प्रवाह तालिका (फ्लो चार्ट) किसे कहते हैं ? इसकी विशेषताएँ लिखिए।

प्रवाह तालिका (फ्लो चार्ट) किसे कहते हैं ? इसकी विशेषताएँ लिखिए। 

उत्तर— प्रवाह तालिका (फ्लो चार्ट )–प्रवाह तालिका / क्रमदर्शी आरेख (फ्लो चार्ट) वस्तुत: कलन विधि का चित्रात्मक प्रदर्शन है। इसमें विभिन्न रेखाओं एवं आकृतियों का प्रयोग किया जाता है जो विभिन्न प्रकार के निर्देशों के लिए प्रयुक्त की जाती है।
जिस प्रकार यातायात के निर्देश विशेष चिह्नों द्वारा प्रदर्शित करने से सूक्ष्म व सरल हो जाते हैं उसी प्रकार प्रवाह तालिका में विभिन्न चिह्नों एवं आकृतियों के माध्यम से निर्देशों का प्रदर्शन सूक्ष्म व सरल हो जाता है और प्रोग्रामर की समझ से सरलता से आ जाता है। सामान्यत: सर्वप्रथम एक एल्गोरिथम को प्रवाह तालिका के रूप में प्रस्तुत किया जाता है और फिर प्रवाह तालिका के आधार पर उचित कम्प्यूटर की भाषा में प्रोग्राम को तैयार किया जाता है।
फ्लोचार्ट मूल रूप से कुछ संकेतों की सहायता से प्रक्रिया के दौरान होने वाली क्रियाओं के क्रम को दर्शाने के लिए प्रयुक्त किया जाता है। फ्लोचार्ट में केवल कुछ शब्दों का प्रयोग किया जाता है। शब्दों के कुछ विशिष्ट प्रकार के ज्यामितिय संकेतों के अन्दर लिखा जाता है प्रत्येक संकेतक चिह्न का अपना एक विशिष्ट अर्थ होता है। इन संकेतक चिह्नों को प्रवाह रेखाओं द्वारा उचित क्रम व आवश्यकतानुसार जोड़ दिया जाता है।
विशेषताएँ—प्रवाह तालिका (फ्लोचार्ट) किसी समस्या का प्रोग्राम की चित्रात्मक प्रस्तुति है। इसकी सहायता से प्रोग्राम के तर्क को सीधेसीधे प्रोग्राम की अपेक्षा अधिक स्पष्ट रूप से व्यक्त किया जा सकता है। बड़े प्रोग्राम/समस्या को कई हिस्सों में तैयार किया जा सकता है और अलग-अलग प्रवाह तालिका को एक साथ रखकर प्रोग्राम तैयार किए जाने वाले कार्य को सम्पन्न किया जा सकता है। अल्प समय में एक त्रुटिरहित प्रोग्राम विकसित किया जा सकता है। यदि प्रोग्राम में कोई त्रुटि हो तो फ्लोचार्ट द्वारा उस त्रुटि को आसानी से ढूँढ़ा जा सकता है ।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *