ग्राम पंचायत के प्रमुख अंगों का वर्णन करें।

ग्राम पंचायत के प्रमुख अंगों का वर्णन करें।

उत्तर :- ग्राम पंचायत के प्रमुख अंग निम्नलिखित हैं

(i) ग्राम सभा- गाँव के सभी वयस्क नागरिक ग्राम सभा के सदस्य होते हैं।

(ii) मुखिया – ग्राम पंचायत के वयस्क नागरिकों द्वारा मुखिया का चुनाव होता है। मुखिया ग्राम सभा की बैठक की अध्यक्षता करता है।

(ii) ग्राम कचहरी- प्रत्येक ग्राम पंचायत क्षेत्र में न्यायिक कार्यों को सम्पन्न करने के लिए एक ग्राम कचहरी का गठन किया जाता है। जिसमें एक निर्वाचित सरपंच और निश्चित संख्या में पंच होते हैं।

(iv) ग्राम रक्षा दल- गाँव के 18 से 30 वर्ष की आयु वाले स्वस्थ युवक ग्राम रक्षादल के सदस्य होते हैं। इसका मुख्य काम गाँव की रक्षा करना है।

(v) ग्राम पंचायत का सचिव- ग्राम पंचायत का सचिव सरकारी कर्मचारी होता है। ग्राम पंचायत के सारे दस्तावेज इन्हीं के अधीन रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *