उत्तर प्रदेश PCS – 2016 हल (Solved) प्रश्नपत्र – सामान्य अध्ययन 1st

उत्तर प्रदेश PCS – 2016 हल (Solved) प्रश्नपत्र – सामान्य अध्ययन 1st

उत्तर प्रदेश P.C.S. (Uttar Pradesh Public Service Commission) की प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) – 2016 का हल (Solved) सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र (General Studies – 1st Paper) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित ।

परीक्षा (Exam) – UPPCS Pre – 2016
विषय (Subject) – सामान्य अध्ययन – प्रथम प्रश्नपत्र (General Studies – Ist Paper)
कुल प्रश्न (Number Of Questions) – 150
परिक्षा तिथि (Date of Exam) – 20 -March – 2016

 

सामान्य अध्ययन – द्वितीय प्रश्नपत्र (General Studies – IInd Paper) के लिए यहाँ क्लिक करें

उत्तर प्रदेश PCS प्रारंभिक परीक्षा (UPPCS Pre Exam) – 2016
सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र – I

1. हाल ही में जारी 2011 की जनगणना से संबंधित अतिरिक्त आँकड़ो के अनुसार भारत के किस समुदाय में सब से कम लिंगानुपात है ?
A. बौद्ध
B. सिख
C. जैन
D. मुस्लिम

 

2. सऊदी में मक्का की स्थानीय परिषद में निर्वाचित होने वाली प्रथम महिला है :
A मरिअम बिंत
B हनूफ बिंत
C सलमा बिंत
D आशमा बिंत

 

3. हाल ही में सुर्खियों में आया वेंडेलस्टीन 7X संबंधित है :
A. वाष्प ऊर्जा से
B. सौर ऊर्जा से
C. उष्मीय ऊर्जा से
D. नाभिकीय ऊर्जा से

 

4. विश्व के कितने देशों में अनिवार्य मतदान की व्यवस्था लागू है ?
A. 32
B. 25
C. 24
D. 22

 

5. अभी हाल में किस देश ने एक बच्चे के मानक की नीति को अस्वीकृत कर माता-पिता को दूसरे बच्चे हेतु अनुमति दी है ?
A. स्वीडन
B. क्यूबा
C. चीन
D. फ़िनलैण्ड

 

6. टाइम्स मैगजीन द्धारा निम्नलिखित में से किसे ‘परसव ऑफ़ द ईयर 2015’ चुना गया ?
A. बराक ओबामा
B. एबी. अल. बगदादी
C. फ्रैन्क्वायाज ओलैंडो
D. एंजीला मर्केल

 

7. केन्द्र सरकार द्धारा किसका जन्मदिन मनाने के लिए ‘सेवा दिवस ‘प्रस्तावित किया गया है ?
A. अटलबिहारी बाजपेयी
B. दीनदयाल उपाध्याय
C. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
D. वीर सावरकर

 

8. उत्तर प्रदेश की निम्नलिखित जिलों में से किसमें 112 वर्ष की बुजुर्ग महिला (नौरोजी देवी) को ग्राम प्रधान चुना गया हैं ?
A. मऊ
B. गाजीपुर
C. आजमगढ़
D. जौनपुर

 

9. रघुवीर चौधरी ने,जिन्हें हाल ही में साहित्य अकादमी पुरुस्कार दिया गया है, जिस साहित्य को संपन्न किया है, वह है :
A. मराठी
B. गुजरती
C. कन्नड़
D. हिन्दी

 

10. भारत के सभी राज्यों को विश्व के अलग-अलग देश मान कर मानव विकास सूचकांक की रैन्किंग के मामले में इन राज्यों को संबंधित देश की रैकिंग से मिलान करें और नीचे दिये कूट से सही उत्तर चूनें :
.   सूची-1           सूची- 2
.  (राज्य)           (देश)
a. केरल           1. दक्षिण अफ्रीका
b. गुजरात        2. पाकिस्तान
c. उत्तर प्रदेश  3. होण्डूरस
d. महाराष्ट्र      4. मालदीव
कूट :
.    a b c d
A. 3 1 2 4
B. 4 3 2 1
C. 2 3 1 4
D. 1 2 3 4

 

11. पुस्तक ‘कारगिल : टर्निंग द टाइड’ लिखी है :
A. मोहिंदर पुरी ने
B. अनिता नैयर ने
C. चेतन भगत ने
D. दुर्जाय दत्त ने

 

12. भारत में सम्पन्न हुई इंटरनेशनल टेनिस प्रीमियर लीग (आई टी पी अल) 2015 में रापेल नडाल ने खेला था :
A. यू. ए. ई. रायल्स (टीम) की ओर से
B. जापान वारियर्स कीओर से
C. इंडिया एसेज की ओर से
D. फिलिपीन मेवरिक्स की ओर से

 

13. अभी हाल में भारतीय रेलवे में एक सुनियोजित घोटाला पकड़ा गया | यह भ्रष्ट आचरण (घोटाला) संबंधित है:
A. रेलवे प्लेटफॉर्म एवं बोगियों में नकली खादय सामग्री विक्रय से |
B. रेलवे के ब्रान्ड जल ‘रेल नीर’ से |
C. मानक से कम की विद्दुत सामग्री की आपूर्ति से |
D. ट्रेनों द्धारा ढुलाई की जाने वाली सामग्री के कम या अधिक बीजक तैयार करने से |

 

14. भारत में बराक-8 मिसाइल (नेक्स्ट जेनरेशन) निम्नलिखित में से किस देश के सहयोग से विकसित की है ?
A. रूस
B. यू.एस.ए.
C. इजरायल
D. फ्रांस

 

15. नेलांग घाटी किस राज्य में स्थित है ?
A. हिमाचल प्रदेश
B. सिक्किम
C. जम्मू एवं कश्मीर
D. उत्तराखण्ड

 

16. निम्नलिखित में से किस देश में पहली बार महिलाओ को मतदान का अधिकार दिया गया तथा उन्होंने इतिहास बनाते हुये 2015 के चुनाव में 13 सीटें जीती ?
A. इराक
B. जॉर्डन
C. सऊदी अरब
D. टर्की

 

17. निम्नलिखित में से किस बैंक द्धारा (सिम्पली क्लिक) क्रेडिट कार्ड योजना प्रारम्भ की गयी है ?
A. आई. डी. बी. आई.
B. आई. सी. आई. सी. आई.
C. बी. ओ. बी.
D. एस. बी. आई.

 

18. चौंसठवीं मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता की विजेता पिया अलोंजो वुर्ट्जबेक संबंधित है:
A. फिलीपीन्स से
B. कोलम्बिया से
C. यू.एस.ए. से
D. फ़्रांस से

 

19. नीचे दिये गये कूट से निम्नलिखित झीलों को क्षेत्रफल की दृष्टि से सही अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:
1. ग्रेट बियर
2.बैकाल
3. विक्टोरिया
4.सुपीरियर
A. 4,3,2,1
B. 3,2,1,4
C. 4,2,1,3
D. 3,1,4,2

 

20. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है ?
  . बन्दरगाह         देश
A. राटरडम      — नीदरलैण्ड
B. इगार्का         — चीन
C. माण्टेवीडियो — उरुग्वे
D. जकार्ता        — इण्डोनेशिया

21. सूची-I और सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा निचे दिये गए कूट से सही उत्तर चुनिये :
    . सूची-I            सूची-II
    (पर्वतीय दर्रा)  (राज्य)
a. माणा                1. सिक्किम
b. नाथुला             2. जम्मू एवं कश्मीर
c. जोजिला           3. हिमाचल प्रदेश
d. शिपकी ला      4. उत्तराखण्ड
कूट :
.    a b c d
A. 2 3 1 4
B. 4 3 2 1
C. 4 1 2 3
D. 4 1 3 2

 

22. निम्नलिखित में से कौन सी चट्टान प्रणाली, भारत में नवीनतम है ?
A. विंध्यन
B. कुडप्पा
C. धारवाड़
D. गोण्डवाना

 

23. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
A. फोह्न — आल्प्स पर्वत
B. बोरा — पोलैंड
C. मिस्ट्रल — राइन घाटी
D. खमसिन — मिस्र

 

24. निम्नलिखित दर्रों में से किस से होकर लेह जाने का रास्ता है ?
A. जोजिला
B. शिपकी ला
C. चुम्बी घाटी
D. बानिहाल

 

25. सूची-I और सूची-II को सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :
.       सूची-I          सूची-II
(घास के मैदान) (महाद्वीप)
a. लानोज़             1. उत्तरी अमेरिका
b. स्टैपी               2. अफ्रीका
c. प्रेयरीज            3. यूरोप
d. वेल्ड               4. दक्षिणी अमेरिका
कूट :
.    a b c d
A. 4 3 1 2
B. 2 3 4 1
C. 4 3 2 1
D. 4 1 3 2

 

26. निम्नलिखित में से कौन सा देश विश्व में चाय का सबसे बड़ा निर्यातक देश है ?
A. भारत
B. चीन
C. केन्या
D. श्रीलंका

 

27. सूची-I और सूची-II को सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये :
.   सूची-I     सूची-II
(जनजाति)   (क्षेत्र)
a. खिरगीज   1. जापान
b. बुशमैन    2. अरब
c. एनू           3. मध्य एशिया
d. बद्दू        4. कालाहारी
कूट:
.    a b c d
A. 3 1 4 2
B. 2 3 4 1
C. 3 4 1 2
D. 1 2 3 4

 

28. सूची-I और सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :
.    सूची-I     सूची-II
(औद्योगिक) (देश)
a. किनकी      1. चीन
b. कैण्टन       2. जापान
c. लोरेन         3. ब्राजील
d. बेलोहौरीजान्टले  4.फ्रांस
कूट :
.    a b c d
A. 2 1 4 3
B. 2 1 3 4
C. 3 2 1 4
D. 4 3 2 1

 

29. सूची-I और सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :
.       सूची-I       सूची-II
.      (केन्द्र)      (खनिज)
a. मकुम             1. लौह अयस्क
b. डल्लीराजहरा 2. मैंगनीज
c. कोरापुट          3. बाक्साइट
d. चित्रदुर्ग          4.फ्रांस
कूट :
.    a b c d
A. 3 2 1 4
B. 2 1 4 3
C. 4 3 2 1
D. 1 2 3 4

 

30. भारतीय प्रायद्धीप की सबसे ऊँची चोटी है :
A. ऊटकमण्ड
B. अन्नाईगुदी
C. दोदाबेटा
D. महाबलेश्वर

 

31. निम्नलिखित में से किस राज्य में नलकूपों द्धारा सिंचित भूमि क्षेत्र सबसे अधिक है ?
A. बिहार
B. हरियाणा
C. उत्तर प्रदेश
D. पंजाब

 

32. भारत में निम्नलिखित में से कौन सा राज्य देश का 70 प्रतिशत से अधिक कॉफी अकेले पैदा करता है ?
A. तमिलनाडु
B. केरल
C. महाराष्ट्र
D. कर्नाटक

 

33. भारतीय पर्यटन के ‘स्वर्ण त्रिभुज’ में सम्मिलित शहर है :
A. आगरा, दिल्ली तथा जयपुर
B. मथुरा, आगरा तथा ग्वालियर
C. आगरा, कानपुर तथा लखनऊ
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

34. भारत के पश्चिमी तटीय मैदान के उत्तरी भाग को जिस अन्य नाम से भी जाना जाता है ,वह है :
A. कर्नाटक तट
B. मालबार
C. कोंकण
D. कोरोमण्डल

 

35.तातीपाका तेल शोधनशाला अवस्थित है :
A. असम राज्य में
B. उत्तर प्रदेश में
C. कर्नाटक राज्य में
D. आंध्र प्रदेश राज्य में

 

36. इन्टीग्रेटेड लो कास्ट सेनिटेशन (आई एल सी एस) योजना के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
I. यह व्यवस्था साझेदारी के आधार पर वित पोषित है |
II. केन्द्रीय राज योगदान 75% है |
III. राज्य राज योगदान 25% है |
इन कथनों में से, सही कथन है :
A. केवल I और II
B. केवल II और III
C. केवल I और III
D. I,II और III सभी

 

37. दक्षिण-पश्चिम मानसून काल में निम्नलिखित स्थानों में से सबसे कम वर्षा कहाँ होती हैं ?
A. कोलकाता
B. मंगलोर
C. चेन्नई
D. दिल्ली

 

38. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
A. सरदार सरोवर बाँध — नर्मदा नदी
B. तिलैया बाँध — कोनार नदी
C. गाँधी सागर बाँध — चम्बल नदी
D. नागार्जुन सागर बाँध — कृष्णा नदी

 

39. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में निम्नलिखित राज्यों में से सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य कौन सा है ?
A. पश्चिम बंगाल
B. केरल
C. उत्तर प्रदेश
D. बिहार

 

40. निम्नलिखित में से कौन सी योजना शहरी अधोसंरचना के विकास के लिये घोषित की गयी नयी योजना नहीं है ?
A. स्वच्छ भारत मिशन
B. हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एण्ड ऑगमेन्टेशन योजना
C. स्मार्ट सिटी योजना
D. डिजिटल भारत योजना

41. 14वें वित्त आयोग का अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन था ?
A. शान्ता कुमार
B. सी. रंगराजन
C. वाई. वी. रेड्डी
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

42. निम्नलिखित में से किस वर्ष में ‘राष्ट्रीय भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम’ प्रारम्भ किया गया था ?
A. 2008 ई.
B. 2009 ई.
C. 2010 ई.
D. 2011 ई.

 

43. भारत में, 2009-10 में प्रारम्भ की गई ‘इन्क्लूसिव एजुकेशन फॉर द डिशएवल्ड एट सेकेण्डरी स्टेज’ योजना किसके अन्तर्गत प्रदान की जाती है ?
A. साक्षर भारत
B. सर्व शिक्षा अभियान
C. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान
D. कौशल भारत योजना

 

44. निम्नलिखित में से कौन सा एक वित्त्तीय समावेशन का उद्देश्य नहीं है ?
A. गरीब आबादी के लिये वित्त्तीय सेवाओं का विस्तार करना |
B. कमजोर वर्ग की संभावित संवृद्धि के द्धार खोलना |
C. बैंकिंग अधो:संरचना को सिकोड़ना |
D. ग्रामीण क्षेत्रों में वित्त्तीय सेवाओं का प्रसार |

 

45. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
.   दशक जनसंख्या की      दशकीय
.   वृद्धि दर                       (प्रतिशत में)
A. 1971-81        —               24.66
B. 1981-91       —                23.87
C. 1991-2001  —                21.54
D. 2001-2011  —               19.05

 

46. जनगणना आकलन रिपोर्ट प्रदर्शित करती है की भारत विश्व का सबसे युवा देश है। वर्ष 2020 में भारतीयों की औसत उम्र होगी :
A. 27 वर्ष
B. 28 वर्ष
C. 29 वर्ष
D. 30 वर्ष

 

47. जनसंख्या के निम्नलिखित में से किस अंग को समावेशी विकास के कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं किया जाता है ?
A. सीमान्त कृषक
B. भूमिहीन कृषि श्रमिक
C. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति
D. अर्द्धशहरी क्षेत्रों में रहने वाले व्यक्ति

 

48. 2014-15 में भारत देश के निर्यात में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी का परास है:
A. 4 से 5 प्रतिशत
B. 5 से 6 प्रतिशत
C. 6 से 7 प्रतिशत
D. 7 से 8 प्रतिशत

 

49. घाटे की वित्त्तीय व्यवस्था का अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
A. करो में कमी
B. मजदूरी में बढ़ोत्तरी
C. मुद्रा आपूर्ति में बढ़ोत्तरी
D. मुद्रा आपूर्ति में कमी

 

50. निम्नलिखित पंचायतों में से किसे/किन्हें उत्तर प्रदेश में जिला योजना में सम्मिलित किया जाता है ?
I. नगर पंचायत
II. ग्राम पंचायत
III. क्षेत्र पंचायत
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए :
कूट :
A. केवल I
B. केवल I और III
C. केवल II और III
D. I,II और III सभी

 

51.निम्नलिखित में से कौन सा आयु समूह ‘सर्व शिक्षा अभियान’ में भर्ती होने के लिये पात्र है ?
A. 4-12 वर्ष
B. 6-14 वर्ष
C. 5-15 वर्ष
D. 5-16 वर्ष

 

52. निम्नलिखित में से किस वर्ष में ‘स्वावलम्बन योजना’ प्रारम्भ की गयी थी ?
A. 2010 ई.
B. 2011 ई.
C. 2012 ई.
D. 2014 ई.

