मृदा संरक्षण पर एक निबंध लिखिए।

मृदा संरक्षण पर एक निबंध लिखिए।

उत्तर ⇒ मृदा प्रकृति का एक महत्त्वपूर्ण संसाधन है। यह न केवल पौधों का विकास करती है बल्कि धरती पर के विविध प्रकार के प्राणियों को भोजन प्रदान कर जिन्दा रखती है। मृदा की उर्वरता मानव के आर्थिक क्रियाकलाप को प्रभावित करती और देश की योजनाओं को सफल बनाने में सहायक होती है। इसके नष्ट होने से प्रकृति की एक बहुमूल्य सम्पत्ति समाप्त हो जाएगी। इसलिए इसका संरक्षण जरूरी है।
किंतु जो मृदा मानवीय जीवन के सहारा का साधन बना, उसी मिट्टी का मानव ने अत्यधिक लालच के चक्कर में पड़कर शोषण और दोहन करना शुरू कर दिया। वनों की कटाई, अति पशुचारण, उर्वरकों का अत्यधिक प्रयोग, कीटनाशकों का प्रयोग, अत्यधिक सिंचाई, खनन के बाद गड्ढों को खुला छोड़ देना आदि अनेक मानवीय क्रियाकलापों से मिट्टी का क्षरण होता जा रहा है और भूमि अपरदन को बढ़ावा मिल रहा है। अतः मृदा जैसी महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक संपदा नष्ट होती जा रही है।
अतः मानव सभ्यता एवं संस्कृति को बचाने हेतु मृदा संरक्षण आवश्यक है। इसके लिए फसल चक्रण, पहाड़ी क्षेत्रों में खेतों की समोच्च जुताई, वर्षा जल संचयन, जल का संरक्षण, भूमिगत जल की पुनर्पूर्ति आदि करके मृदा को बर्बाद होने से बचाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *