नदी घाटी परियोजनाओं को बहुउद्देशीय परियोजना क्यों कहा जाता है ?

नदी घाटी परियोजनाओं को बहुउद्देशीय परियोजना क्यों कहा जाता है ?

उत्तर ⇒ निम्नलिखित कारणों से नदी घाटी परियोजनाओं को बहुउद्देशीय परिवार हा जाता है-

(i) सूखे से प्रभावित क्षेत्रों में नदी के जल को नियंत्रित करके खेतों की सिंचाई की जाती है।
(ii) नदियों पर बाँध बनाकर बाढ़ की विभीषिका से लोगों को बचाया जाता है।
(iii) नदी-घाटी योजनाओं से जल-विद्युत उत्पन्न किया जाता है।
(iv) जलाशयों में मछली पालन को वृहत रूप से विकसित किया जाता है।
(v) नदी के संचित जल को कारखानों में उपयोग किया जाता है।
(vi) जल को शुद्ध कर पाइपों द्वारा शहरों में लाया जाता है और उसका दैनिक उपयोग किया जाता है।
(vii) गहरे जल में नाव चलाए जाते हैं जो यातायात एवं माल ढोने में सहयोग देता है।
(viii) नदी में बाँध बनाकर नहरें निकाली जाती हैं। उसके दोनों किनारे पर उपयोगी वृक्षों को लगाया जाता है और भूमि पर पशुचारण के लिए उपयोग किया जाता है।

Ajit kumar

Sub Editor-in-Chief at Jaankari Rakho Web Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *