मेंडल का प्रथम नियम या पृथक्करण का नियम क्या है ?
मेंडल का प्रथम नियम या पृथक्करण का नियम क्या है ?
उत्तर ⇒ मेंडल ने एकसंकर संकरण (monohybrid cross) में केवल एक जोड़े विपरीत गुणों की वंशागति का अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला कि अप्रभावी गुण (बौनापन—recessive trait) में न तो कोई बदलाव आता है और न ही ऐसा गुण लुप्त होता है। संकर नस्ल की पीढ़ी में दोनों विपरीत गुण (opposite traits) साथ-साथ होते हैं। परंतु अगली पीढ़ियों में पृथक, अर्थात् अलग-अलग हो जाते हैं। यह निष्कर्ष मेंडल का प्रथम नियम या पृथक्करण का नियम (Mendel’s first law of segregation) कहलाता है।
दो पीढ़ियों तक एक जोड़े विपरीत गुणों की वंशागति
चित्र : दो पीढ़ियों तक एक जोड़े विपरीत गुणों की वंशागति