अजैव संसाधन किसे कहते हैं ?
अजैव संसाधन किसे कहते हैं ? उत्तर ⇒ वे सभी संसाधन जिनका निर्माण निर्जीव पदार्थों से हुआ है। अजैव संसाधन कहलाते हैं। जैसे-चट्टानें।
अजैव संसाधन किसे कहते हैं ? उत्तर ⇒ वे सभी संसाधन जिनका निर्माण निर्जीव पदार्थों से हुआ है। अजैव संसाधन कहलाते हैं। जैसे-चट्टानें।
फसल प्रारूप किसे कहते हैं ? उत्तर ⇒फसलों को मौसम के अनुरूप उपजाया जाता है। भारत में कृषि के र प्रमुख फसलें हैं- (i) खरीफ मानसून पूर्व में। (ii) रबी वर्षा के बाद जाडा के प्रारंभ में। (iii) जायद यह ग्रीष्म में अल्पावधि के लिए होता था।
रबी फसलें क्या हैं ? चार उदाहरण दें। उत्तर ⇒रबी फसलें को शीत ऋतु में अक्टूबर से दिसम्बर के मध्य बोया जाता है तथा ग्रीष्म ऋतु में अप्रैल से जून के मध्य काटा जाता है। (i) गेहँ, (ii) जो (iii) चना तथा (iv) मटर।
भारत में उपजाए जानेवाले प्रमुख खाद्य और व्यावसायिक फसलों के नाम लिखिए। उत्तर ⇒प्रमुख खाद्य फसल-धान, गेहूँ, मक्का, दलहन, तेलहन, ज्वार, बाजरा, रागी। प्रमख व्यावसायिक फसल-गन्ना, चाय, कॉफी, गर्म मसाले रबर आदि।
स्वतंत्रता के बाद पंचवर्षीय योजनाओं में कृषि के विकास के लिए कौन-से महत्त्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं ? उत्तर ⇒इसके अंतर्गत खेती में उन्नत तकनीक अपनाई गई है. उत्तम बीज का विकास किया गया है तथा रासायनिक उर्वरक का तेजी से प्रयोग होने लगा है। हरित क्रांति के लिए प्रयास कर सफल बनाया गया। किसान … Read more
भारतीय लोगों के आजीविका का मुख्य आधार क्या है ? उत्तर ⇒भारत की लगभग दो तिहाई आबादी प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से कृषि कार्य में लगी है। यही उसकी आजीविका का मुख्य आधार है। देश के किसान इस पर सर्वाधिक निर्भर हैं। कृषि का राष्ट्रीय उत्पादन में भी काफी बड़ा योगदान है।
मनुष्यों की मूलभूत आवश्यकताएँ क्या हैं ? उत्तर ⇒वे सभी आवश्यकताएँ जो मानव के अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक हैं मूलभूत आवश्यकताएँ कहलाती हैं।जैसे—रोटी, कपड़ा और मकान।
नगदी और रोपण फसल में अंतर बताएँ। उत्तर ⇒नगदी फसल-छोटे या बड़े आकार के भूखंड पर अधिक से अधिक मुद्रा की प्राप्ति के उद्देश्य से इस प्रकार के फसल उगाए जाते हैं। जैसे—तंबाकू, मसाला आदि। के रोपण फसल-रोपन कृषि भी एक प्रकार की व्यापारिक कृषि ही है। इस कृषि में उद्योग की तरह ही मैनेजर … Read more
जल दुर्लभता (Water scarcity) क्या है? जल दुर्लभता के लिए उत्तरदायी किन्हीं चार कारकों का उल्लेख करें। उत्तर ⇒ माँग की तुलना में जल की कमी को जल दुर्लभता कहा जाता है। उत्तरदायी कारक (i) अति शोषण, (ii) अनुचित प्रबन्धन, (iii) समाज के विभिन्न वर्गों में जल का असमान वितरण, (iv) औद्योगिकीकरण तथा शहरीकरण।
शुष्क क्षेत्र से आपका क्या अभिप्राय है ? उत्तर ⇒जिस स्थान पर 75 सेमी० से कम वर्षा होती है, उस स्थान को शुष्क क्षेत्र के अंतर्गत रखा जाता है। शुष्क क्षेत्र की कृषि को ‘शुष्क भूमि कृषि’ कहा जाता है।