 

53. 2005-06 में प्रारम्भ की गयी ‘भारत निर्माण’ योजना का अंग निम्नलिखित में से कौन नहीं है ?
A. ग्रामीण आवास
B. ग्रामीण स्वच्छता
C. पेय जल
D. ग्रामीण सड़क

 

54. एशिया की सबसे बड़ी चीनी मिल उत्तर प्रदेश के किस स्थान पर अवस्थित है ?
A. खतौली
B. बलरामपुर
C. बुलन्दशहर
D. नजीबाबाद

 

55. निम्नलिखित घटनाओं पर ध्यान दें तथा इन्हें कालानुक्रम में व्यवस्थित करे :
I. गरीबी हटाओं
II. बैंको का राष्ट्रीयकरण
III. हरित क्रान्ति का प्रारंभ
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :
कूट :
A. I,II और III
B. III,II और I
C. II,I और III
D. III,I और II

 

56 उ. प्र. में सॉफ्टवेयर तथा बिजिनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग उद्द्योग का सबसे बड़ा केन्द्र अवस्थित है :
A. मेरठ में
B. कानपुर में
C. नोएडा में
D. वाराणसी में

 

57. ‘E- बिज’ सम्बन्धित है :
A. इलेक्ट्रॉनिक वाणिज्य से
B. वित्त्तीय लेन-देन हेतु एकल द्धार (प्लेटफॉर्म) से
C. विपणन संबंधी पूछ-ताछ हेतु एकल द्धार (प्लेटफॉर्म) से
D. सरकारी सेवाओं के पहुँच हेतु एकल द्धार (प्लेटफॉर्म) से

 

58. भारतीय आयकर अधिनियम की धारा-88 में उपलब्ध आयकर छूट को समाप्त करने की सिफारिश निम्नलिखित समिति ने की है :
A. वेलैया समिति
B. केलकर समिति
C. शोम समिति
D. रंगराजन समिति

 

59. ‘प्रधानमन्त्री आवास योजना’ की समयावधि है :
A. 2014-2021
B. 2014-2024
C. 2015-2022
D. 2015-2025

 

60. राष्ट्रीय ख़ाद्य सुरक्षा मिशन (एन.एफ.एस.एम) का उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन सा नहीं है ?
A. उच्च उत्पादक किस्म के बीजों का वितरण |
B. सुधारीकृत उत्पादन तकनीक का निदर्शन |
C. साख सुविधाओं को सुदृढ़ करना |
D. फसलों की नई विकसित किस्मों का प्रचार -प्रसार करना।

61. भारत की जलवायु परिवर्तन पर प्रथम राष्ट्रीय क्रिया योजना प्रकाशित हुई :
A. 2008 ई. में
B. 2012 ई. में
C. 2014 ई. में
D. 2015 ई. में

 

62. निम्नलिखित तापमापियों में से किसे पायरोमीटर कहा जाता है ?
A. ताप-विद्युत तापमापी
B. विकिरण तापमापी
C. गैस तापमापी
D. द्रव तापमापी

 

63. ‘डायनेमो’ एक युक्ति है जो परिवर्तित करती है :
A. रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में |
B. विद्युत ऊर्जा को यान्त्रिक ऊर्जा में |
C. यान्त्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में |
D. विद्युत ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में |

 

64. वायु की गति निम्नलिखित के द्वारा नापी जाती है :
A. बैरोमीटर
B. ऐनीमोमीटर
C. हाइड्रोमीटर
D. विण्ड वेन

 

65. निम्नलिखित गैसों में से कौन सी एक ग्रीन हाउस गैस नहीं है ?
A. CO2
B. CH4
C. NO2
D. O2

 

66. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित करिये तथा सूचियों के नीचे दिये कूट से सही उत्तर चुनिये :
.    सूची-I          सूची-II
a. विटिकल्चर     1. सब्जी-खेती
b.वेजीकल्चर      2. मछली पालन
c. पिसीकल्चर     3. वृक्षों की कृषि
d. ओलेरीकल्चर 4.अंगूर की खेती
कूट :
.    a b c d
A. 1 2 3 4
B. 4 3 2 1
C. 3 2 1 4
D. 4 1 2 3

 

67. सर्वाधिक जैव-विविधता पाई जाती है :
A. टुण्ड्रा में
B. शंकुधारी वनों में
C. उष्णकटिबंधी वर्षा वनों में
D. शीतोष्ण वनों में

 

68. मानव की सामान्य स्वस्थ आँख के लिये स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी मानी जाती है :
A. 50 सेमी
B. 10 सेमी
C. 15 सेमी
D. 25 सेमी

 

69. उर्वरक के अत्यधिक प्रयोग से है :
A. मृदा प्रदूषण
B. जल प्रदूषण
C. वायु प्रदूषण
D. उपर्युक्त सभी

 

70. निम्नलिखित में से कौन सा कृत्रिम पारिस्थितिक तंत्र है ?
A. धान का खेत
B. वन
C. घास का मैदान
D. झील

 

71.न्यूक्लीय रिऐक्टरों में विमन्दक और प्रशीतक दोनों की तरह प्रयुक्त होने वाला पदार्थ है :
A. साधारण पानी
B. भारी पानी
C. द्रव अमोनिया
D. द्रव हाइड्रोजन

 

72. निम्नलिखित में से कौन सा वायु प्रदूषक ऑक्सीजन की अपेक्षा अधिक शीघ्रता से रक्त के हीमोग्लोबिन में घुल जाता है ?
A. पैन (PAN)
B. कार्बन डाइऑक्साइड
C. कार्बन मोनोक्साइड
D. ओजोन

 

73. हीमोग्लोबिन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1. यह रक्त में ऑक्सीजन का संचार करता है |
2. यह लौह युक्त यौगिक है |
3. यह कुछ रोगों के प्रति, प्रतिरक्षा प्रदान करता है |
4. यह रक्त को लाल प्रदान करता है |
इनमें से सही कथन है :
A. 1, 2 और 3
B. 1, 3 और 4
C. 2, 3 और 4
D. 1, 2 और 4

 

74. ‘बिग- बेन्ग सिद्धांत’ निम्नलिखित के ुंढ़व की व्याख्या करता है :
A. स्तनधारी जीव
B. हिम युग
C. ब्रह्मांड
D. महासागर

 

75. प्रकाश-वोल्टीय सेल होते है :
A. सौर-सेल
B. थर्मल सेल
C. सल्फर सेल
D. मोलर सेल

 

76. वायु शक्ति (विण्ड पावर) में ऊर्जा का कौन सा रूप विद्द्युत ऊर्जा में परिवर्तित होता है ?
A. गतिज ऊर्जा
B. स्थितिज ऊर्जा
C. सौर ऊर्जा
D. विकिरण ऊर्जा

 

77. खाद्य-श्रंखला (फ़ूड चेन) में मानव है :
A. एक निर्माता
B. केवल प्राथमिक उपभोक्ता
C. केवल द्धितीयक उपभोक्ता
D. प्राथमिक तथा द्धितीयक उपभोक्ता

 

78. जैव-विविधता के ह्रास का मुख्य कारण है :
A. आवासीय प्रदूषण
B. विदेशज प्रजातियों का समावेश
C. अत्यधिक दोहन
D. प्राकृतिक आवासीय विनाश

 

79. विटामिन-E का महत्त्वपूर्ण स्रोत निम्नलिखित में से कौन है ?
A. ताड़ का तेल
B. नारियल का तेल
C. गेहूँ-अंकुर का तेल
D. राई (सरसों) का तेल

 

80. कैफीन क्षारभ उपस्थित रहता है :
A. केवल चाय में
B. केवल कॉफी में
C. चाय और कॉफी दोनों में
D. नींबू पानी में

81. आइन्स्टीन को नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया :
A. प्रकाश-वैद्युत प्रभाव के लिए
B. विशिष्ट उष्माओं के सिद्धान्त के लिए
C. विशेष सापेक्षिकता सिद्धान्त के लिए
D. विशेष बोस-आइन्स्टीन सांख्यिकी के लिए

 

82. राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान स्थापित है :
A. करनाल में
B. हिसार में
C. आनन्द में
D. जयपुर में

 

83. मानव सदृश्य लघुतम कपि है :
A. गिबन
B. चिम्पैंजी
C. गोरिला
D. ऑरैन्गूटान

 

84. मलेरिया रोग के प्रभावी औषधि कुनैन का निष्कर्षण किया जाता है :
A. सिनेमन की छाल से
B. सिनकोना की छाल से
C. तुलसी की पत्तियों से
D. कत्था-वृक्ष की छाल से

 

85. जीन के भीतर अनुक्रम-आधार परिवर्तन कहलाता है :
A. प्रजनन
B. प्रतिरूपण
C. उत्परिवर्तन
D. संयोजन

 

86. भारत में, निम्नलिखित में से कौन सा अधिनियम वन्य जीवों को संरक्षण प्रदान करता है ?
A. वन्य जीव संरक्षण अधिनियम — 1972
B. वन संरक्षण अधिनियम — 1982
C. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम — 1996
D. पश्चिम बंगाल वन्य जीव संरक्षण अधिनियम — 1959

 

87. जिस रूप में पौधे नाइट्रोजन प्राप्त करते है, वह है :
A. नाइट्रिक ऑक्साइड
B. नाइट्रेट
C. अमोनिया
D. नाइट्राइड

 

88. निम्नलिखित में से किस युग्म में सही सुमेल नहीं है ?
A. थायेमीन — बेरीबेरी
B. ऐस्कॉर्बिक अम्ल — स्कर्वी
C. विटामिन A — वर्णांधता
D. विटामिन K — रक्त जमना

 

89. ल्यूकैमिया एक प्रकार का कैंसर है जिसमें असाधारण बढ़ोत्तरी होती है :
A. अस्थि कोशिकाओं की संख्या में
B. प्लेटलेट की संख्या में
C. लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या में
D. श्वेत रक्त कोशिकाओं की संख्या में

 

90. जो मनुष्य यह नहीं समझ पता की कब उसे भोजन करना रोक देना चाहिए, वह पीड़ित है :
A. बुलीमिया से
B. मधुमेह से
C. ऐनोरेक्सिया नर्वोसा से
D. अतिअम्लता से

 

91. मानव रक्ताधान के लिए कौन सा रक्त समूह सार्वत्रिक दाता (यूनिवर्सल डोनर ) होता है ?
A. B+ समूह
B. O समूह
C. AB समूह
D. A+ समूह

 

92. निम्नलिखित में से कौन जल को जीवाणु मुक्त करने हेतु प्रयुक्त होता है/होते है ?
A. ओजोन
B. क्लोरीन डाइऑक्साइड
C. क्लोरैमीन
D. उपर्युक्त सभी

 

93. मस्तिष्क जिम्मेदार है :
A. सोचने के लिए
B. ह्रदय गति नियन्त्रण के लिए
C. शरीर के सन्तुलन के लिए
D. उपर्युक्त तीनों के लिए

 

94. भारतीय पशु- चिकित्सा विज्ञानं अनुसंधान संस्थान अवस्थित है :
A. बरेली में
B. मथुरा में
C. करनाल में
D. पटना में

 

95. मिर्च की तीक्ष्णता का कारण है
A. लाइकोपिन की उपस्थिति
B. कैप्सैइसिन की उपस्थिति
C. कैरोटीन की उपस्थिति
D. ऐन्थोसायनिन की उपस्थिति

 

96. निम्नलिखित भोज्य पदार्थो में से किसमें सभी अनिवार्य ऐमिनो अम्ल उपस्थित हैं ?
A. चावल
B. दूध
C. अंडा
D. सोयाबीन

 

97. पृथ्वी की परिक्रमण धुरी (ध्रुवीय धुरी) सदा झुकी होती है :
A. दीर्घवृत्तीय धुरी से 23.0. पर
B. दीर्घवृत्तीय धुरी से 23.1. पर
C. दीर्घवृत्तीय धुरी से 24.5. पर
D. दीर्घवृत्तीय धुरी से 23.5. पर

 

98. कलिंग युद्ध का विवरण हमें ज्ञात होता है :
A. 13वें शिलालेख द्धारा
B. रुम्मिनदेई स्तम्भ लेख द्धारा
C. ह्वेनसाँग के विवरण द्धारा
D. प्रथम लघु शिलालेख द्धारा

 

99. एक ही कब्र से तीन मानव कंकाल निकले है :
A. सराय नाहर राय से
B. दमदमा से
C. महदहा से
D. लंघनाज से

 

100. एथेनॉल के व्यावसायिक उत्पादन में कौन सा खमीर प्रयोग में लाया जाता है ?
A. कैन्डीडा एल्बीकेन्स
B. सैकरोमाइसीज सेरेविसी
C. कैन्डीडा स्लूफी
D. ल्यूकोस्पोरीडियम फ्राइजीडियम

101. बायोगैस संयंत्र से निष्कासित निम्नलिखित में से कौन सी गैस ईंधन गैस के रूप में उपयोग में आती है ?
A. ब्यूटेन
B. प्रोपेन
C. मेथेन
D. एथेन

 

102. निम्नलिखित में से किसका उपयोग रक्त कैंसर के उपचार में किया जाता है ?
A. आयोडीन -131
B. सोडियम -24
C. फॉस्फोरस-32
D. कोबाल्ट-60

ल्यूकेमिया (एक प्रकार का रक्त कैंसर) के उपचार के लिए मुख्यतः रेडियो फॉस्फोरस (P32) का ही प्रयोग किया जाता है, जबकि कोबाल्ट- 60 विशेषतः ट्यूमर के उपचार हेतु प्रयुक्त होता है।

103. ‘विक्रमशिला विहार’ का संस्थापक कौन था ?
A. गोपाल
B. देवपाल
C. धर्मपाल
D. महिपाल

 

104. कृष्ण देव राय ने किस नगर की स्थापना की ?
A. वारंगल
B. नागलापुर
C. उदयगिरि
D. चन्द्रगिरि

 

105. जहाँगीर ने मुख्यता निम्नलिखित में से किस कला को संरक्षण दिया था ?
A. चित्रकला
B. स्थापत्य कला
C. मूर्तिकला
D. संगीत कला

 

106. ‘गुलाम का गुलाम’ किसे कहा गया था ?
A. मो. गौरी
B. कुतुबुद्दीन ऐबक
C. बलबन
D. इल्तुतमिश

 

107. निम्नलिखित में से किस मुग़ल शासक ने लाला कलावन्त से हिन्दू संगीत की शिक्षा ली ?
A. हुमायूँ
B. जहाँगीर
C. अकबर
D. शाहजहाँ

 

108. मुग़लकाल में जिस मदरसे ने ‘मुस्लिम न्याय-शास्त्र’ की पढाई में विशिष्टता हासिल की, वह स्थित था :
A. लखनऊ में
B. दिल्ली में
C. सियालकोट में
D. हैदराबाद (भारत में)

 

109. किस वर्ष, बाबर ने ल्तान इब्राहीम लोदी को पानीपत की लड़ाई में पराजित किया ?
A. 1527 ई.
B. 1526 ई.
C. 1525 ई.
D. 1524 ई.

 

110. सर टामस मुनरो किन वर्षो में मद्रास के गवर्नर रहे ?
A. 1820-1827 ई.
B. 1819-1826 ई.
C. 1822-1829 ई.
D. 1818-1825 ई.

 

111. ‘दी रूट्स ऑफ एन्सियन्ट इण्डिया’के लेखक थे :
A. डी. के. चक्रवर्ती
B. डी. पी. अग्रवाल
C. डब्लू. ए. फेअरसर्विस
D. ए. घोष

 

112. विन्ध्य : क्षेत्र के किस शिलाश्रय से सर्वाधिक मानव कंकाल मिले है ?
A. मोरहना पहाड़
B. घघरिख
C. बघही खोर
D. लेखहिया

 

113. ‘पृथिव्या प्रथम वीर’ उपाधि थी :
A. समुद्रगुप्त की
B. राजेन्द्र प्रथम की
C. अमोघवर्ष की
D. गौतमीपुत्र शातकर्णि की

 

114. ‘भारतीय गौरव (यश) का अन्तिम सूर्य’ किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ?
A. शिवाजी
B. पृथ्वीराज
C. राणा प्रताप
D. हेमू

 

115. ‘खिलाफत आन्दोलन’ के प्रमुख नेता निम्नलिखित में से कौन थे ?
A. मौलाना मोहम्मद अली और सौकत अली
2. मोहम्मद अली जिन्नाह सौकत अली
C. मौलाना अबुल कलाम आजाद और रफी अहमद किदवई
D. रफी अहमद किदवई और सौकत अली

 

116. ‘देवबंद आन्दोलन’ यू.पी. (संयुक्त प्रान्त) में किस वर्ष में आरम्भ हुआ था ?
A. 1900 ई.
B. 1888 ई.
C. 1885 ई.
D. 1886 ई.

 

117. मोतीलाल नेहरू और सी. आर. दास द्धारा 1923 ई. में गठित पार्टी का नाम क्या था ?
A. इण्डिपेंडेंस पार्टी
B. गदर पार्टी
C. स्वराज पार्टी
D. इण्डियन नेशनल पार्टी

 

118. लॉर्ड डलहौजी की ‘विलय-नीति’ का प्रथम शिकार निम्नलिखित में से कौन हुआ था ?
A. झाँसी
B. सतारा
C. करौली
D. सम्बलपुर

 

119. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट के उपयोग से सही उत्तर चुनिए:
.  सूची-I                                  सूची-II
a. प्रथम कर्नाटक युद्ध           1. पेरिस की सन्धि से अन्त
b. तृतीय प्रथम कर्नाटक युद्ध 2. ब्रिटिश की हार
c. द्धितीय कर्नाटक युद्ध        3. अनिर्णायक युद्ध
d. प्रथम मैसूर युद्ध                4. एक्स ला चैपल की सन्धि से अन्त
कूट :
.   a b c d
A. 1 3 4 2
B. 2 4 1 3
C. 4 1 3 2
D. 3 1 4 2

 

120. पश्चिमी भारत के डी. के. कार्वे का नाम निम्नलिखित में से किस सन्दर्भ में आता है ?
A. सती प्रथा
B. बाल (शिशु) हत्या
C. स्त्री शिक्षा
D. विधवा पुनर्विवाह

121. लोक सभा द्धारा पारित धन-विधेयक राज्य सभा द्धारा भी पारित मान लिया जायेगा, यदि राज्य सभा द्धारा उस पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती :
A. 10 दिनों तक
B. 14 दिनों तक
C. 15 दिनों तक
D. 16 दिनों तक

 

122. किस जाति तथा जनजाति को अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति घोषित करने हेतु शक्ति सम्पन्न संविधानिक प्राधिकारी है :
A. भारत का राष्ट्रपति
B. भारत का प्रधान मन्त्री
C. समाज कल्याण मन्त्री
D. अनु. जा./ अनु. जनजाति आयोग का अध्यक्ष

 

123. अँग्रेजो के विरुद्ध खान अब्दुल गफ्फार खान द्धारा प्रारम्भ किये गये आन्दोलन का क्या नाम था ?
A. लाल कुर्ती (रेड शर्ट)
B. क्विट इंडिया
C. खिलाफत
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

124. निम्नलिखित में से किसके विरोध में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने अपनी ‘नाइटहुड’ का परित्याग कर दिया था ?
A. रौलेट ऐक्ट
B. जलियांवाला बाग़ जनसंहार
C. साइमन कमीशन
D. क्रिप्स मिशन

 

125. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करिये और नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :
.           सूची-I                   सूची-II
a. सांविधानिक संशोधन   1. अनुच्छेद -360
b. वित्त आयोग                2. अनुच्छेद -312
c. वित्तीय आपात             3. अनुच्छेद -280
d. अखिल भारतीय सेवायें 4. अनुच्छेद -368
कूट :
.    a b c d
A. 2 3 4 1
B. 4 3 1 2
C. 3 4 1 2
D. 1 2 3 4

 

126. सरकारिया आयोग निम्नलिखित सम्बन्धो में से किसकी समीक्षा हेतु स्थापित किया गया था ?
A. प्रधान मन्त्री तथा राष्ट्रपति के मध्य
B. विधायिका तथा कार्यपालिका के मध्य
C. केन्द्र तथा राज्यों के मध्य
D. कार्यपालिका तथा न्यायपालिका के मध्य

 

127. आन्तरिक सुरक्षा अकादमी अवस्थित है :
A. माउण्ट आबू
B. नासिक
C. हैदराबाद
D. पुणे

 

128. राज्य वित्त आयोग है, एक :
A. विधिक संस्था
B. असांविधिक संस्था
C. संवैधानिक संस्था
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

129. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय समझौतों को प्रभावी बनाने हेतु संसद राज्य सूची के विषय पर कानून बना सकती है ?
A. अनु. 249
B. अनु. 250
C. अनु. 252
D. अनु. 253

 

130. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में निर्वाचन आयोग के लिये प्रावधान है ?
A. अनुच्छेद 320
B. अनुच्छेद 322
C. अनुच्छेद 324
D. अनुच्छेद 326

 

131. भारत के सर्वोच्च न्यायलय ने ‘संविधान के आधारभूत ढाँचे’ के सिद्धान्त को स्पष्ट किया है :
A. गोलकनाथ वाद 1967 में
B. सज्जन सिंह वाद 1965 में
C. शंकरी प्रसाद वाद 1951 में
D. केशवानन्द भारती वाद 1973 में

 

132. अनुच्छेद-249 के खण्ड (1) के अन्तर्गत पारित प्रस्ताव निम्नलिखित में से किससे अधिक समय के लिये प्रवृत्त नहीं रहेगा ?
A. एक माह
B. तीन माह
C. छ: माह
D. एक वर्ष

 

133. संविधान के किस भाग में पंचायती राज व्यवस्था सम्बन्धी प्रावधान दिये गये है ?
A. IX
B. VI
C. III
D. IV (A)

 

134. पंचायती राज व्यवस्था अपनायी गयी थी :
A. लोगों को राजनैतिक जागरूकता प्रदान करने हेतु।
B. लोकतन्त्र की शक्तियों के विकेन्द्रीकरण के लिये।
C. कृषकों को शिक्षित करने के लिये।
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं।

 

135. भारत में ‘पंचायती राज व्यवस्था का शिल्पी’ किसे कहा जाता है ?
A. आचार्य नरेन्द्र देव
B. जी. वी. के. राव
C. बी. आर. मेहता
D. एल. एम. सिंधवी

 

136. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन (A) : संविधान के अनुच्छेद 32 को डॉ. अम्बेडकर ने इसकी आत्मा कहा था।
कारण (R) : अनुच्छेद 32, मौलिक अधिकारों के अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी उपचार का प्रावधान करता है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
A. (A) तथा (R) दोनों ही सही है और (A) का सही स्पष्टीकरण (R) है।
B. (A) तथा (R) दोनों ही सही है किन्तु (A) का सही स्पष्टीकरण (R) नहीं है।
C. (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।

 

137. पंचायत चुनावों में अनुसूचित जातियों के लिये पदों का आरक्षण किस राज्य में लागू नहीं होगा ?
A. उत्तर प्रदेश
B. असम
C. अरुणाचल प्रदेश
D. हरियाणा

 

138. निम्नलिखित में से कौन पंचायतों की संरचना के बाबत उपलब्ध करने को अधिकृत है ?
A. राज्य का राज्यपाल
B. राज्य का विधान मण्डल
C. भारत की संसद
D. भारत का राष्ट्रपति

 

139. भारत में एक नया राज्य सृजित करने वाले विधेयक को पारित होना अनिवार्य है ?
A. संसद में साधारण बहुमत तथा कम से कम दो-तिहाई राज्यों के अनुसमर्थन द्धारा।
B. संसद में साधारण बहुमत द्धारा।
C. संसद में दो-तिहाई बहुमत तथा कम से कम दो-तिहाई राज्यों के अनुसमर्थन द्धारा।
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

140. भारत में, नागरिकों के मौलिक अधिकारों में संशोधन कौन कर सकता है ?
A. लोक सभा
B. राज्य सभा
C. संसद
D. सर्वोच्च न्यायलय

141. भारत संविधान का कौन सा अनुच्छेद भारत की विदेश नीति से सम्बन्धित है ?
A. अनुच्छेद 380
B. अनुच्छेद 312
C. अनुच्छेद 60
D. अनुच्छेद 51

 

142. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिये :
.      सूची-I                                       सूची-II
.   (संस्थान)                                 (अनुच्छेद)
a. भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक 1. अनु. 315
b. वित्त आयोग                             2. अनु. 280
c. प्रशासनिक अधिकरण              3. अनु. 148
d. संघ लोक सेवा आयोग              4. अनु.323 (A)
कूट :
.    a b c d
A. 3 2 4 1
B. 3 4 2 1
C. 1 2 4 3
D. 4 1 3 2

 

143. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243 (ZJ) के अनुसार सहकारी समिति के निदेशकों की अधिकतम संख्या हो सकती है :
A. 21
B. 15
C. 11
D. 7

 

144. वर्ष 2015 के भौतिक-शास्त्र के नोबल पुरस्कार विजेता टी. काजिता और ए. मैकडोनाल्ड निम्नलिखित में से क्रमशः किस देश के निवासी है ?
A. यू. एस. ए. और जापान
B. जापान और यू. एस. ए.
C. जापान और कनाडा
D. कनाडा और यू. एस. ए.

 

145. भारत तथा पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बैंकॉक में गोपनीय मिलन के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान में (हार्ट ऑफ एशिया सम्मलेन) में भाग लेने गयीं ,जो वर्ष 2015 में आयोजित था :
A. कराची में
B. पेशावर में
C. लाहौर में
D. इस्लामाबाद

 

146. यु. एन. एच. सी. आर. के अनुसार यूरोप में शरणार्थियों और विस्थापितों की संख्या हाल ही में किस सीमा पर पहुँच गयी ?
A. 1.0 मिलियन
B. 1.5 मिलियन
C. 2.0 मिलियन
D. 3.0 मिलियन

 

147. विश्व का कौन सा देश अपने नागरिकों को प्राकृतिक आपदा से बचाने के लिये वैकल्पिक राजधानी का निर्माण कर रहा है ?
A. आर्मेनिया
B. फिलीपींस
C. विएतनाम
D. थाईलैण्ड

 

148. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त अपना पद धारण करता है ?
A. भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
B. मुख्य निर्वाचन आयुक्त
C. लोक सभा अध्यक्ष
D. भारत का महान्यायवादी

 

149. हाल ही में खोजी गयी विश्व की सबसे महँगी धातु है ?
A. एंडोहेड्रल फुलरीन
B. कैलीफोरनियम 252
C. ट्रिटियम
D. रोडियम

 

150. निम्नलिखित में से कौन सी अभिनेत्री ‘निर्मल भारत अभियान’ की ब्रान्ड अम्बेसडर है ?
A. माधुरी दीक्षित
B. विद्या बालन
C. प्रियंका चोपड़ा
D. परिणीति चोपड़ा

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *