गरीबी गरीबी को जन्म देती है। कैसे ?

गरीबी गरीबी को जन्म देती है। कैसे ? उत्तर :- गरीब इसलिए गरीब है कि इनमें गरीबी के कारण उनकी आय कम होती है। अशिक्षा और अज्ञानता के कारण बच्चों की पैदाईश (जन्म) अधिक होती है, फलतः उनकी अगली पीढ़ी अधिक गरीब हो जाती है। गरीबी का कुचक्र अनवरत चलता रहता है। इसका अर्थ है कि … Read more

समावेशी विकास से आप क्या समझते हैं ?

समावेशी विकास से आप क्या समझते हैं ? उत्तर :- आर्थिक विकास की जिस पद्धति या प्रक्रिया से समाज के सभी वर्गों का जीवन स्तर ऊँचा होता जाता है तथा समाज का कोई भी वर्ग विकास के लाभ से अछूता नहीं है तो ऐसे ही विकास की क्रिया को समावेशी विकास कहते हैं।

राष्ट्रीय विकास परिषद का गठन क्यों किया गया ?

राष्ट्रीय विकास परिषद का गठन क्यों किया गया ? उत्तर :- भारत में राष्ट्रीय विकास परिषद का गठन 6 अगस्त, 1952 को किया गया था। इसका गठन आर्थिक नियोजन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए नीति (योजना) आयोग तथा विभिन्न राज्यों की सरकारों के मध्य तालमेल स्थापित करने हेतु किया गया। राज्यों के मुख्यमंत्री इसके … Read more

सतत् विकास या पोषणीय विकास की अवधारणा क्या है ?

सतत् विकास या पोषणीय विकास की अवधारणा क्या है ? उत्तर :- ऐसी अवधारणा जिसके अंतर्गत वर्तमान आवश्यकता की पूर्ति करते समय इस बात का पूर्ण ख्याल रखा जाता है कि विकास का क्रम सतत् जारी रहे; टिकाऊ हो। इसमें भविष्य की जरूरतों का खास ख्याल रखा जाता है। ब्रुण्डलैंड आयोग के अनुसार “सतत् विकास वह … Read more

मानव विकास रिपोर्ट क्या है ?

मानव विकास रिपोर्ट क्या है ? उत्तर :- यह यू० एन० डी० पी० (संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम) द्वारा तैयार की गई वह रिपोर्ट है जिसमें विभिन्न देशों की तुलना लोगों की शैक्षिक स्तर, स्वास्थ्य . एवं प्रतिव्यक्ति आय के आधार पर करता है। मानव विकास रिपोर्ट 2004 के अनुसार भारत का स्थान 126 वाँ है।

कुल (सकल) घरेलू उत्पाद क्या है ?

कुल (सकल) घरेलू उत्पाद क्या है ? उत्तर :- किसी देश के सामान्य निवासियों द्वारा अपनी भौगोलिक सीमा के अन्तर्गत एक लेखा वर्ष में उत्पादित अंतिम वस्तुओं एवं सेवाओं के मौद्रिक मूल्य को कुल (सकल) घरेलू उत्पाद कहा जाता है। इसमें देश के नागरिकों तथा गैर-नागरिकों के अंशदान को शामिल किया जाता है। यह किसी भी … Read more

सार्वजनिक क्षेत्र क्या है ?

सार्वजनिक क्षेत्र क्या है ? उत्तर :- सार्वजनिक क्षेत्र के अंतर्गत वे उद्योग या व्यवसाय आते हैं जिन पर सरकार का नियंत्रण रहता है। इस क्षेत्र के उद्योग सरकार द्वारा संचालित एवं नियमित होते हैं तथा सरकार ही उनका एक मात्र स्वामी या प्रमुख अंशधारी होती है। यह क्षेत्र में उत्पादन की प्रक्रिया में लोक कल्याण … Read more

सार्वजनिक वितरण प्रणाली से क्या समझते हैं ?

सार्वजनिक वितरण प्रणाली से क्या समझते हैं ? उत्तर :- सार्वजनिक वितरण प्रणाली ऐसी प्रणाली है जिसके तहत क्षेत्र के नागरिकों को खाने के लिए रोटी उचित सरकारी दर पर उपलब्ध करता है ताकि कोई भी गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले व्यक्ति भी निर्धारित कैलोरी को पूरा कर सके।

नरेगा का पूर्ण रूप लिखें।

नरेगा का पूर्ण रूप लिखें। उत्तर :- राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (National Rural Employment Guarantee Act) के तहत शुरू की गई है। यह संक्षेप में (नरेगा) “NAREGA” कहा जाता है।

कृषि जनित उद्योग किसे कहते हैं ?

कृषि जनित उद्योग किसे कहते हैं ? उत्तर :- ऐसा उद्योग जो कृषि उत्पादन पर आश्रित है या जिनके उत्पादन में कृषि से कच्चा माल आता है, उसे कृषि जनित उद्योग कहते हैं। जैसे—आम से अचार बनाना, टमाटर से टमाटर की चटनी (सोस) बनाना आदि।