बिहार डी.एल.एड. (सामान्य ज्ञान) आधुनिक भारत का इतिहास
आधुनिक भारत का इतिहास
व्यापार के उद्देश्य से ‘पुर्तगाली ईस्ट इंडिया कंपनी’ की स्थापना कब की गयी थी ?
⇒ 1498 ई.
भारत आने वाला प्रथम पुर्तगाली यात्री कौन था जिसने अपनी यात्रा में भारत और यूरोप के बीच नये समुद्री मार्ग की खोज की ?
⇒ वास्कोडिगामा
वास्कोडिगामा सर्वप्रथम कब तथा किस भारतीय बन्दरगाह पर पहुँचा ?
⇒ 20 मई, 1498 ई. /कालीकट
वास्कोडिगामा जिस मार्ग से भारत आया, वह क्या कहलाता है ?
⇒ केप ऑफ गुड होप
वास्कोडिगामा के नेतृत्व में पुर्तगालियों ने अपनी प्रथम व्यापारिक कोठी कब तथा कहाँ स्थापित की ?
⇒ 1503 ई. /कोचीन
1505 ई. में पुर्तगाली सरकार ने किसे भारत में अपना पहला गवर्नर ( वायसराय) बनाकर भेजा ?
⇒ फ्रांसिस्को-डी- अल्मेडा
1509 ई. में अल्मेडा के स्थान पर भारत में पुर्तगालियों का दूसरा वायसराय कौन बना ?
⇒ अलफांसो द अल्बुकर्क
डच कहाँ के मूल निवासी थे ?
⇒ हॉलैंड (नीदरलैंड )
भारत आने वाला प्रथम डच यात्री कौन था ? वह कब तथा किस मार्ग से भारत आया था ?
⇒ कारनेलिस डे हस्तमान / 1596 ई., आशा का अंतरीप ( केप ऑफ गुड होप)
भारत के साथ व्यापार करने के उद्देश्य से ‘डच ईस्ट इंडिया कंपनी’ की स्थापना कब की गयी थी ?
⇒ 1602 ई.
डचों ने भारत में अपनी पहली व्यापारिक कोठी कब तथा कहाँ स्थापित की ?
⇒ 1605 ई., मसुलीपट्टम (आन्ध्र प्रदेश )
भारत में डचों का अंतिम रूप से पतन कब, किनके साथ तथा किस युद्ध में पराजित होने से हुआ ?
⇒ 1759 ई. / अंग्रेजों / बेदरा का युद्ध
भारत के साथ व्यापार करने के लिए ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना कब की गयी थी ?
⇒ 1600 ई.
ईस्ट इंडिया कंपनी को कब तथा इंग्लैंड की किस महारानी ने भारत के साथ व्यापार करने का अधिकार पत्र दिया था ?
⇒ 31 दिसम्बर, 1600 ई.; एलिजाबेथ प्रथम
ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला गवर्नर कौन था ?
⇒ टॉमस स्मिथ
मुगल दरबार में जानेवाला प्रथम अंग्रेज कौन था ? वह कब तथा किस मुगल सम्राट् के दरबार में गया था ?
⇒ कैप्टन हॉकिन्स / 1609 ई. / जहाँगीर
कैप्टन हॉकिन्स इंग्लैंड के किस तत्कालीन राजा के राजदूत के रूप में मुगल दरबार में गया था ?
⇒ जेम्स प्रथम
कैप्टन हॉकिन्स को जहाँगीर ने कहाँ एक व्यापारिक कोठी खोलने की अनुमति प्रदान की ? यह अनुमति किनके दबाव में रद्द कर दी गयी ?
⇒ सूरत / पुर्तगालियों
पुर्तगालियों को एक युद्ध में पराजित कर अंग्रेजों ने अपनी पहली व्यापारिक कोठी कब तथा कहाँ स्थापित की ?
⇒ 1613 ई. /सूरत
1615 ई. में सम्राट् जेम्स प्रथम ने किसे अपना राजदूत बनाकर मुगल सम्राटजहाँगीर के दरबार में भेजा ?
⇒ सर टॉमस रो
‘प्रथम कर्नाटक युद्ध’ कब तथा किनके बीच हुआ था ?
⇒ 1746-48 ई., अंग्रेज – फ्रांसीसी
‘द्वितीय कर्नाटक युद्ध’ कब तथा किनके बीच हुआ ?
⇒ 1749-1754 ई., अंग्रेज-फ्रांसीसी
द्वितीय कर्नाटक युद्ध के समय भारतीय क्षेत्रों का फ्रांसीसी गवर्नर कौन था, जिसकी हार हुई ?
⇒ डूप्ले
‘तृतीय कर्नाटक युद्ध’ कब तथा किनके बीच हुआ ?
⇒ 1758-1763 ई. अंग्रेज – फ्रांसीसी
तृतीय कर्नाटक युद्ध में किनकी हार हुई ?
⇒ फ्रांसीसियों की
कब तथा किस संधि द्वारा ‘तृतीय कर्नाटक युद्ध’ समाप्त हुआ ?
⇒ 1763 ई, पेरिस संधि
प्लासी का युद्ध कब तथा किनके बीच हुआ था ?
⇒ 23 जून, 1757 ई. / अंग्रेज व बंगाल के नवाब
‘प्लासी के युद्ध’ में अंग्रेज सेनापति कौन था ?
⇒ रॉबर्ट क्लाइव
प्लासी के युद्ध के समय बंगाल का नवाब कौन था ? उसे अपने किस सेनापति की धोखाधड़ी के कारण पराजित होना पड़ा था ?
⇒ सिराजुद्दौला / मीरजाफर
प्लासी के युद्ध के बाद अंग्रेजों ने किसे बंगाल का नवाब बना दिया था ?
⇒ मीरजाफर
बक्सर युद्ध में अंग्रेजों को विजय दिलानेवाला अंग्रेज सेनापति कौन था ?
⇒ हेक्टर मुनरो
बक्सर के युद्ध के बाद अंग्रेजों ने किसे पुनः बंगाल का नवाब बना दिया ?
⇒ मीरजाफर
इलाहाबाद की संधि प्रथम और दूसरी किनके बीच हुई थी ?
⇒ लॉड क्लाइव और शुजाउद्दौला व शाह आलम द्वितीय, अगस्त 1765
‘प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध’ कब हुआ ?
⇒ 1767-69 ई.
प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध किसकी, अंग्रेजों को भारत से बाहर निकालने की इच्छा का परिणाम था ?
⇒ हैदर अली
प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध के समय अंग्रेजी क्षेत्रों का गवर्नर कौन था ?
⇒ वेरेल्स्ट ( Verelst)
प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध की समाप्ति किस संधि से हुई ? यह संधि कब हुई थी ?
⇒ मद्रास की संधि; 4 अप्रैल, 1769 ई.
‘द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध’ कब हुआ था ?
⇒ 1780-84 ई.
द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध किसके द्वारा तथा किस संधि के उल्लंघन का परिणाम था ?
⇒ अंग्रेजों, मद्रास संधि
द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध के समय अंग्रेजी गवर्नर कौन था ?
⇒ वारेन हेस्टिंग्स
द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध के दौरान हैदर अली की मृत्यु के बाद उसका पुत्र, जो उसका उत्तराधिकारी बना-
⇒ टीपू सुल्तान
‘तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध कब हुआ ?
⇒ 1790-92 ई.
तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध के समय अंग्रेजी गवर्नर कौन था ?
⇒ लॉर्ड कार्नवालिस
तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध की समाप्ति किस संधि से हुई ?
⇒ श्रीरंगपत्तनम की संधि, 1792 ई.
‘चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध कब हुआ था ?
⇒ 1799 ई.
चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध के दौरान अंग्रेजी गवर्नर जनरल कौन था ?
⇒ लॉर्ड वेलेजली
टीपू सुल्तान द्वारा अंग्रेजों की किस संधि को अस्वीकार करना ही चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध का वास्तविक कारण था ?
⇒ सहायक संधि
चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध में टीपू के वीरगति को प्राप्त करने के बाद अंग्रेजों ने किसे मैसूर का राजा बनाकर उसपर सहायक संधि थोप दी ?
⇒ नरेश कृष्ण ( वाडियार वंश)
मैसूर राज्य का संस्थापक कौन था ?
⇒ हैदर अली
हैदर अली की मृत्यु कब तथा किस आंग्ल-मैसूर युद्ध के दौरान हुई थी ?
⇒ 1782 ई., द्वितीय
टीपू सुल्तान की मृत्यु किस आंग्ल-मैसूर युद्ध के दौरान तथा कब हुई ?
⇒ चतुर्थ: 4 मई, 1799 ई.
टीपू ने कब तथा कहाँ ‘पादशाह’ की उपाधि धारण की थी ?
⇒ 1787 ई., श्रीरंगपत्तनम
हैदर अली तथा टीपू सुल्तान की राजधानी कहाँ थी ?
⇒ श्रीरंगपत्तनम्
हैदर अली का जन्म कब तथा कहाँ हुआ था ?
⇒ 1721 ई., खुदीकोट
सिख राज्य स्थापित करने का सपना रखनेवाला यन्दा बहादुर का जन्म कब तथा कहाँ हुआ था ?
⇒ 1670 ई., रजौली (पूंछ, जम्मू कश्मीर)
राजपूत जाति के बन्दा बहादुर के बचपन का नाम क्या था ?
⇒ लक्ष्मण दास
बन्दा बहादुर ने अपनी राजधानी कहाँ बनायी ?
⇒ लौहगढ़
बन्दा बहादुर ने किन सिख गुरुओं के नाम के सिक्के चलवाये ?
⇒ नानक व गोविन्द सिंह
प्रसिद्ध सिख नेता रणजीत सिंह का जन्म कब तथा कहाँ हुआ था ?
⇒ 2 नवम्बर, 1780 ई./ गुजरांवाला ( पंजाब )
रणजीत सिंह के पिता कौन थे तथा वह किस ‘मिसल’ के प्रमुख थे ?
⇒ महासिंह, सुकरचकिया
रणजीत सिंह ने राजनीति एवं कूटनीति की शिक्षा किससे ग्रहण की ?
⇒ माँ सदा कौर से
रणजीत सिंह ने अपने राज्य को कितने सूबों में बाँटा ? कौन -कौन ?
⇒ 4 / पेशावर, कश्मीर, मुल्तान व लाहौर
महाराजा रणजीत सिंह ने ‘अमृतसर की संधि’ कब तथा किसके साथ की ?
⇒ 25 अप्रैल, 1809 ई. /चार्ल्स मेटकाफ
रणजीत सिंह की मृत्यु कब हुई ?
⇒ 7 जून, 1839 ई.
रणजीत सिंह का उत्तराधिकारी कौन बना जो अयोग्य साबित हुआ ?
⇒ खड्ग सिंह (पुत्र)
‘प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध’ कब हुआ ?
⇒ 1845-46 ई.
प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध के समय अंग्रेजी गवर्नर कौन था ?
⇒ लॉर्ड हार्डिंग
प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध के बाद सिखों तथा अंग्रेजों के बीच पहली संधि कब तथा कहाँ हुई ?
⇒ 29 मार्च, 1846 ई. /लाहौर
‘द्वितीय आंग्ल-सिख युद्ध’ कब हुआ ?
⇒ 1848-49 ई.
द्वितीय आंग्ल – सिख युद्ध के समय अंग्रेजी गवर्नर कौन था ?
⇒ लॉड डलहौजी
द्वितीय आंग्ल-सिख युद्ध के समय पंजाब का महाराजा कौन था ?
⇒ दिलीप सिंह
द्वितीय आंग्ल-सिख युद्ध की पहली लड़ाई कब तथा किनके बीच हुई ?
⇒ 13 जनवरी, 1849 ई.; शेर सिंह व कमांडर गफ
ईस्ट इंडिया कंपनी के अधीन बंगाल का पहला गवर्नर कौन था ?
⇒ रॉबर्ट क्लाइव
ईस्ट इंडिया कंपनी के अधीन बंगाल का अंतिम गवर्नर कौन था ?
⇒ वारेन हेस्टिंग्स
ईस्ट इंडिया कंपनी के अधीन भारत का पहला गवर्नर जनरल कौन हुआ ?
⇒ वारेन हेस्टिंग्स
सती प्रथा प्रतिबंध अधिनियम किस वर्ष तथा किस गवर्नर जनरल की शासनकाल में पारित हुआ था ? यह अधिनियम पारित कराने में किस समाज सुधारक का महत्वपूर्ण योगदान था ?
⇒ 1829 ई., लॉर्ड विलियम बैंटिक / राजा राममोहन राय
किस गवर्नर जनरल ने तथा कहाँ नागरिक सेवा में भर्ती किये गये युवकों को प्रशिक्षित करने के लिए ‘फोर्ट विलियम’ नामक कॉलेज की स्थापना की थी ?
⇒ लॉर्ड वेलेजली/कोलकाता
किस गवर्नर जनरल को ‘नागरिक सेवा का जनक’ माना जाता है ?
⇒ लॉर्ड कार्नवालिस
किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में जिले के समस्त अधिकार जिला कलक्टर को दे दिये गये थे ?
⇒ लॉर्ड कार्नवालिस
किस ब्रिटिश गवर्नर जनरल ने सहायक संधि की पद्धति शुरू की थी ?
⇒ लॉर्ड वेलेजली
भारत में सहायक संधि का सर्वप्रथम प्रयोग किस गर्वनर ने किया था ?
⇒ डूप्ले (फ्रांसीसी)
किस गवर्नर जनरल ने मुगल सम्राट् को मिलनेवाले 26 लाख रुपए की वार्षिक पेंशन बन्द करवा दी थी ?
⇒ वारेन हेस्टिंग्स
किस गवर्नर जनरल ने अपने कार्यकाल में ‘अहस्तक्षेप नीति’ अपनायी ?
⇒ सर जॉन शोर
किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में टेनेन्सी एक्ट (काश्तकारी अधिनियम) लागू किया गया ?
⇒ लॉर्ड हेस्टिंग्स
किस गवर्नर जनरल ने ग्रामीण जमींदारों के पुलिस अधिकारों को छीन लिया था ?
⇒ लॉर्ड कार्नवालिस
किस गवर्नर जनरल ने गीता के अंग्रेजी अनुवादक विलियम विलकिन्स को राजकीय संरक्षण प्रदान किया था ?
⇒ वारेन हेस्टिग्स
ईस्ट इंडिया कंपनी के अधीन अंतिम गवर्नर जनरल कौन हुआ ?
⇒ लॉर्ड विलियम बैंटिक
किस गवर्नर जनरल ने कलकत्ता में मुस्लिम शिक्षा के विकास के लिए प्रथम मदरसा की स्थापना की थी ?
⇒ वारेन हेस्टिंग्स
कौन गवर्नर जनरल स्वयं को ‘बंगाल का शेर’ कहता था ?
⇒ लॉर्ड वेलेजली
किस गवर्नर जनरल के समय में प्रथम आंग्ल-वर्मा युद्ध (1824-26 ई.) हुआ था ?
⇒ लॉर्ड एमहर्स्ट
किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल में जोनाथन डंकन ने बनारस में संस्कृत विद्यालय की स्थापना की थी ?
⇒ वारेन हेस्टिंग्स
‘बोर्ड ऑफ रेवेन्यू’ की स्थापना किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल में हुई?
⇒ वारेन हेस्टिंग्स
किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल में ‘एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल’ की स्थापना हुई थी ?
⇒ वारेन हेस्टिंग्स
सिख राजा रणजीत सिंह तथा अंग्रेजों के बीच ‘अमृतसर की संधि’ किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल में हुई थी ?
⇒ लॉर्ड मिंटो प्रथम
किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में कलकत्ता में एक उच्च न्यायालय की स्थापना की गयी ?
⇒ वारेन हेस्टिंग्स
किस गवर्नर जनरल ने स्थायी बन्दोवस्त की पद्धति लागू की थी ? कब ?
⇒ कार्नवालिस / 1793 ई.
किस एक्ट के तहत् बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत का गवर्नर जनरल बना दिया गया ?
⇒ चार्टर एक्ट, 1833 ई.
1833 ई. के चार्टर एक्ट के तहत भारत का पहला गवर्नर जनरल कौन हुआ ?
⇒ लॉर्ड विलियम बैंटिक
किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में कलकत्ता तथा आगरा के बीच भारत में पहली बार विद्युत संचारित तार सेवा प्रारंभ की गयी थी ?
⇒ लॉर्ड डलहौजी
किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में भारत में नया पोस्ट ऑफिस एक्ट पारित कर पहली बार डाक टिकट का प्रचलन किया गया था ?
⇒ लॉर्ड डलहौजी
किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में भारत में पहली बार ‘सार्वजनिक निर्माण विभाग’ की स्थापना की गयी थी ?
⇒ लॉर्ड डलहौजी
हिन्दू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम किस वर्ष तथा किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में पारित हुआ था ?
⇒ 1856 ई. /लॉर्ड केनिंग
किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल को उसकी हड़प्प नीति या व्यपगत सिद्धांत के कारण अधिक याद किया जाता है ?
⇒ लॉर्ड डलहौजी
किस गवर्नर जनरल ने कलकत्ता से दिल्ली तक ग्रांड ट्रंक रोड की मरम्मति करवायी थी ?
⇒ लॉर्ड ऑकलैंड
किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में भारतीय नागरिक सेवा के लिए पहली बार प्रतियोगिता परीक्षा शुरू की गयी थी ?
⇒ लॉर्ड डलहौजी
किस गवर्नर जनरल को भारत में रेलवे का जनक कहा जाता है क्योंकि इसके कार्यकाल में भारत में पहली बार रेलगाड़ी चलायी गयी थी ?
⇒ लॉर्ड डलहौजी
नरबलि प्रथा पर प्रतिबंध लगानेवाला गवर्नर जनरल कौन था ?
⇒ लॉर्ड हार्डिंग
किस गवर्नर जनरल ने शिशु बालिका की हत्या पर प्रतिबन्ध लगाया था ?
⇒ लॉर्ड विलियम बैंटिक
भूमिकर रहित जागीरों का पता लगाकर उसे जब्त करने के लिए कब तथा किस गवर्नर जनरल ने ‘इनाम कमीशन’ का गठन किया था ?
⇒ 1852 ई. /लॉर्ड डलहौजी
किस गवर्नर जनरल ने शिक्षा सुधार से संबंधित ‘वुड डस्पैच’ ( वुड घोषणा पत्र) लागू किया जिसके तहत् जिलों में एंग्लो-वर्नाक्यूर (अंग्रेजी सह क्षेत्रीय भाषा) स्कूल, प्रमुख शहरों में सरकारी कॉलेजों तथा कलकत्ता, मद्रास तथा बम्बई प्रेसीडेंसियों में एक-एक विश्वविद्यालय स्थापित करके प्रत्येक राज्य में एक शिक्षा निदेशक नियुक्त करने का प्रस्ताव था ?
⇒ लॉर्ड डलहौजी
‘वुड डिस्पैच’ के तहत् कलकत्ता, मद्रास तथा बम्बई प्रेसीडेंसियों में एक – एक विश्वविद्यालयों की स्थापना कब की गयी ? उस समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था ?
⇒ 1857 ई., लॉर्ड कैनिंग
भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा नियुक्त अंतिम गवर्नर जनरल कौन था ?
⇒ लॉर्ड कैनिंग
ब्रिटिश सम्राट् के अधीन नियुक्त भारत का अन्तिम गवर्नर जनरल व प्रथम वायसराय कौन था ?
⇒ लॉर्ड कैनिंग
किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में ‘इंडियन हाईकोर्ट एक्ट 1861 ईपारित कर बम्बई, कलकत्ता तथा मद्रास में एक-एक उच्च न्यायालय की स्थापना की गयी थी ?
⇒ लॉर्ड कैनिंग
शैक्षिक सुधारों के अंतर्गत ‘विलियम हण्टर आयोग’ का गठन किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में किया गया था ?
⇒ लॉर्ड रिपन
साइमन कमीशन के बम्बई आगमन (3 फरवरी, 1928 ई.) के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था ?
⇒ लॉर्ड इरविन
कब तथा किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल में विधि विद्वान लॉर्ड मैकाले द्वारा प्रारूपित दंड संहिता को कानून बना दिया गया था ?
⇒ 1858 ई. /लॉर्ड कैनिंग
तृतीय अफगान युद्ध किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में हुआ था ?
⇒ लॉर्ड चेम्सफोर्ड
किस गवर्नर जनरल के शासनकाल के दौरान स्वेज नहर खुल जाने से भारत तथा इंग्लैंड के व्यापार में वृद्धि हुई ?
⇒ लॉर्ड नार्थलुक
किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में मुस्लिम लीग की स्थापना हुई थी ?
⇒ लॉर्ड मिंटो द्वितीय
अंग्रेजों द्वारा ‘अगस्त प्रस्ताव’ कब तथा किस गवर्नर के कार्यकाल में भारतीय नेताओं के समक्ष रखा गया था ?
⇒ 8 अगस्त, 1940 ई. लिनलिथगो
शिमला सम्मेलन कब तथा किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल में हुआ था ?
⇒ 1945 ई., लॉर्ड वेवेल
लॉड डलहौजी के व्यपगत सिद्धांत अर्थात् हड़प्प नीति को किस गवर्नर जनरल ने समाप्त किया ?
⇒ लॉर्ड कैनिंग
किस गवर्नर जनरल की हत्या एक अफगानी द्वारा चाकू मारकर कर दी गयी थी ?
⇒ लॉर्ड मेयो
पंजाब का कूका आंदोलन किस गवर्नर जनरल के शासन में हुआ था ?
⇒ लॉर्ड नार्थब्रुक
वहाबी आंदोलन के दमन का श्रेय किस गवर्नर जनरल को है ?
⇒ लॉर्ड एल्गिन प्रथम
गवर्नर जनरल लॉड मेयो ने ‘मेयो कॉलेज’ की स्थापना कहाँ की थी ?
⇒ अजमेर में
“भारत को तलवार के बल पर विजित किया गया है तथा तलवार के बल पर ही इसकी रक्षा की जाएगी” यह कथन किस गवर्नर जनरल का है ?
⇒ लॉर्ड एल्गिन द्वितीय
किस गवर्नर जनरल के शासन में कलकत्ता में विक्टोरिया मेमोरियल हॉल का निर्माण हुआ था ?
⇒ लॉर्ड कर्जन
‘फारवर्ड ब्लॉक’ की स्थापना किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल में की गयी थी ?
⇒ लॉर्ड लिनलिथगो
क्रिप्स मिशन आगमन के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था ?
⇒ लॉर्ड लिनलिथगो
किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में इंडियन कौंसिल एक्ट पारित हुआ तथा पोर्टफोलियो ( विभागीय प्रणाली) लागू की गयी ?
⇒ लॉर्ड कैनिंग
1872 ई. में कृषि विभाग की स्थापना किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में हुई थी ?
⇒ लॉर्ड मेयो
भारत में प्रथम कारखाना अधिनियम कब तथा किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में पारित हुआ था ?
⇒ 1881 ई. / लॉर्ड रिपन
किस गवर्नर जनरल ने अफगानिस्तान के संबंध में ‘अहस्तक्षेप की नीति’ अपनायी जिसे ‘शानदार निष्क्रियता’ के नाम से जाना जाता है ?
⇒ जॉन लारेंस
किस गवर्नर जनरल को ‘भारत में स्थानीय स्वशासन का जनक’ कहा जाता है क्योंकि इसने भारत में स्थानीय स्वशासन की शुरुआत की थी ?
⇒ लॉर्ड रिपन
किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में अपराध विधान संहिता (क्रिमिनल कोड) लागू किया गया था ?
⇒ लॉर्ड कैनिंग
स्वराज पार्टी की स्थापना किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में हुई थी ?
⇒ लॉर्ड रीडिंग
किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में सर एंटनी मैकडॉनल की अध्यक्षता में एक अकाल आयोग का गठन किया गया था ?
⇒ लॉर्ड कर्जन
अविभाजित भारत तथा अफगानिस्तान के बीच सीमा रेखा (डूरण्ड रेखा ) का निर्धारण किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल में हुआ था ?
⇒ लॉर्ड लैंसडाउन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना कब हुई थी ?
⇒ 1925 ई. में
किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में प्राचीन स्मारक अधिनियम 1904 ई. के तहत ‘भारतीय पुरातत्व विभाग’ की स्थापना की गयी थी ?
⇒ लॉर्ड कर्जन
खिलाफत आंदोलन तथा गाँधीजी का असहयोग आंदोलन किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में हुआ था ?
⇒ लॉर्ड चेम्सफोर्ड
भारत में पहली बार प्रायोगिक तौर पर जनगणना कब तथा किस गवर्नर के शासन में हुई थी ?
⇒ 1872 ई., मेयो
शिक्षा पर ‘सैडलर आयोग’ का गठन कब तथा किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में हुआ था ?
⇒ 1917 ई., लॉर्ड चेम्सफोर्ड
चौरी-चौरा काण्ड (गोरखपुर, उत्तर प्रदेश) कब हुआ था जिसके बाद महात्मा गाँधी ने अपना असहयोग आंदोलन वापस ले लिया था ? उस समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था ?
⇒ फरवरी, 1922 ई. /लॉर्ड रीडिंग
किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में प्रथम विश्वयुद्ध प्रारंभ हुआ था ?
⇒ लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय
दिल्ली भारत की राजधानी कब बनी ?
⇒ 1912 ई. में
किस गवर्नर जनरल ने सिविल सेवा परीक्षाओं में प्रवेश की अधिकतम आयु 21 वर्ष से घटकर 19 वर्ष कर दी थी ?
⇒ लॉर्ड लिटन
किस गवर्नर जनरल ने सिविल सेवा परीक्षाओं में प्रवेश की अधिकतम आयु पुनः 19 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी थी ?
⇒ लॉर्ड रिपन
गाँधीजी तथा अम्बेदकर के बीच में पूना समझौता कब तथा किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में हुआ था ?
⇒ 24 सितम्बर, 1932 ई. /लॉर्ड वेलिंगटन
किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट पारित कर भारतीय समाचार-पत्रों पर कठोर प्रतिबंध लगा दिया गया था ?
⇒ लॉर्ड लिटन
किस गवर्नर जनरल ने वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट को समाप्त कर समाचार-पत्रों की स्वतंत्रता पुनः बहाल की थी ?
⇒ लॉर्ड रिपन
‘इल्बर्ट विधेयक’ के विरोध में अंग्रेजों द्वारा किये गये विद्रोह को किस नाम से जाना जाता है ?
⇒ श्वेत विद्रोह
‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ का भारत आगमन ( नवम्बर 1921 ई.) के समय भारत .का गवर्नर जनरल कौन था ?
⇒ लॉर्ड रीडिंग
भारत छोड़ो आंदोलन कब तथा किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल में शुरू हुआ था ?
⇒ 9 अगस्त, 1942 ई. / लॉर्ड लिनलिथगो
प्रथम गोलमेज सम्मेलन का आयोजन भारत के किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में हुआ था ?
⇒ लॉर्ड वेलिंगटन
द्वितीय विश्वयुद्ध किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल में शुरू हुआ था ?
⇒ लॉर्ड लिनलिथगो
लाला लाजपत राय की मृत्यु के विरोध में भारतीय क्रांतिकारियों द्वारा दिल्ली के असेम्बली हॉल पर बम किस वर्ष फेंका गया था ? उस समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था ?
⇒ 1929 ई. /लॉर्ड इरविन
गाँधी-इरविन समझौता किस तिथि को हुआ था जिसके बाद सविनय अवज्ञा आंदोलन स्थगित कर दिया गया ?
⇒ 5 मार्च, 1931 ई.
किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में गाँधीजी के द्वारा सविनय अवज्ञा आंदोलन प्रारंभ किया गया था ?
⇒ लॉर्ड इरविन
किस अधिनियम को ‘मुंह बंद करनेवाला अधिनियम’ भी कहा गया था ?
⇒ वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट
रेम्जे मैकडोनल्ड द्वारा विवादास्पद ‘साम्प्रदायिक पंचाट’ की घोषणा कब की गयी थी ? उस समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था ?
⇒ 16 अगस्त, 1932 ई.; लॉर्ड वेलिंगटन
मुस्लिम लीग द्वारा पहली बार पाकिस्तान की माँग कब तथा किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल में की गयी थी ?
⇒ 1940 ई. / लॉर्ड लिनलिथगो
किस तिथि को ‘भारतीय स्वतंत्रता विधेयक’ ब्रिटिश संसद में पेश किया गया था ? उस समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री तथा भारत का गवर्नर जनरल क्रमशः कौन था ?
⇒ 4 जुलाई, 1947 ई. / लॉर्ड क्लीमेंट एटली / लॉर्ड माउण्टबेटन
किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल में पहली बार आम चुनाव कराये गये ?
⇒ लॉर्ड लिनलिथगो
कैबिनेट मिशन कब तथा किस गवर्नर जनरल के शासन में भारत आया ?
⇒ 1946 ई. / लॉर्ड वैवेल
स्वतंत्र भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन हुए ?
⇒ लॉर्ड माउंटबेटन
स्वतंत्र भारत के प्रथम तथा अंतिम भारतीय गवर्नर जनरल कौन हुये ?
⇒ चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
लॉर्ड माउण्टबेटन कब से कब तक भारत के गवर्नर जनरल रहे ?
⇒ मार्च 1947 से जून 1948 तक
1857 ई. के विद्रोह को किन राष्ट्रवादी नेताओं ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कहा था ?
⇒ विनायक सावरकर
1857 ई. के विद्रोह को अंग्रेजी प्रशासन ने क्या कहना स्वीकार किया था ?
⇒ सिपाही विद्रोह
1857 ई. का विद्रोह कब तथा कहाँ से प्रारंभ हुआ था ?
⇒ 10 मई, 1857 ई. /मेरठ
1857 ई. के विद्रोह का सर्वाधिक महत्वपूर्ण व तात्कालिक कारण क्या था ?
⇒ सैनिक असंतोष
1857 ई. के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था ?
⇒ लॉर्ड कैनिंग
कानपुर में 1857 ई. के विद्रोह के दौरान नाना साहब का सहयोगी तात्या टोपे का वास्तविक नाम क्या था ?
⇒ ढोंदू पंत
1857 ई. के विद्रोह का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम यह हुआ कि ईस्ट इंडिया कंपनी की सत्ता किसे हस्तांतरित हो गयी ?
⇒ ब्रिटिश सम्राट् को
‘सबके लिए एक जाति, एक धर्म, एक ईश्वर’ का नारा किस सुधारक ने दिया था ?
⇒ श्री नारायण गुरु
राजा राममोहन राय ने 1815 ई. में आत्मीय सभा की स्थापना कहाँ की थी ?
⇒ कलकत्ता
‘शुद्धि आंदोलन’ के प्रवर्तक कौन थे ?
⇒ दयानंद सरस्वती
1875 ई. में दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना कहाँ की थी ?
⇒ बम्बई
किन्हें ‘भारत के नवजागरण का अग्रदूत’ ‘सुधार आंदोलनों का प्रवर्तक’ एवं ‘आधुनिक भारत का पहला महान नेता’ माना जाता है?
⇒ राजा राममोहन राय को
“मैं देश की बालू से ही कांग्रेस से भी बड़ा आंदोलन खड़ा कर दूँगा ” यह कथन किसका है ?
⇒ महात्मा गाँधी
किस कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव पारित किया गया था ?
⇒ अबुल कलाम आजाद
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का यह नाम किसके सुझाव पर रखा गया था ?
⇒ दादाभाई नौरोजी
ब्रिटिश भारत की सरकार ने बंगाल विभाजन को कब लागू किया ? उस समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था ?
⇒ 1905 ई. / लॉर्ड कर्जन
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
- Telegram पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here