बिहार से प्रकाशित होने वाली प्रमुख पत्रिकाएं

बिहार से प्रकाशित होने वाली प्रमुख पत्रिकाएं

बिहार में हिन्दी पत्रकारिता का विकास

कोलकाता में 1872 में स्थापित ‘बिहार बंधु’ बिहार का पहला हिंदी समाचार-पत्र था, जो 1874 में पटना से प्रकाशित हुआ।

बिहार से पहला हिंदी दैनिक ‘सर्वहितैषी’ के नाम से 1890 में पटना से प्रकाशित हुआ।

‘दि इंडियन नेशन’ के हिंदी सह-प्रकाशन ‘आर्यावर्त’ का प्रकाशन दरभंगा से 1941 में शुरू हुआ, जबकि ‘दि सर्चलाइट’ का हिन्दी सह-प्रकाशन ‘प्रदीप’ नाम से 1947 में शुरू हुआ। ‘प्रदीप’ का प्रकाशन 1986 में बंद हो गया तथा इसका स्थान ‘हिन्दुस्तान’ के पटना संस्करण ने ले लिया।

‘नवभारत टाईम्स’ के पटना संस्करण का प्रकाशन भी 1986 में आरंभ हूआ, लेकिन 1995 में इसे बंद कर दिया गया।

बिहार में उर्दू पत्रकारिता का विकास

उन्नीसवीं शताब्दी में बिहार का पहला उर्दू समाचार-पत्र ‘नूरूल अन्वार’ शीर्षक से आरा से मोहम्मद हाशिम द्वारा प्रकाशित किया गया।

बिहार का पहला उर्दू दैनिक आरा से ही 1876 में प्रकाशित हुआ। स्वतंत्रता संग्राम के दिनों उर्दू समाचार-पत्रों में सबसे पुराना ‘सदा-ए-आम’ है जो अभी तक पटना से प्रकाशित हो रहा है।

इसी काल में ‘इतिहाद’ और ‘शांति’ का प्रकाशन भी आरंभ हुआ।

दरभंगा से एक साहित्यिक पत्रिका ‘किरण’ का प्रकाशन 1948 में प्रारंभ हुआ।

पटना से 1948 में इन्कलाबे-जदीद का प्रकाशन आरंभ हुआ।

बिहार से प्रकाशित होने वाली प्रमुख हिंदी पत्रिकाएं

  • क्षत्रिय पत्रिका (1881, मासिक),
  • लक्ष्मी (1903, मासिक),
  • बालक (1926, मासिक),
  • युवक (1929, मासिक),
  • भूदेव (1933, मासिक),
  • आरती (1940,मासिक),
  • पारिजात (1946, मासिक),
  • ज्योत्सना (1948, मासिक),
  • नई धारा (1950, मासिक),
  • चन्नु-मुन्नु (1950, मासिक),
  • अवन्तिका (1952, मासिक),
  • पाटल (1952, मासिक),
  • आनंद डाइजेस्ट (1979, मासिक),
  • अवकाश (1979, पाक्षिक),
  • जनमत (1981, मासिक),
  • शिक्षा डाइजेस्ट (1984, मासिक),
  • नई शिक्षा (1990, मासिक),
  • प्रतियोगिता किरण (1992, मासिक)

एकमात्र ‘लक्ष्मी’ को छोड़कर अन्य सभी पत्रिकाएं पटना से प्रकाशित हुई, जबकि लक्ष्मी का प्रकाशन ‘गया’ से हुआ।

बिहार से प्रकाशित होने वाली प्रमुख संस्कृत पत्रिकाएं

  • विद्यार्थी (1878, मासिक),
  • धर्मनीति तत्वम् (1880, मासिक),
  • मित्रम् (1918, त्रैमासिक),
  • संस्कृत संजीवनम (1940, त्रैमासिक),
  • देववाणी (1960, मासिक),
  • पाटलश्री (1966, त्रैमासिक),
  • भारती (1988, मासिक),
  • अख्यकम् (1988, छमाही),

देववाणी तथा अख्यकम् क्रमश: मुंगेर तथा आरा से प्रकाशित हुई, जबकि अन्य सभी पटना से प्रकाशित हुई।

बिहार से प्रकाशित होने वाली प्रमुख साप्ताहिक पत्र-पत्रिकाएं

पत्र-पत्रिकास्थापना वर्षप्रकाशन स्थल
अलपंच (उर्दू)1855पटना
बिहार बंधु (हिन्दी)1874पटना
पीयूष प्रवाह (हिन्दी)1886भागलपुर
देश (हिन्दी)1919पटना
तरूण भारत (हिन्दी)1921पटना
गोलमाल (हिन्दी)1924पटना
महावीर (हिन्दी)1926पटना
किशोर1938पटना
हुंकार (हिन्दी)1940पटना
अग्रदूत (हिन्दी)1942पटना
मदरलैंड (अंग्रेजी)–पटना
पटना टाइम्स (अंग्रेजी)–पटना
लोकास्था1974पटना
जनादेश1990पटना
धर्मायन1990पटना
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Whats’App ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Comment