भारतीय प्रेस की किन्हीं तीन विशेषताओं का वर्णन करें।
भारतीय प्रेस की किन्हीं तीन विशेषताओं का वर्णन करें।
उत्तर ⇒ भारतीय प्रेस की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –
(i) यह ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध भारतीयों की भावना को एकरूप देने, उसकी नीतियों एवं शोषण के विरुद्ध जागृति लाने एवं देशप्रेम की भावना जागृत कर राष्ट्र निर्माण में इसने महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
(ii) इसके द्वारा न्यायिक निर्णयों में पक्षपात, धार्मिक एवं सामाजिक सुधार आंदोलन को बल मिला तथा भारतीय जनमत जाग्रत हुआ।
(iii) इसने न केवल राष्ट्रवादी आंदोलन को एक नई दिशा दी अपितु भारत में शिक्षा को प्रोत्साहन, आर्थिक विकास एवं औद्योगिकीकरण तथा श्रम आंदोलन को भी प्रोत्साहित करने का कार्य किया।