उपनिवेश किसे कहते हैं ?

उपनिवेश किसे कहते हैं ? उत्तर :- जब कोई शक्तिशाली राष्ट्र, अपने से कमजोर राष्ट्र के ऊपर कब्जा कर लेता है और उसका आर्थिक एवं राजनीतिक शोषण प्रारंभ कर देता है। उसके द्वारा कब्जे में लिए गए देश को ही उपनिवेश कहते हैं। भारत भी 15 अगस्त, 1947 से पूर्व ब्रिटेन का एक उपनिवेश था।

बिहार राज्य के पिछड़ेपन के किन्हीं चार मुख्य कारणों को लिखें ?

बिहार राज्य के पिछड़ेपन के किन्हीं चार मुख्य कारणों को लिखें ? उत्तर :- बिहार राज्य के पिछड़ेपन के निम्न कारण हैं (i) अशिक्षा, (ii) जनसंख्या, (iii) तकनीक का अभाव तथा (iv) पूँजी एवं आधारिक संरचना का अभाव।

बिहार के पिछड़ेपन को दूर करने के क्या उपाय हैं ?

बिहार के पिछड़ेपन को दूर करने के क्या उपाय हैं ? उत्तर :- इसके निम्नलिखित उपाय हैं— (i) जनसंख्या नियंत्रण, (ii) शिक्षा का प्रसार, (iii) बाढ़ पर नियंत्रण एवं (iv) उद्योगों का विकास।

आर्थिक नियोजन क्या है? संक्षेप में व्याख्या करें।

आर्थिक नियोजन क्या है? संक्षेप में व्याख्या करें। उत्तर :- योजना आयोग के शब्दों में “आर्थिक नियोजन का अर्थ राष्ट्र की प्राथमिकताओं के अनुसार देश के संसाधनों का विभिन्न विकासात्मक क्रियाओं में प्रयोग करना है।” भारत में यह कार्य राष्ट्रीय विकास परिषद एवं योजना आयोग के माध्यम से किया जाता है। इस प्रकार योजनाओं के द्वारा … Read more

आर्थिक नियोजन किसे कहते हैं? नियोजन के मुख्य उद्देश्य क्या है।

आर्थिक नियोजन किसे कहते हैं? नियोजन के मुख्य उद्देश्य क्या है। उत्तर :- आर्थिक नियोजन का अर्थ है देश के आय को इस प्रकार खर्च करना की सर्वांगीण तथा सतत् विकास हो। भारत में यह कार्य नीति (योजना) आयोग करती है। इसका मुख्य उद्देश्य है (i) संसाधनों का सही तरीके से उपयोग करना। (ii) आय के … Read more

भारत में आर्थिक नियोजन के लिए कौन-सी संस्था जिम्मेवार है ? समझावें।

भारत में आर्थिक नियोजन के लिए कौन-सी संस्था जिम्मेवार है ? समझावें। उत्तर :- भारत में आर्थिक नियोजन के लिए नीति (योजना) आयोग का गठन किया गया है। यह 15 मार्च, 1950 को अस्तित्व में आया। भारत के प्रधानमंत्री इसके पदेन अध्यक्ष होते हैं। वर्तमान में इसके उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया हैं।

आर्थिक क्रियाएँ किसे कहते हैं ?

आर्थिक क्रियाएँ किसे कहते हैं ? उत्तर :- वे सभी क्रियाएँ, जिनसे हमें आय की प्राप्ति होती है उन्हें आर्थिक क्रियाएँ कहते हैं, जैसे—व्यापार, उद्योग, चिकित्सा इत्यादि।

आर्थिक विकास को निर्धारित करने वाले कौन-कौन से घटक हैं ?

आर्थिक विकास को निर्धारित करने वाले कौन-कौन से घटक हैं ? उत्तर :- आर्थिक विकास को निर्धारित करने वाले दो घटक हैं (क) आर्थिक घटक जैसे—संसाधन, श्रमशक्ति इत्यादि तथा दूसरा (ख) अनार्थिक घटक जैसे सामाजिक, राजनीतिक इत्यादि।

आर्थिक विकास को प्रभावित करने वाले घटक कौन-से हैं? समझावें।

आर्थिक विकास को प्रभावित करने वाले घटक कौन-से हैं? समझावें। उत्तर :- प्रत्येक देश का आर्थिक विकास अनेक घटकों से प्रभावित होता है, जैसे—जनसंख्या की मात्रा, पूँजी का निर्माण, तकनीकी विकास आदि। इन्हीं घटकों को आर्थिक विकास के निर्धारक तत्त्व अथवा आधार कहा जाता है।

आर्थिक विकास का क्या अर्थ है ?

आर्थिक विकास का क्या अर्थ है ? उत्तर :- ‘आर्थिक विकास’ दो शब्दों से बना है आर्थिक तथा विकास। इसके अंतर्गत सभी मानवीय, पूँजीगत तथा प्राकृतिक एवं तकनीकी संसाधनों का विकास शामिल किया जाता है।