चुंबकत्व की असली पहचान क्या है ?

चुंबकत्व की असली पहचान क्या है ? उत्तर ⇒ चुम्बक में सजातीय ध्रुवों के बीच प्रतिकर्षण और विजातीय ध्रुवों के बीच आकर्षण उत्पन्न होता है। दो लोहे के टुकड़े लिए जाएं और इनके एक छोर दूसरे के दूसरे छोर से सटाने पर अगर प्रतिकर्षण होता है तो दोनों लोहे के टुकड़े चुम्बक होंगे।

विधुत मोटर के कुछ उपयोगों को लिखें।

विधुत मोटर के कुछ उपयोगों को लिखें। उत्तर ⇒ विधुत मोटर के उपयोग निम्नांकित हैं – (i) विधुत पंखों में (ii) रेफ्रिजरेटरों में (iii) विधुत मिश्रकों में (iv) वाशिंग मशीनों में (v) MP3 प्लेयरों में।

विधुत चुंबकीय प्रेरण से क्या समझते हैं ?

विधुत चुंबकीय प्रेरण से क्या समझते हैं ? उत्तर ⇒ वह प्रक्रम जिसके द्वारा किसी चालंक के परिवर्ती चुंबकीय क्षेत्र के कारण अन्य चालक में विद्युत धारा प्रेरित होती है, विद्युत चुंबकीय प्रेरण कहलाता है।

कैसे व्यक्ति नेत्रदान नहीं कर सकते हैं।

कैसे व्यक्ति नेत्रदान नहीं कर सकते हैं। उत्तर  ⇒ उच्च रक्त चाप वाले व्यक्ति, मधुमेह का रोगी, दमे का रोगी जिन्हें कोई संक्रामक रोग नहीं है नेत्रदान कर सकते हैं। एड्स, हेपटाइटिस-B, टेटनस, हैजा से मरने वाले व्यक्ति ही नेत्रदान नहीं कर सकते हैं।

प्रकीर्णित प्रकाश का वर्ण किस पर निर्भर करती है ?

प्रकीर्णित प्रकाश का वर्ण किस पर निर्भर करती है ? उत्तर  ⇒ यह प्रकीर्णन करने वाले कणों के साइज पर निर्भर करता है। अत्यंत सूक्ष्म कण मुख्य रूप से नीले प्रकाश को प्रकीर्ण करते हैं जबकि बड़े साइज के कण अधिक तरंगदैर्घ्य के प्रकाश को प्रकीर्ण करते हैं।

स्पेक्ट्रम में किस रंग के प्रकाश का तरंगदैर्घ्य महत्तम और किस रंग के प्रकाश का तरंगदैर्घ्य न्यूनतम होता है।

स्पेक्ट्रम में किस रंग के प्रकाश का तरंगदैर्घ्य महत्तम और किस रंग के प्रकाश का तरंगदैर्घ्य न्यूनतम होता है। उत्तर  ⇒ स्पेक्ट्रम में लाल रंग के प्रकाश का तरंगदैर्घ्य महत्तम होता है लेकिन बैंगनी रंग के प्रकाश का तरंगदैर्घ्य न्यूनतम होता है। अतः लाल रंग के प्रकाश का विचलन कम और बैंगनी रंग के प्रकाश का … Read more

मानव नेत्र में कौन-सा गुण है, जिससे सिनेमा के पर्दे पर चलते हुए तस्वीर को देखते हैं ?

मानव नेत्र में कौन-सा गुण है, जिससे सिनेमा के पर्दे पर चलते हुए तस्वीर को देखते हैं ? उत्तर  ⇒ जब हम किसी वस्तु को देखते हैं तो उसकी तस्वीर हमारे मानस पटल, पर 1/10 सेकेण्ड तक छायी रहती है। इसके पश्चात् कोई दूसरा तस्वीर सामने आता है तो यह चलती हुइ प्रतीत होती है।

प्रकाश के प्रकीर्ण से आप क्या समझते हैं ?

प्रकाश के प्रकीर्ण से आप क्या समझते हैं ? उत्तर  ⇒ जब प्रकाश की किरण वायुमंडल से होकर गुजरती है तथा वायु के कण द्वारा प्रकाश का प्रकीर्णन होता है और प्रकाशपुंज के मार्ग को देख पाते हैं। वास्तविक विलयन से प्रकाश की किरणें गुजरती हैं तो प्रकाश किरणपुंज का भाग विलयन द्वारा प्रकीर्णित हो जाता … Read more

मोतियाबिंद क्या है?

मोतियाबिंद क्या है? उत्तर  ⇒ बढ़ती उम्र के कारण कुछ व्यक्तियों के नेत्र का क्रिस्टलीय लेंस धुंधला तथा दुधिया हो जाता है। इसके चलते नेत्र से किसी वस्तु को देखना आसान नहीं होता है। इसे मोतियाबिंद कहा जाता है। इस दोष को शल्य चिकित्सा से दूर किया जाता है।

टिंडल प्रभाव क्या है?

टिंडल प्रभाव क्या है? उत्तर  ⇒ जब किसी घने जंगल के वितान से सूर्य का प्रकाश गुजरता है तो टिंडल प्रभाव को देखा जाता है। जंगल के कुहासे में जल की सूक्ष्म बूंदें प्रकाश को प्रकीर्णन कर देती हैं।