhand – Question Bank – स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा- 2018

Jharkhand – Question Bank – स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा- 2018

1. निम्नलिखित में से किसने ‘अकबर नामा’ लिखा था?

(A) बीरबल
(B) अमीर खुसरो

(C) अबुल फजल
(D) अकबर
2. पृथ्वी के वायुमंडल में नाइट्रोजन का प्रतिशत क्या है?
(A) 38%
(B) 55%
(C) 18%
(D) 78%
3. किसी राज्य में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की संख्या निम्नलिखित में से किससे कम नहीं हो सकती ?
(A) 33
(B) 12
(C) 42
(D) 24
4. National Mission for Clean Ganga launched Namami Ganga projects in January 2018.
(A) 2
(B) 5
(C) 4
(D) 3
5. वर्ष 2017 में अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार किसने जीता था ?
(A) रॉबर्ट लुकास
(B) पॉल एंथनी सैमुएलसन
(C) एलन ग्रीनस्पैन
(D) रिचर्ड एच. थेलर
6. भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
(A) राजेन्द्र प्रसाद
(B) सरदार बल्लभभाई पटेल
(C) बी. आर. अम्बेडकर
(D) जवाहर लाल नेहरू
7. भारतीय संविधान के अनुसार, उस राज्य में मध्यवर्ती स्तर पर पंचायत का गठन नहीं किया जा सकता, जिसकी जनसंख्या ….. से अधिक नहीं है।
(A) 55 लाख
(B) 70 लाख
(C) 37 लाख
(D) 20 लाख
8. निम्नलिखित में से वियतनाम की राजधानी कौन-सी है?
(A) सना
(B) लुसाका
(C) कराकस
(D) हनोई
9. महाराष्ट्र में दलितों और स्थानीय लोगों के बीच संघर्ष के लिए हाल ही में (जनवरी 2018) कौन-सा स्थान सुर्खियों में था ?
(A) कोरेगांव
(B) नाशिक
(C) नागपुर
(D) गोरेगांव
10. किस शहर को आधिकारिक तौर पर वर्ष 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में घोषित किया गया है ?
(A) बर्लिन
(B) बर्मिघम
(C) टोक्यो
(D) डरबन
11. महिला क्रिकेट के लिए अर्जुन पुरस्कार 2017 किसने जीता है ?
(A) मिताली राज
(B) हरमनप्रीत कौर
(C) गौहर सुल्ताना
(D) झूलन गोस्वामी
12. संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के अनुसार, भारत गन्ने का विश्व में ……….. उत्पादक देश है।
(A) सबसे बड़ा
(B) दूसरा सबसे बड़ा
(C) तीसरा सबसे बड़ा
(D) चौथा सबसे बड़ा
13. स्वीडन की मुद्रा क्या है ?
(A) स्विस फ्रैंक (Swiss franc)
(B) बाट (Baht)
(C) क्रोना (Krona)
(D) दीनार ( Dinar)
14. गौतम बुद्ध का जन्म स्थान निम्नलिखित में से कौन सा है ?
(A) वैशाली
(B) पंचवटी
(C) लुम्बिनी
(D) पाटलिपुत्र
15. सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का राष्ट्रीय पुरस्कार, 2017 किसने जीता है ?
(A) अरिजीत सिंह
(B) सुंदर अय्यर
(C) शान
(D) आतिफ असलम
16. पृथ्वी को निम्नलिखित में से और क्या कहा जाता है?
(A) लाल ग्रह
(B) हरा ग्रह
(C) काला ग्रह
(D) नीला ग्रह
17. गर्मियों के मौसम के महीनों में उत्तर भारतीय मैदानी क्षेत्रों में चलने वाली गर्म और धूलभरी हवा को क्या कहा जाता है ?
(A) मिस्ट्रल
(B) लू
(C) बोरा
(D) आंधी
18. जनवरी 2018 में विश्व का सबसे बड़ा हिम और बर्फ उत्सव कहां पर आयोजित हुआ था ?
(A) चीन
(B) कोरिया
(C) ऑस्ट्रेलिया
(D) जापान
19. आंध्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था के कुल उत्पादन में अप्रधान क्षेत्र का योगदान पचास प्रतिशत से अधिक है। इस अर्थव्यवस्था को निम्नलिखित में से किस रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है ?
(A) सेवा अर्थव्यवस्था
(B) कृषि अर्थव्यवस्था
(C) तृतीयक अर्थव्यवस्था
(D) औद्योगिक अर्थव्यवस्था
20. पंडित बिरजू महाराज निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली से संबंधित हैं ?
(A) सत्रीया
(B) कथक
(C) भरतनाट्यम
(D) कथकली
21. कौन-से भौतिक वैज्ञानिक ने उप-परमाणु कण न्यूट्रॉन की खोज की थी ?
(A) गोल्डस्टीन
(B) जे. जे. थॉमसन
(C) माइकल फैराडे
(D) जेम्स चाडविक

उत्तर व्याख्या सहित

1. (C): अबुल फजल अकबर के दरबार को सुशोभित करने वाले नौ रत्न में से एक थे, जिन्होंने ‘अकबरनामा’ ग्रंथ की रचना की। वह ‘दीन-ए-इलाही’ धर्म के मुख्य पुरोहित थे। पंचतंत्र का फारसी भाषा में अनुवाद अबुल फजल ने अनवर-ए-सादात के नाम से किया।
2. (D) : आयतन के अनुसार पृथ्वी के वायुमंडल में विभिन्न गैसों का मिश्रण इस प्रकार है- नाइट्रोजन 78.07%, ऑक्सीजन 20.95%, कॉर्बन-डाइऑक्साइड 0.03% और ऑर्गन गैस 0.93% ।
3. (B): किसी राज्य में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की अधिकतम संख्या विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 15% से अधिक नहीं होगी, किन्तु राज्यों में मुख्य मंत्री समेत मंत्रियों की न्यूनतम संख्या 12 से कम नहीं होगी। इस प्रावधान को 91वें संविधान संशोधन विधेयक, 2003 द्वारा जोड़ा गया है।
4. (B) : राष्ट्रीय मिशन के तहत स्वच्छ गंगा अभियान का वर्ष 2018 में 5वां संस्करण है। 7 जुलाई, 2016 को केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने सरकार की फ्लैगशिप योजना ‘नमामि गंगे’ को मंजूरी दे दी। प्रथम बार ‘नमामि गंगे’ की शुरुआत एनडीए सरकार ने 2014 में वाराणसी और हरिद्वार से 231 परियोजनाओं के साथ की थी। 5वीं बार वर्ष 2018 में ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम के तहत 66 कार्य प्रस्तावित किये गये हैं।
5. (D): अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड एच. थेलर को वर्ष 2017 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया। इनका जन्म 12 सितम्बर, 1945 को ईस्ट ऑरेंज, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था। वर्ष 2021 के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार गुइदो इम्बेंस, डेविड कार्ड तथा जोशुआ एग्रिस्ट को दिया गया।
6. (C): भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष – डॉ. भीमराव अम्बेडकर
भारतीय संविधान सभा संचालन समिति के अध्यक्ष – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
भारतीय संविधान सभा की प्रांतीय संविधान समिति के अध्यक्ष – सरदार बल्लभ भाई पटेल
भारतीय संविधान सभा की संघ समिति के अध्यक्ष -पंडित जवाहर लाल नेहरू ।
7. (D): भारतीय संविधान 1991 का 73वां संशोधन अधिनियम के तहत त्रिस्तरीय प्रणाली का प्रावधान किया गया है। अतः यह अधिनियम पूरे देश में पंचायत राज की संरचना में समरूपता लाता है। फिर भी ऐसा राज्य जिसकी जनसंख्या 20 लाख से ऊपर न हो, को माध्यमिक स्तर पर पंचायत को गठन न करने की छूट देता है।
8. (D): देश – राजधानी
वियतनाम – हनोई
यमन – साना
वेनेजुएला – कराकस
जांबिया – लुसाका
9. (A): महाराष्ट्र का कोरेगांव (जनवरी, 2018) में दलितों और स्थानीय लोगों के बीच संघर्ष को लेकर सुर्खियों में था। कोरेगांव में धारा 144 लागू की गयी थी। कोरेगांव सतारा जिले में स्थित है। यह घटना महाराष्ट्र में दलित विरोधी प्रदर्शन की 200वीं वर्षगांठ समारोह के दौरान पुणे जिले में हुई थी ।
10. (B): राष्ट्रमण्डल खेल महासंघ ने वर्ष 2022 में होने वाले राष्ट्रमण्डल खेलों का मेजबान इंग्लैण्ड के बर्मिघम शहर को घोषित किया है। बर्मिघम में 2022 राष्ट्रमण्डल खेलों का आयोजन 27 जुलाई, 2022 से 7 अगस्त, 2022 तक होगा। पिछली बार 2002 में मैनचेस्टर शहर में इस खेल का आयोजन हुआ था। वर्ष 2018 में राष्ट्रमण्डल में खेल का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैण्ड शहर में हुआ था।
11. (B): भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रह चुकी हरमनप्रीत कौर को सरकार द्वारा वर्ष 2017 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनका जन्म 8 मार्च, 1989 को हुआ था। वर्ष 2017 में हरमनप्रीत कौर, चेतेश्वर पुजारा और पैरालम्पिक एथलीट मरियप्पन थंगावेलु सहित 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। 2021 में शिखर धवन समेत कुल 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया जिनमें कोई महिला क्रिकेट खिलाड़ी शामिल नहीं थी।
12. (B): गन्ना उत्पादन की दृष्टि से भारत विश्व में दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। भारत में गन्ना उत्पादन के दो प्रमुख क्षेत्र हैंपहला क्षेत्र उत्तरी भारत जहां उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है एवं दूसरा क्षेत्र दक्षिण भारत में जहां तमिलनाडु सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। भारत में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा एवं पंजाब गन्ना उत्पादक प्रमुख राज्य हैं। विश्व में गन्ना उत्पादक में प्रथम स्थान पर क्यूबा है। राजधानी स्टाकहोम है, जो
13. (C): स्वीडन देश की मुद्रा क्रोना है। इसकी यूरोप महादेश में स्थित है।
14. (C): गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईपू में कपिलवस्तु के लुम्बिनी नामक स्थान पर हुआ था। इनका बचपन का नाम सिद्धार्थ था। ये बौद्ध धर्म के संस्थापक थे। इन्हें एशिया का ज्योति पुञ्ज (Light of Asia) कहा जाता है।
15. (B): सुंदर अय्यर को सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का राष्ट्रीय पुरस्कार वर्ष 2017 में फिल्म जोकर के गीत ‘जैस्मीन- यू’ के साउण्ड ट्रैक के लिये मिला। वर्ष 2018 में पार्श्वगायक (पुरुष) का राष्ट्रीय पुरस्कार येसुदास को मिला। वर्ष 2020 के 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का पुरस्कार बी. प्राक को फिल्म केसरी के ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’ हेतु मिला।
16. (D): पृथ्वी सौरमण्डल का एकमात्र उपग्रह है, जिस पर जीवन है। जल की उपस्थिति के कारण इसे नीला ग्रह भी कहा जाता है। पृथ्वी अपने अक्ष पर झुकी हुई है। अपने अक्ष पर 23½ ° पश्चिम से पूर्व 1610 किमी प्रतिघण्टा की चाल से 23 घण्टे 56 मिनट और 4 सेकेण्ड में एक पूरा चक्कर लगाती है।
17. (B): उत्तर-पश्चिम भारत के शुष्क भागों में ग्रीष्म ऋतु में चलने वाली गर्म हवा को लू कहते है। यूगोस्लाविया के एड्रियाटिक तट पर चलने वाली हवा को बोरा, रोनघाटी (फ्रांस) में जाड़े में चलने वाली ठण्डी हवा को मिस्ट्रल और भारत में ग्रीष्म ऋतु में आने वाली धूल भरी तीव्र गति की हवा को आंधी कहते है।
18. (A): जनवरी, 2018 में चीन में विश्व का सबसे बड़ा हिम और बर्फ का उत्सव हुआ था। यह त्योहार वर्ष का 34वां सत्र था, जो जनवरी, 2018 से मार्च, 2018 तक आयोजित हुआ था।
19. (D): आंध्र प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था जो प्राथमिक प्रधान क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सेवा अर्थव्यवस्था या तृतीयक अर्थव्यवस्था भी प्रधान क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जो किसी भी क्षेत्र के लिए आवश्यक है। परन्तु औद्योगिक अर्थव्यवस्था द्वितीय अप्रधान क्षेत्र है जिसका आंध्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 50% से अधिक का योगदान है।
20. (B): पंडित बिरजू महाराज कत्थक नृत्य के लिये प्रसिद्ध हैं। ये प्रसिद्ध भारतीय कत्थक नर्तक और शास्त्रीय गायक हैं। उनका जन्म 4 फरवरी, 1938 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इन्होंने कत्थक हेतु ‘कलाथ्रम’ की भी स्थापना की।
21. (D): प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक जेम्स चाडविक ने उप-परमाणु कण न्यूट्रॉन की खोज की थी। न्यूट्रॉन के आविष्कार के लिये सर जेम्स चाडविक को वर्ष 1935 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। इनका जन्म 20 अक्टूबर, 1891 को मैनचेस्टर इंग्लैण्ड में हुआ था ।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Ajit kumar

Sub Editor-in-Chief at Jaankari Rakho Web Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *