आधुनिक आवर्त सारणी एवं मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी में तत्त्वों की व्यवस्था की तुलना कीजिए।अथवा, मेंडेलीफ के आवर्त सारणी और आधुनिक आवर्त सारणी में क्या अन्तर है ?

आधुनिक आवर्त सारणी एवं मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी में तत्त्वों की व्यवस्था की तुलना कीजिए।अथवा, मेंडेलीफ के आवर्त सारणी और आधुनिक आवर्त सारणी में क्या अन्तर है ?

उत्तर⇒

मेण्डलीफ की आवर्त सारणी आधुनिक आवर्त सारणी
(i) तत्त्वों को बढ़ते परमाणु द्रव्यमानों में व्यवस्थित किया गया है। (i) तत्त्वों को बढ़ते परमाणु क्रमांक में व्यवस्थित किया गया है।
(ii) इस आवर्त सारणी में ऊर्ध्वाधर स्तंभ केवल 8 हैं जो कि वर्ग कहलाते हैं (ii) इस आवर्त सारणी 18 ऊर्ध्वाधर स्तंभ है जो कि वर्ग कहलाते हैं।
(iii) सभी संक्रमण तत्त्वों को एक ही स्थान पर वर्ग VIII में रखा तत्त्व रखे गए हैं। (iii) वर्ग 3 से वर्ग 12 में संक्रमण तत्व रखे गये है ।
(iv) मेण्डेलीफ के साथ उत्कृष्ट गैसों की खोज ही नहीं हुई थी (iv) आधुनिक आवर्त सारणी में उत्कृष्ट गैसों को वर्ग 18 में व्यवस्थित किया गया है।
(v) तत्त्वों के समस्थानिकों को उचित स्थान नहीं मिला है। (v) तत्त्वों के समस्थानिकों को उनके संगत तत्त्वों के स्थान पर ही रखा गया है क्योंकि उनके परमाणु क्रमांक समान होते हैं।
(vi) रासायनिक रूप से असमान तत्त्वों को एक साथ रखे गए हैं। (vi)रासायनिक रूप से असमान तत्त्वों को पृथक्-पृथक् वर्गों में रखा गया है।
(vii) कुछ स्थानों पर उन तत्त्वों को जिनका परमाणु द्रव्यमान उच्च है, उन तत्त्वों से पहले रखा गया है। (vii) इसमें वर्गीकरण का आधार परमाणु क्रमांक है। इस प्रकार मैण्डेलीफ में वर्णित प्रतिलोम जिन तत्त्वों का परमाणु द्रव्यमान क्रम सम्बन्धी दोष को दूर कर निम्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *