अलंकार किसे कहते हैं? संगीत के प्रारम्भिक ज्ञान के लिए छात्रों को सर्वप्रथम अलंकारों का अभ्यास क्यों कराया जाता है?

अलंकार किसे कहते हैं? संगीत के प्रारम्भिक ज्ञान के लिए छात्रों को सर्वप्रथम अलंकारों का अभ्यास क्यों कराया जाता है? 

उत्तर— अलंकार–कुछ विशेष नियमों से बँधे हुए स्वर – समुदायों को अलंकार या पल्टा कहते हैं । ‘ संगीत रत्नाकर’ में अलंकार की परिभाषा इस प्रकार दी है—’विशिष्ट वर्ण सन्दर्भलंकार प्रचक्षेत्र ।’
अर्थात् “किसी विशिष्ट वर्ण, समुदाय अथवा क्रमानुसार तथा नियमबद्ध स्वर समुदायों को अलंकार कहते हैं।” अलंकारों को पल्टा भी कहकर पुकारते हैं। इनमें एक क्रम रहता है जो स्वरों को चार वर्षों में अर्थात् स्थाई, आरोही, अवरोही या संचारी में विभाजित करता है। अलंकार के आरोह तथा अवरोह ऐसे दो विभाग होते हैं तथा क्रम एक अलंकार में होना आवश्यक है। उदाहरण के लिए, नीचे कुछ अलंकारों अथवा पल्टों को दिया जाता है।
(1) आरोह–सा सा, रे रे, ग ग, म म, प प, ध ध, नि नि, सां सां ।
अवरोह–सां सां नि नि, ध ध, पप, म म, ग ग, रे रे, सा सा ।
(2) आरोह–सा रे सा रे ग रे, ग म ग म प म प ध प, ध निध, नि सां नि ।
अवरोह—सां नि सा, नि ध नि, ध प ध प म प, म ग म, गरे ग, रे सा रें।
(3) आरोह–सा रे ग रे ग म ग म प, म प ध प ध नि, धनि सां।
अवरोह–सं निध, नि ध प, ध प म, प म ग, म ग रे, ग रेस ।
(4) आरोह–सा ग, रे म, ग प, मध, पनि, ध सां ।
अवरोह—सां ध, नि प, ध म, प ग, म रे, ग सा।
इस प्रकार अनेक अलंकार बनाये जा सकते हैं। इनकी संख्या निश्चित नहीं की जा सकती।
अलंकारों का अभ्यास–अलंकार राग को बढ़ाने में एक महत्त्वपूर्ण स्थान रखते हैं। अलंकार का साधारण अर्थ आभूषण होता है। जिस प्रकार आभूषणों द्वारा एक स्त्री की सुन्दरता बढ़ती है, उसी प्रकार अलंकारों से रागों की शोभा बढ़ती है।
अलंकारों के अभ्यास से संगीत सीखने वाले नवीन विद्यार्थियों को अनेक लाभ होते हैं। इनके द्वारा स्वर ज्ञान, स्वर – स्थान तथा लय ज्ञान ठीक होता है। आगे चलकर इनके अभ्यास से राग में आलाप तथा तानों की रचनाओं में बड़ी सहायता मिलती है। इनसे स्वरों का लगाव तथा स्वरों का आपसी सम्बन्ध ठीक होता है। गाने में लोच तथा रस आता है। इसलिए प्रारम्भ में संगीत सीखने वाले विद्यार्थियों को अलंकारों का अभ्यास करना आवश्यक होता है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *