समाजवाद के उदय और विकास को रेखांकित करें।

समाजवाद के उदय और विकास को रेखांकित करें।

उत्तर ⇒ समाजवाद एक ऐसी विचारधारा है जिसने आधनिक काल में समाज
को एक रूप प्रदान किया। औद्योगिक क्रांति के फलस्वरूप समाज में पूंजीपति गोदारा मजदरों का लगातार शोषण अपने चरमोत्कर्ष पर था। उन्हें इस शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने तथा वर्गविहीन समाज की स्थापना करने में समाजवादी विचारधारा ने अग्रणी भूमिका अदा की। समाजवाद उत्पादन में मुख्यतः निजी स्वामित्व की जगह सामूहिक स्वामित्व या धन के समान वितरण पर जोर देता है। एक शोषण उन्मुक्त समाज की स्थापना चाहता है। समाजवादी विचारधारा की उत्पत्ति 18 वीं शताब्दी के प्रबोधन आंदोलन के दार्शनिकों के लेखों में ढूँढे जा सकते हैं। आरंभिक समाजवादी आदर्शवादी थे, जिनमें सेंट साइमन, चार्ल्स फूरिए, लुई ब्लाँ तथा रॉबर्ट ओवेन के नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। समाजवादी आंदोलन और विचारधारा मुख्यतः दो भागों में विभक्त
की जा सकती है –

(i) आरंभिक समाजवादी अथवा कार्ल मार्क्स के पहले के समाजवादी
(ii) कार्ल मार्क्स के बाद के समाजवादी।

आरंभिक समाजवादी आदर्शवादी या ‘स्वप्नदर्शी’ समाजवादी कहे गए। वे उच्च और अव्यावहारिक आदर्श से प्रभावित होकर “वर्ग संघर्ष” की नहीं बल्कि ‘वर्ग समन्वय’ की बात करते थे। दूसरे प्रकार के समाजवादियों में फ्रेडरिक एंगेल्स, कार्ल मार्क्स और उनके बाद के चिंतन जो ‘साम्यवादी’ कहलाए ने वर्ग समन्वय के स्थान पर ‘वर्ग संघर्ष’ की बात कही। इन लोगों ने समाजवाद की एक नई व्याख्या प्रस्तुत की जिसे “वैज्ञानिक समाजवाद” कहा जाता है।

Ajit kumar

Sub Editor-in-Chief at Jaankari Rakho Web Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *