बिहार डी.एल.एड. (सामान्य ज्ञान) विश्व का इतिहास

बिहार डी.एल.एड. (सामान्य ज्ञान) विश्व का इतिहास

विश्व का इतिहास

औद्योगिक क्रांति का प्रारम्भ किस देश से माना जाता है ?
⇒ इंग्लैण्ड
औद्योगिक क्रांति के दौरान किस उद्योग की सर्वाधिक प्रगति हुई ?
⇒ वस्त्र उद्योग
औद्योगिक क्रांति की प्रारंभिक अवस्था की अवधि क्या माना जाता है ?
⇒ 1750 से 1850 तक
अमेरिका में ब्रिटिश आर्थिक नियंत्रण कब प्रारंभ हुआ था ?
⇒ 1624 ई. में
अमेरिकी वस्तुओं का आयात-निर्यात अंग्रेजी या स्थानीय उपनिवेशों के जहाजों द्वारा किया जाना किस अधिनियम द्वारा अनिवार्य किया गया ?
⇒ 1651 ई. का नेवीगेशन अधिनियम के द्वारा
 अमेरिकी उपनिवेशों में आपसी व्यापार पर ब्रिटिश सीमा शुल्क कानून कब बना ?
⇒ 1673 ई. में
“मुझे स्वतंत्रता दें या मृत्यु दे दें” यह नारा अमेरिकी के स्वातंत्र्य युद्ध में किसने दिया था ?
⇒ पेट्रिक हेनरी ने
अमेरिका में सर्वप्रथम पुस्तकालय जेम्स लागन द्वारा कहाँ स्थापित किया गया था ?
⇒ फिलाडेल्फिया में
‘बोस्टन हत्याकांड’ का क्या कारण था ?
⇒ टाउनशैड कानूनों के विरोध का हिंसक दमन
प्रथम अमेरिकी कांग्रेस कहाँ बुलाई गई थी ?
⇒ फिलाडेल्फिया में
फिलाडेल्फिया कांग्रेस में अमेरिका के किस उपनिवेश ने भाग नहीं लिया था ?
⇒ जॉर्जिया
अमेरिका की स्वतंत्रता का प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया था ?
⇒ रिचर्ड हेनरी ली ने
अमेरिका की स्वतंत्रता का प्रस्ताव 2 जुलाई, 1776 ई. को कांग्रेस में स्वीकृत हुआ था। स्वतंत्रता की घोषणा कब की गई ?
⇒ 4 जुलाई, 1776 ई. को
सितम्बर, 1777 ई. का युद्ध कौन-सा था जिसमें अंग्रेज जनरल हो ने वाशिंगटन को सेना सहित पीछे हटने को बाध्य किया था ?
⇒ ब्रांडी वाइन का युद्ध
अंग्रेजी सेना का सेनानायक कौन था जिसने 7000 सेना सहित अमेरिकी सेना के समक्ष समर्पण किया था ?
⇒ कार्नवालिस
अमेरिका के स्वातंत्र्य का युद्ध का निर्णय यार्कटाउन में कब हुआ था ?
⇒ 19 अक्टूबर, 1781 ई.
किस संधि के पश्चात् अमेरिका, ‘संयुक्त राज्य अमेरिका’ के रूप में स्थापित हुआ था ?
⇒ पेरिस की संधि
‘फ्रांस की क्रांति’ किस वर्ष हुई थी ?
⇒ 1789 ई. में
लुई 16वां फ्रांस का सम्राट कब तक रहा ?
⇒ 1774-1793 ई.
फ्रांस में क्रांति के बाद कौन सा राजनीतिक दल अस्तित्व में नहीं था?
⇒ कंट्री पार्टी
फ्रांस में ‘सिविल कॉन्स्टीट्यूशन ऑफ दी क्लर्जी’ को स्वीकार करनेवाले पादरी को क्या कहा गया ?
⇒ जयूरर
‘मेजी इशीन’ का अर्थ है-
⇒ सामंतो का वर्चस्व
‘वाणिज्यवाद’ शब्द का प्रथम उच्चारण किसने किया था ?
⇒ एडम स्मिथ
टाउन शैड ने कृषि क्रांति में क्या योगदान दिया ?
⇒ रोटेशन प्रणाली बुआई
‘औद्योगिक क्रांति’ का अर्थ है- कुटीर उद्योगों का मशीनीकरण’ यह किस इतिहासकार ने कहा है ?
⇒ सी.डी. हैजन ने
इंग्लैण्ड में औद्योगिक क्रांति का प्रारंभिक वर्ष कौन-सा था ?
⇒ 1760 ई.
‘जॉन के’ द्वारा आविष्कृत मशीन का क्या नाम था ?
⇒ फ्लाइंग शटल
‘स्पिनिंग जैनी’ का आविष्कारक कौन था ?
⇒ हारग्रीव्ज
सन् 1784 ई. में पावरलूम किसने बनाया था ?
⇒ कर्ट राइट ने
सुरक्षा लैम्प का आविष्कारक वैज्ञानिक कौन था ?
⇒ हम्फ्री डेवी
सन् 1769 ई. में आर्क राइट के द्वारा आविष्कृत मशीन को क्या कहते हैं ?
⇒ वाटर फ्रेम
वाटर फ्रेम और स्पिनिंग जैनी को मिलाकर ‘म्यूल’ का निर्माणकर्ता कौन था ?
⇒ सेम्युअल क्रॉम्पटन
खानों से पानी निकालने हेतु वाष्प इंजन का आविष्कार किसने किया था ?
⇒ थॉमस न्यूकोमेन ने
जेम्स वॉट ने इंजन बनाने का कारखाना एक उद्योगपति के साथ कब शुरू किया था ?
⇒ 1775 ई. में
ऊर्जा के रूप में पत्थर के कोयले से बना कोक के उपयोग की जानकारी कब मिली थी ?
⇒ 1750 ई.
1784 ई. में अधिक शुद्ध और परिष्कृत लोहा बनाने के पडलिंग विधि का आविष्कार किसने किया था ?
⇒ हेनरी कोर्ट ने
शीघ्र एवं सस्ता इस्पात बनाने की बेसेमर प्रक्रिया का आविष्कर्ता कौन था ?
⇒ हेनरी बेस्सेमर
भूमध्य सागर से लाल सागर को मिलानेवाली स्वेज नहर का निर्माण 1869 ई. में किस फ्रांसिसी इंजीनियर ने किया था ?
⇒ फर्डिनेण्ड लेस्सेप
1838 ई. में विकसित स्टीम बोट का क्या नाम था जिसने एटलाण्टिक महासागर को 18 दिनों में पार किया था ?
⇒ सिरिअस
जॉर्ज स्टीफेंसन का बनाया पहला रेल इंजन इंग्लैंड में कब लोहे की पटरियों पर चलाया गया ?
⇒ 1814 ई. में
इंग्लैण्ड में प्रथम रेलगाड़ी कब चलाई गई थी ?
⇒ 1825 ई. में
इंग्लैण्ड में मेनचेस्टर और लिवरपूल के बीच प्रथम रेलगाड़ी कब चली ?
⇒ 1830 ई. में
वाष्प इंजन ‘रॉकेट’ का आविष्कार कर स्थल परिवहन में क्रांति कौन लाया था ?
⇒ स्टीफेन्सन ने
सन् 1844 ई. में व्यावहारिक तार-यंत्र का आविष्कारक कौन था ?
⇒ सैम्यूअल मोर्स
सन् 1876 ई. में टेलिफोन का आविष्कार किसने किया था ?
⇒ ग्राहम बेल ने
विश्व के श्रमिकों को एकता के सूत्र में बँधने का आह्वान किस ग्रंथ में किया गया है ?
⇒ कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो में
‘वैज्ञानिक समाजवाद’ की अवधारणा का प्रतिपादन किसने किया था ?
⇒ कार्ल मार्क्स ने
आधुनिक कृषि का जन्मदाता किसे कहा जाता है ?
⇒ आर्थर यंग को
औद्योगिक क्रांति ने विश्व को कौन-सी दो प्रमुख विचारधाराओं में बाँट दिया ?
⇒ साम्राज्यवाद एवं समाजवाद
अमेरिका में 1704 ई. में प्रकाशित समाचारपत्र का क्या नाम था ?
⇒ बोस्टन न्यूज लेटर
अमेरिका के उपनिवेशों में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े समुद्र को क्या कहते थे ?
⇒ क्वेकर
अमेरिका में शीरा के आयात पर रोक हेतु पारित 1764 ई. का अधिनियम क्या कहलाया ?
⇒ शुगर एक्ट
स्टाम्प एक्ट अमेरिका में कब लागू किया गया था ?
⇒ 1765 ई. में
अमेरिकन फिलोसोफिकल सोसायटी का संस्थापक कौन था ?
⇒ वेंजामिन फ्रेंकलिन
अमेरिका में प्रथम मुद्रण यंत्र कहाँ स्थापित हुआ था ?
⇒ कैम्ब्रिज में
1775 ई. में जिस पुस्तक में घोषित किया गया कि अमेरिका के लोग अपना ‘शासन करना अच्छी तरह जानते हैं’, किसके द्वारा लिखी गई ?
⇒ टॉमस पेन
फ्रांस में ‘गेबेल कर’ की दर क्या थी ?
⇒ सात पौंड वार्षिक
‘टाइथ’ नामक कर किसके द्वारा वसूल किया जाता था ?
⇒ चर्च
फ्रांस में ‘कोर्वी, नामक कर का क्या स्वरूप था ?
⇒ बेगार
बोस्टन चाय कांड का नेता कौन था ?
⇒ सेम्युअल एडम्स
चाय पर करारोपण के विरोध में अमेरिकन राष्ट्रवादियों का क्या कृत्य था ?
⇒ चाय की पेटियाँ समुद्र में फेंक देना
अमेरिका में प्रथम महाद्वीपीय कांग्रेस कब बुलाई गई थी ?
⇒ सितंबर 1774 ई. में
द्वितीय महाद्वीपीय कांग्रेस का अधिवेशन कब हुआ था ?
⇒ 10 मई, 1775 ई. में
अमेरिका की राष्ट्रवादी सेना का सेनापति किसे बनाया गया था ?
⇒ जॉर्ज वाशिंगटन को
अमेरिका के राष्ट्रवादियों ने बोस्टन पर कब अधिकार किया था ?
⇒ मार्च 1776 ई.
अमेरिकी स्वातंत्र्य युद्ध के बाद पेरिस की संधि कब हुई ?
⇒ सितम्बर 1783 ई. में
अमेरिका का संविधान कब लागू किया गया था ?
⇒ 21 जून, 1788 ई.
संयुक्त राज्य अमेरिका के 1800 ई. में तीसरे राष्ट्रपति कौन हुए ?
⇒ जेफरसन
अमेरिका के संघीय ढाँचे में कितने स्वायत्तशासी राज्य थे ?
⇒ 50
संयुक्त राज्य अमेरिका की व्यवस्थापिका का क्या स्वरूप रखा गया था ?
⇒ द्विसदनात्मक
फ्रांस के सम्राट लुई चौदहवें का व्यक्तिगत रूप से शासन काल का समय था ?
⇒ 1661-1715 ई.
‘लुई और संतान्वेत’ नामक पुस्तक का लेखक कौन था ?
⇒ विन्सेन्ट क्रोनिन
“मैं ही राज्य हूँ” इन शब्दों द्वारा निरंकुशता का प्रदर्शन करनेवाला फ्रांसिसी शासक कौन था ?
⇒ लुई चौदहवाँ
‘लेटेर-डी-केचेट’ कुलीनों को प्राप्त था। यह क्या था ?
⇒ विशेषाधिकार
‘गेबेल’ नामक कर फ्रांस में किस वस्तु पर लगाया गया था ?
⇒ नमक
“यदि रूसो नहीं होता तो फ्रांस की क्रांति संभव न होती” ये शब्द फ्रांस में किसके द्वारा कहे गए थे ?
⇒ नेपोलियन बोनापार्ट
” लुई 16वां द्वारा ‘एस्टेट्स जनरल’ के अधिवेशन का उद्घाटन कब किया गया ?
⇒ 5 मई, 1789 ई.
फ्रांस के तृतीय सदन द्वारा अपने को नेशनल असेम्बली की घोषणा कब की गई थी ?
⇒ 17 जून, 1789 ई.
20 जून, 1789 ई. को फ्रांस के सम्राट् द्वारा सभा भवन के द्वार बंद कर दिए गए। अतः संविधान के निर्माण तक विसर्जित नहीं होने की शपथ को क्या कहा जाता है ?
⇒ टेनिस कोर्ट की शपथ
फ्रांस में बेस्टील की जेल को तोड़कर राजनीतिक कैदियों को कब मुक्त किया गया ?
⇒ 14 जुलाई, 1789 ई.
फ्रांस में मानवाधिकारों की घोषणा कब की गई थी ?
⇒ 27 अगस्त, 1789 ई. को
फ्रांस एस्टेट्स जनरल के प्रतिनिधि, जो सुधारों का प्रस्ताव राजा को सौंपने के लिए लाए थे, उसे क्या कहा गया था ?
⇒ काहिये
20 जून, 1789 ई. को टेनिस कोर्ट की शपथ दिलानेवाला और अक्तूबर 1789 ई. में नेशनल असेम्बली का अध्यक्ष कौन था ?
⇒ मोनियर
फ्रांस में भूख और अभाव से पीड़ित लोगों को, जो क्रांति को पेरिस में एकत्र हुए थे, उन्हें क्या कहा गया ?
⇒ सांक्यूलोत
फ्रांस के सम्राट् लुई 16वें को फांसी की सजा कब दी गई थी ?
⇒ 21 जनवरी, 1793 ई.
फ्रांस में जेकोविन दल के विरोधियों को मृत्युदंड हेतु प्रयुक्त यंत्र को क्या कहा गया था ?
⇒ गिलोटिन
उग्र क्रांतिकारी दल का नेता कौन था जिसने जेकोविन दल के आतंक के शासन का नेतृत्व किया था ?
⇒ गिबर्टी
फ्रांस में नेशनल कन्वेन्शन की स्थापना कब हुई थी ?
⇒ 20 सितम्बर, 1792 ई.
फ्रांस में संवैधानिक एकतंत्र चाहनेवाला फ्रांसीसी पत्रकार व नेता कौन था ?
⇒ थियर्स
फ्रांस की नेशनल कन्वेन्शन में कुल कितने सदस्य थे ?
⇒ 782
फ्रांस के किस विद्वान ने ‘पर्शियन लैटर्स’ और ‘दि स्पिरिट ऑफ दी लॉज’ की रचना की थी ?
⇒ माँटेस्क्यू
फ्रांस में चर्च को ‘बदनाम चीज’ कहकर चर्च का विरोधी कौन था ?
⇒ वाल्टेयर
फ्रांस का प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ कौन था जो स्वयं को ‘क्रांति का पुत्र’ कहता था ?
⇒ नेपोलियन बोनापार्ट
नेपोलियन की जन्मतिथि क्या मानी जाती है ?
⇒ 15 अगस्त, 1769 ई.
नेपोलियन बोनापार्ट के पिता का क्या नाम था ?
⇒ कार्लो बोनापार्ट
नेपोलियन बोनापार्ट की माता का नाम क्या था ?
⇒ मेरी लेटिजिया रेमोलिनों
नेपोलियन बोनापार्ट की प्रारंभिक शिक्षा किस पाठशाला में हुई थी ?
⇒ ब्रियानी स्कूल
27 जून, 1813 ई. को ऑस्ट्रिया द्वारा रूस व प्रशा के साथ की गई संधि कौन – सी थी ?
⇒ राइबेख की संधि
31 मार्च, 1814 ई. को नेपोलियन द्वारा पराजय स्वीकार कर लेने के पश्चात् नेपोलियन को पेंशन देकर कहाँ भेज दिया गया था ?
⇒ एल्बा द्वीप पर
” यह युवक कठोर पत्थर का बना हुआ है, इसकी अंतरात्मा में एक ज्वालामुखी धधक रहा है “। एक शिक्षक द्वारा ये शब्द किसके लिए कहे गए थे ?
⇒ नेपोलियन बोनापार्ट
नेपोलियन बोनापार्ट 16 वर्ष की उम्र में तोपची सेना में सेकंड लेफ्टिनेण्ट कब बना था ?
⇒ 1785 ई.
नेपोलियन बोनापार्ट को फ्रांस की गृहसेना का जनरल कब बनाया गया था ?
⇒ 15 अक्टूबर, 1795 ई.
ऑस्ट्रिया व सार्डीनिया की संयुक्त सेना को परास्त करने के बाद नेपोलियन बोनापार्ट ने 17 अक्तूबर, 1797 ई. को ऑस्ट्रिया से कौन-सी संधि की थी ?
⇒ केम्पो फोर्निया की संधि
पिरामिड का युद्ध किनके मध्य हुआ था ?
⇒ फ्रांस व मिस्त्र
इंग्लैण्ड द्वारा क्रांति के बाद फ्रांस की सरकार को कब मान्यता दी गई ?
⇒ मार्च 1802 ई.
नेपोलियन बोनापार्ट का राज्याभिषेक 2 दिसम्बर, 1804 ई. को किस चर्च में हुआ था?
⇒ नोत्रेदामे चर्च में
फ्रांस व स्पेन की सेना और ब्रिटिश सेनापति नेल्सन के मध्य 21 अक्टूबर, 1805 ई. के युद्ध का क्या परिणाम हुआ था ?
⇒ नेपोलियन की पराजय
‘प्रेसबर्ग की संधि’ (1805 ई.) नेपोलियन द्वारा किस देश के साथ की गयी ?
⇒ ऑस्ट्रिया
प्रेसबर्ग की संधि द्वारा फ्रांस में मिलाए गए प्रदेश कौन से थे ?
⇒ बबेरिया तथा बुटनवर्ग
नेपोलियन बोनापार्ट ने प्रशा को पूर्णतः परास्त कर बर्लिन में कब प्रवेश किया था ?
⇒ 25 अक्तूबर, 1806 ई. को
1807 ई. में नेपोलियन ने रूस को किस लड़ाई में परास्त किया ?
⇒ फ्रीडडलैण्ड का युद्ध
टिलसिट की संधि ( जुलाई 1807) कौन-से तीन राष्ट्राध्यक्षों में हुई थी ?
⇒ फ्रांस, रूस और प्रशा
नवम्बर, 1806 ई. को नेपोलियन बोनापार्ट ने समस्त ब्रिटिश प्रदेशों के साथ व्यापार अवरोध की घोषणा की थी, इसे क्या कहा जाता है ?
⇒ बर्लिन आदेश
आस्ट्रिया की राजकुमारी, जिसके साथ नेपोलियन बोनापार्ट ने 1809 ई. में विवाह किया था, उसका नाम क्या था ?
⇒ मेरिया लुइसा
लिपजिग का युद्ध कब हुआ था, जिसमें नेपोलियन की भारी पराजय हुई थी ?
⇒ अक्टूबर 1813 ई. में
फ्रांस और रूस के मध्य युद्ध कब हुआ जिसमें नेपोलियन की लगभग दो तिहाई सेना भूख व ठण्ड से नष्ट हो गई थी ?
⇒ 1812 ई. में
नेपोलियन को एल्बा द्वीप भेज दिये जाने के बाद फ्रांस की राजगद्दी पर किसे बैठाया गया था ?
⇒ लुई 18वां
वियना सम्मेलन कब प्रारंभ हुआ था ?
⇒ नवम्बर 1814 ई.
नेपोलियन बोनापार्ट ने किस अंग्रेज नौसेना अधिकारी के समक्ष वाटरलू में समर्पण किया था ?
⇒ मेटलैण्ड
वाटरलू में समर्पण के पश्चात् नेपोलियन को कहाँ ले जाया गया था ?
⇒ इंग्लैण्ड
नेपोलियन बोनापार्ट को उसकी अंतिम पराजय के बाद कहाँ कैद रखा गया था ?
⇒ सेंट हेलेना द्वीप
नेपोलियन बोनापार्ट की मृत्यु कब हुई थी ?
⇒ 5 मई, 1821 ई.
नेपोलियन बोनापार्ट का अंतिम संस्कार कहाँ किया गया था ?
⇒ सेंट हेलेना द्वीप
जापान ने कोरिया पर कब अधिकार किया था ?
⇒ 1910 में
1921-22 के किस सम्मेलन में पश्चिमी देशों ने जापान पर अंकुश लगाने की कोशिश की ?
⇒ वांशिगटन सम्मेलन
लोगों में अफीम प्रयोग से चिंतित चीन ने कब अफीम के व्यापार पर प्रतिबंध लगाया था ?
⇒ 1800 ई. में
प्रथम अफीम युद्ध बाद अगस्त 1842 में चीन को इंग्लैण्ड के साथ कौन-सी अपमानजनक संधि करनी पड़ी ?
⇒ नानकिंग की संधि
द्वितीय अफीम युद्ध के दौरान 1858 ई. में चीन को कौन-सा समझौता करना पड़ा ?
⇒ तितसिन की संधि
द्वितीय अफीम युद्ध में ब्रिटेन के मित्र के रूप में किस देश ने भाग लिया था ?
⇒ फ्रांस
चीन में आंतरिक ताइपिंग विद्रोह किस अवधि तक चलता रहा ?
⇒ 1851 से 1864 ई. तक
उन्नीसवीं शताब्दी के अंतिम वर्षों ( 1898 -1900) में चीन में विदेशियों के विरुद्ध हुआ, जन विद्रोह किस नाम से जाना जाता है ?
⇒ बॉक्सर विद्रोह
प्रथम विश्वयुद्ध का तात्कालिक कारण था ?
⇒ सेराजेवो हत्याकांड (जून 1914)
इंग्लैण्ड, फ्रांस, रूस, सर्विया, यूनान, इटली व संयुक्त राज्य अमेरिका प्रथम विश्वयुद्ध में सम्मिलित राष्ट्रों के गुट को क्या कहा गया था ?
⇒ मित्र राष्ट्र
ब्रिटेन का प्रथम विश्वयुद्ध में सम्मिलित होने का कारण क्या था ?
⇒ बेल्जियम में जर्मन सेना का प्रवेश
रूस में हर्जेन एवं चर्नी शेवेस्की द्वारा 1860 ई. के बाद प्रारंभ समाजवादी आंदोलन को क्या कहा जाता था ?
⇒ नरोदनिक या पापुलिस्ट
1898 ई में साम्यवादी विचारों के प्रचारार्थ रूस में स्थापित दल का नाम क्या था ?
⇒ सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी
रूस की सोशल डेमोक्रेटिक दल दो भागों में बँट गया, एक बोल्शेविक और दूसरा था-
⇒ मेन्शेविक (अल्पसंख्यक)
रूस की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी का विभाजन कब हुआ था ?
⇒ 1903 ई. में
कीनिया में स्वाधीनता आंदोलन का नेतृत्व किसके द्वारा किया गया था ?
⇒ जोमो केनियारा द्वारा
इजराइयल राज्य की स्थापना कब हुई थी ?
⇒ 15 मई, 1948 ई. में ,
रूस में कृषक समर्थित किस दल की स्थापना 1902 ई. में हुई थी ?
⇒ सोशल रिवोल्यूशनरी पार्टी
रूस में समस्त पुरातन व्यवस्था को पूर्णतः मिटा देने के लिए 19वीं शताब्दी में हुए एक प्रमुख आंदोलन को क्या कहते हैं ?
⇒ निहिलिस्ट आंदोलन
नेलसन मण्डेला किस देश के राष्ट्रपति थे ?
⇒ दक्षिण अफ्रीका
मार्शल टीटो किस देश के राष्ट्रपति थे ?
⇒ यूगोस्लाविया
 जार निकोलस द्वितीय ने रूस की राजगद्दी कब छोड़ दी थी ?
⇒ 15 मार्च, 1917 ई.
मुसोलिनी ने किस रूप में ‘पालोलोड इटोलिया’ नामक पत्र का संपादन किया था ?
⇒ स्वतंत्र रूप से
मुसोलिनी द्वारा मार्च, 1919 ई. में स्थापित फासी दल में प्रारंभ में शामिल हुए सैनिकों तथा उग्र राष्ट्रवादियों की संख्या कितनी थी ?
⇒ 54
मुसोलिनी द्वारा इटली की सत्ता का अधिग्रहण कब किया गया था ?
⇒ 30 अक्तूबर, 1922 ई.
एडोल्फ हिटलर कौन था ?
⇒ ऑस्ट्रिया निवासी जर्मन
‘यंग इटली’ की स्थापना किसने की थी ?
⇒ मैजिनी ने
प्रथम महायुद्ध के बाद कैद की सजा पूरी कर लेने के बाद हिटलर ने किस पार्टी की स्थापना की थी ?
⇒ नेशनल सोशलिस्ट पार्टी
इटली में प्रमुख फासीवादी नेता कौन था ?
⇒ मुसोलिनी
‘पपोलो-डी इटेलिया’ नामक पत्र किसने प्रकाशित किया था ?
⇒ मुसोलिनी ने
जापान में ‘मेइजी’ की स्थापना कब हुई थी ?
⇒ 1868 ई.
‘बर्लिन कांग्रेस’ कब हुई थी ?
⇒ 1878 ई. में
‘युवा तुर्क क्रांति’ किस वर्ष हुई थी ?
⇒ 1908 ई. में
फ्रांस की राज्य क्रांति 1789 ई. का प्रमुख नारा क्या था ?
⇒ स्वतंत्रता, भातृत्व एवं समानता
द्वितीय बाल्कन युद्ध किस वर्ष प्रारंभ हुआ था ?
⇒ 1913 ई. में
नेपोलियन ने ‘सिविल कोड’ किस वर्ष तैयार करवाये ?
⇒ 1804 ई. में
‘बोअर युद्ध’ किस वर्ष प्रारम्भ हुआ ?
⇒ 1899 ई.
हो ची मिन्ह किस देश के नेता थे ?
⇒ वियतनाम
‘जौल्वरिन संघ’ की स्थापना कहाँ हुई थी ?
⇒ जर्मनी में
जर्मनी में ‘राइन संघ’ की स्थापना किसने की थी ?
⇒ नेपोलियन ने
‘सात सप्ताहों का युद्ध’ किसे कहा जाता है ?
⇒ ऑस्ट्रो-प्रशियन युद्ध
‘वर्साय की संधि’ कब हुई थी ?
⇒ 28 जून, 1919 ई.
‘मेरा संघर्ष’ किसकी आत्मकथा है ?
⇒ हिटलर
‘जर्मनी का एकीकरण’ किस वर्ष पूर्ण हुआ था ?
⇒ 1870 ई.
नाजियों की बाइबिल’ किस पुस्तक को कहते हैं?
⇒ मेरा संघर्ष
‘रक्त एवं लौह नीति’ का पालन किसने किया था ?
⇒ बिस्मार्क ने
‘इटली का एकीकरण’ किस वर्ष पूर्ण हुआ था ?
⇒ 1875 ई. में
द्वितीय विश्वयुद्ध किस दिन समाप्त हुआ ?
⇒ 2 सितम्बर, 1945
फ्रांस में तृतीय गणतंत्र की स्थापना कब हुई थी ?
⇒ 1918 ई. में
अफ्रीका में स्वतंत्र होने वाला आखिरी देश कौन-सा था ?
⇒ नामीबिया
सोवियत संघ की स्थापना कब हुई थी ?
⇒ 1922 ई. में
जापान ने मन्चूरिया पर आक्रमण कब किया था ?
⇒ 1931 ई. में
पश्चिम अफ्रीका में आजादी पानेवाला दूसरा देश गिनी किस राष्ट्र का उपनिवेश था ?
⇒ फ्रांस का
गुटनिरपेक्ष देशों का 12वां सम्मेलन कहाँ पर हुआ था ?
⇒ क्यूबा में
बांग्लादेश का निर्माण कब हुआ था ? –
⇒ 1971 ई. में
पाकिस्तान का निर्माण कब हुआ था ?
⇒ 14 अगस्त, 1947 ई.
लोकानों की संधि कब हुई थी ?
⇒ 1925 ई. में
‘दी प्रिंस’ का लेखक कौन था ?
⇒ मैकियावली
1911 ई. में लीबिया में किस देश का शासन स्थापित हुआ ?
⇒ इटली
कुतुबनुमा का आविष्कार किसने किया था ?
⇒ मार्कोपोलो
वह ग्रन्थ जिसमें ‘काल्पनिक आदर्श राज्य’ का वर्णन है
⇒ यूटोपिया
इंग्लैण्ड में पुनर्जागरण के क्षेत्र में पराकाष्ठा का काल क्या था ?
⇒ एलिजाबेथ प्रथम काल
‘हेनरी दी नेवीगेटर’ किसे कहा जाता है ?
⇒ राजकुमार हेनरी को
‘हेनरी दी नेवीगेटर’ किस देश का था ?
⇒ पुर्तगाल का
इंग्लैण्ड में डाक वितरण व्यवस्था किस काल में लागू की गई थी ?
⇒ चार्ल्स द्वितीय के काल में
विनिर्माणशाला का उदय कब हुआ था ?
⇒ 15वीं शताब्दी में
‘चित्रकला का जन्मदाता’ किसे माना जाता है?
⇒ इटली के जियटो ( 14वीं शताब्दी)
‘मोनालिसा’ किसकी सर्वश्रेष्ठ कृति है ?
⇒ लियोनार्डो द विंची
गिओवनी पालेस्टाइना क्या था ?
⇒ गायक
आइजक न्यूटन का जन्म कहाँ हुआ था ?
⇒ इंग्लैण्ड में
विज्ञान में सन्देहवाद को जन्म किसने दिया ?
⇒ डेकार्ते ने
‘द मार्निंग स्टार ऑफ रिफार्मेशन’ किसे कहा गया ?
⇒ जॉन वाइक्लिप को
‘द नाइन्टी फाइव थीसिस’ का लेखक कौन था ?
⇒ मार्टिन लूथर
काल्विनवाद का जन्म कहाँ हुआ था ?
⇒ स्विट्जरलैण्ड में
नवीन निरंकुश राजतंत्रों के उदय का क्या कारण था ?
⇒ मध्ययुगीन धर्मयुद्ध
‘इलेक्टर महान् ‘ किसे कहा जाता है ?
⇒ फ्रेडरिक विलियम
‘अन्तर्राष्ट्रीय कानून का प्रवर्तक’ किसे माना जाता है ?
⇒ ग्रोटियश
यूरोप में किस शताब्दी को राष्ट्रीयता की शताब्दी कहा जाता है ?
⇒ 19वीं शताब्दी को
यूरोप में सर्वाधिक राष्ट्रवादी क्रांतियाँ किस कालखंड में हुई ?
⇒ 1830-1848 ई.
19वीं शताब्दी में राष्ट्रवाद को रोकने के लिए राष्ट्रवाद विरोधी विचारधारा को कहते हैं-
⇒ प्रतिक्रियावाद
सुप्रसिद्ध प्रतिक्रियावादी ऑस्ट्रिया का चांसलर कौन था ?
⇒ मेटरनिख
बेल्जियम की स्वतंत्रता को हॉलैण्ड द्वारा स्वीकार कब किया था ?
⇒ 1839 ई. में
नेपल्स में शासक के विरुद्ध 1820 ई. में जनविद्रोह हुआ था, वहाँ का शासक कौन था ?
⇒ फर्डिनेन्ड प्रथम
इटली के एकीकरण हेतु लाल कुर्ती दल का संस्थापक कौन था ?
⇒ गैरीबाल्डी
इटली में गणतंत्र का प्रबल रूपर्थक कौन था ?
⇒ मैजिनी
इटली का नागरिक व राष्ट्रवादी कौन था जिसने 1858 ई. में नेपोलियन तृतीय पर बम फेंका था ?
⇒ ओर्सिनो
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *