मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा

मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा Higher education in MP

  • मध्य प्रदेश के विकास में उच्च शिक्षा की प्रमुख भूमिका है। उच्च शिक्षा व्यक्ति में मात्र ज्ञान और कौशल का ही विकास नहीं करती बल्कि, शिक्षित व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग भी प्रशस्त करती है। इस प्रकार समाज के विकास के स्तर को ऊपर उठाने एवं राष्ट्र निर्माण में व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चत करने में उच्च शिक्षा की विशिष्ट भूमिका है।
  • वर्ष 1946 में हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर की स्थापना के साथ प्रदेश में उच्च शिक्षा का औपचारिक एवं संगठित प्रयास हुआ।
  • वर्तमान में मध्य प्रदेश में 2 केन्द्रीय विश्वविद्यालय, 24 राज्य महाविद्यालय, 30 निजी विश्वविद्यालय, 457 शासकीय विश्वविद्यालय, 483 अशासकीय महाविद्यालय तथा 9 अनुदान प्राप्त महाविद्यालय संचालित हैं।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 1973 में मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम पारित किया गया तथा 27 जुलाई 1973 को उच्च शिक्षा अनुदान आयोग की स्थापना की गई। इसके अतिरिक्त वर्ष 2009 में विश्वविद्यालय विनियामक आयोग की स्थापना की गई जिसका मुख्यालय भोपाल में स्थित है।

MP तकनीकी शिक्षा Technical Education

  • राज्य के औद्योगिक विकास एवं  आर्थिक प्रगति के लिए तकनीकी तथा व्यावसायिक शिक्षा का विशेष महत्व है। तकनीकी शिक्षा जनसंख्या को मानव संसाधन में परिवर्तित करती है। वर्ष 2018-19 की स्थिति में प्रदेश में कुल 609 तकनीकी शिक्षण संस्थाएं संचालित हैं। जिनमें प्रवेश क्षमता 121376 है।
  • प्रदेश में युवाओं की रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश रोजगार निर्माण बोर्ड का गठन 22 जून 2004 को किया गया था। वर्ष 2018 में इसका पुनर्गठन कर राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड नाम प्रदान किया गया है।

तकनीकी शिक्षा से संबंधित उपलब्धियाँ

  • राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत धार जिले में इंजीनियरिंग  महाविद्यलाय प्रस्तावित है। तथा एन.टी.पी.सी. के सहयोग से शिवपुरी जिले में इंजीनियरिंग महाविद्यालय का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है।
  • वर्तमान में प्रदेश में 8 शासकीय औद्योगिक अभियांत्रिकी (इंजीनियरिंग) महाविद्यालय संचालित हैं। मध्य प्रदेश का प्रथम अभियांत्रिकी  महाविद्यालय वर्ष 1947 में जबलपुर में स्थापित किया गया है।

मध्य प्रदेश में केन्द्रीय विश्वविद्यालय

 

विश्वविद्यालयअवस्थिति स्थापना वर्ष
डॉ.  हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर 1946
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय आदिवासी विश्वविद्यालयअमकंटक अनूपपुर 2008

मध्य प्रदेश राज्य के विश्वविद्यालय Madhya Pradesh State Universities

 

विश्वविद्यालय अवस्थिति स्थापना वर्ष
डॉ.  हरिसिंह गौर विश्वविद्यालयसागर1946
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय आदिवासी विश्वविद्यालयअमकंटक अनूपपुर 2008
विक्रम विश्वविद्यालयउज्जैन 1957
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर 1957
देवी अहिल्याबाई विश्विद्यालय इंदौर 1964
जीवाजी विश्वविद्यालयग्वालियर 1964
जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर 1964
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालयरीवा 1968
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल 1970
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रिका एवं संचार विश्वविद्यालयभोपाल 1990
राजा भोज मुक्त विश्वविद्यालयभोपाल 1991
महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय सतना 1991
राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालयभोपाल 1997
राजीव गांधी प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय भोपाल 1998
महर्षि पाणिनी संस्कृत वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन 2008
राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालयग्वालियर 2008
नानाजी देशमुख पशु चिकितसा विश्वविद्यालयजबलपुर 2009
अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालयभोपाल 2011
मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर 2011
सॉची बौद्ध एवं भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय रायसेन 2012
महाराजा छत्रसाल बुदेलखण्ड छतरपुर  2015
डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान संस्थान इंदौर 2015
राष्ट्रीय पत्रकारिता व संचाल विश्वविद्यालय  दतिया 2018
धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय  जबलपुर 2018
पंडित शम्भूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय  शहडोल2015
छिंदवाड़ा (सतपुड़ा) विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा 2019

लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान

  • वर्ष 1957 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में लक्ष्मीबाई कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के नाम से शारीरिक महाविद्यालय की स्थापना की गई थी। वर्ष 1973 में इसे लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान तथा वर्ष 1995 में डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा प्रदान किया गया।
  • मध्य प्रदेश में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त  विश्वविद्यालय दिल्ली के 8 केन्द्र इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, बैतूल, सतना औरसागर  में स्थापित हैं।

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थान Higher Educational Institutes of Madhya Pradesh

 

नाम स्थान वर्ष
भारतीय पर्यटन संस्थान और यात्रा संस्थान ग्वालियर1992
राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी भोपाल1993
अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रोद्यौगिकी

प्रबंधन संस्थान

ग्वालियर1997
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानइंदौर2009
भारतीय प्रबंधन संस्थानइंदौर1996
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानभोपाल2012
मौलान आजाद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजीभोपाल1960
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थानभोपाल1995
सूचना प्रोद्यौगिकी अभिकल्पन एवं विनिर्मिाण संस्थान जबलपुर 2005
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल 1968

मध्य प्रदेश में कृषि महाविद्यालय College of Agriculture in Madhya Pradesh

  1. जवाहर लाल नेहरू कृषि महाविद्यालय जबलपुर
  2. राजमाता विजयाराजे सिधिंया कृषि महाविद्यालय ग्वालियर
  3. कृषि महाविद्यालय सीहोर
  4. कृषि महाविद्यालय मंदसौर
  5. कृषि महाविद्यालय खंडवा
  6. कृषि महाविद्यालय गंजबासौदा विदिशा
  7. कृषि महाविद्यालय खुरई सागर
  8. हार्टिकल्चर महाविद्यालय छिंदवाड़ा
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Comment