नगर निगम का संगठनात्मक स्वरूप बताएँ।

नगर निगम का संगठनात्मक स्वरूप बताएँ।

उत्तर :- तीन लाख और इससे अधिक की आबादी वाले शहरों में नगर निगम की स्थापना की जाती है। इसके निम्नलिखित अंग हैं.

(i) निगम परिषद- इसके लिए नगर को जनसंख्या के आधार पर कई वाडौं में बाँट दिया जाता है। यह संख्या 45 से 75 तक हो सकती है। इसके सदस्य 5 वर्षों के लिए जनता द्वारा निर्वाचित होते हैं। उस क्षेत्र के संसद सदस्य एवं विधायक इसके पदेन सदस्य होते हैं।

(ii) मेयर तथा उपमेयर- ये निगम परिषद् के सदस्यों द्वारा निर्वाचित होते है तथा बैठकों की अध्यक्षता करता है।

(iii) समिति- निगम के कार्य समितियों द्वारा संचालित होते हैं। स्थायी समिति के अलावा अलग-अलग कार्यों के लिए कुछ समितियों होती हैं।

(iv) नगर आयुक्त- यह पदाधिकारी सरकार के द्वारा नियुक्त एवं सरकार क प्रति उत्तरदायी होता है। यह नगर निगम का वास्तविक प्रशासक होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *