भारत को रेलमार्गों से क्या लाभ मिला है ? पहाड़ी भागों की अपेक्षा मैदानी भागों में रेलमार्ग का अधिक विस्तार क्यों है ?

भारत को रेलमार्गों से क्या लाभ मिला है ? पहाड़ी भागों की अपेक्षा मैदानी भागों में रेलमार्ग का अधिक विस्तार क्यों है ?

उत्तर –भारत का रेलमार्ग राष्ट्रीय संपत्ति है। इससे माल ढोने, यात्रियों के आवागमन और देश के विभिन्न भागों में खाद्यान्न, उर्वरक, खनिज तेल, कोयला अन्य खनिजों तथा औद्योगिक उत्पादों को लाने ले जाने में बड़ा लाभ मिलता है। नित्य दिन 10 हजार से ऊपर रेलगाड़ियाँ चलती है।
मैदानी भाग उपजाऊ और समतल होने के कारण कृषि उत्पाद में आगे है। यहाँ कृषि पर आधारित उद्योग का विकास हुआ है। जनसंख्या भी मैदानी भाग में अधिक पायी जाती है। इसलिए मैदानी भाग में रेलमार्ग का विस्तार अधिक हुआ है।
दूसरी ओर पहाड़ी क्षेत्रों में रेलमार्ग के निर्माण में कठिनाई होती है क्योंकि यह समतल भूमि नहीं होती है। कृषि और उद्योग का विकास भी बहुत हुआ है और जनसंख्या भी मैदानी भाग की तुलना में कम पायी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *