बिहार की जनसंख्या के घनत्व पर विस्तार से चर्चा करें।

बिहार की जनसंख्या के घनत्व पर विस्तार से चर्चा करें।

उत्तर-बिहार राज्य में प्रतिवर्ग किमी० जनसंख्या का घनत्व 2011 ई० की जनगणना के अनुसार 1,106 व्यक्ति है। बिहार के विभिन्न भागों में जनसंख्या के घनत्व में अन्तर पाया जाता है। इसे निम्न प्रकार से देखा जा सकता है –

(i) अत्यधिक घनत्व वाले जिला- इसके अंतर्गत पटना, सीतामढ़ी, वैशाली, दरभंगा, सारण, पू० चम्पारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, समस्तीपुर, सिवान, बेगूसराय, नालन्दा, गोपालगंज, जहानाबाद, शिवहर जिले आते हैं। जहाँ जनसंख्या का घनत्व 1200 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी० से अधिक पाया जाता है।

(ii) उच्च घनत्व वाले जिले- इसके अंतर्गत वे जिले आते हैं जिसका घनत्व 1000-1200 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी० है। इनमें पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, भोजपुर, मधेपुरा, सहरसा, बक्सर, खगड़िया, अरवल जिले आते हैं। मध्यम धनत्व वाले जिले-इसके अंतर्गत 800-1000 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी० जनसंख्या का घनत्व पाया जाता है। इसमें मुख्य रूप से गया, अररिया, सुपौल, नवादा, किशनगंज, मुंगेर, शेखपुरा जिले आते हैं।

(iv) कम घनत्व के जिले- यहाँ 600-800 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी० जनसंख्या का घनत्व पाया जाता है जिसमें पं० चम्पारण, रोहतास, औरंगाबाद, लखीसराय जिले आते हैं।

(v)अत्यंत कम घनत्व वाले जिले- जहाँ 600 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी० से भी कम जनसंख्या का घनत्व पाया जाता है। इसमें बाँका, जमुई एवं कैमूर जिले आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *