भारत में विभिन्न प्रकार के वन क्यों पाए जाते है ? उनके नाम लिखें। किसी एक का वर्णन करें।

भारत में विभिन्न प्रकार के वन क्यों पाए जाते है ? उनके नाम लिखें। किसी एक का वर्णन करें।

उत्तर ⇒ भारत में धरातलीय स्वरूप में अंतर, मिट्टी और जलवायु की विविधता के कारण विविध प्रकार के वन उगते हैं।
भारतीय वनों को निम्न प्रकार में बाँटते हैं –

(i) उष्णकटिबंधीय चिरहरित वन या सदाबहार वन
(ii) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन या पतझड वन
(iii) शीतोष्ण पर्वतीय वन या कोणधारी वन
(iv) डेल्टाई वन या ज्वारीय वन
(v) मरुस्थलीय वन या कँटीले वन

चिरहरित वन या सदाबहार वन – चिरहरित वन सघन होते हैं। इनकी लकड़ियाँ कड़ी होती हैं। अधिक तापमान, अधिक वर्षा और दलदली भागों में उगने के कारण इन्हें काटना और काम में लाना कठिन होता है। एबौनी और महोगनी इन वनों के महत्त्वपूर्ण वृक्ष है।

Ajit kumar

Sub Editor-in-Chief at Jaankari Rakho Web Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *