भारतीय कृषि में उत्पादन को बढ़ाने के उपायों को सुझावें।

भारतीय कृषि में उत्पादन को बढ़ाने के उपायों को सुझावें।

उत्तर –भारत में विश्व की दूसरी सबसे बड़ी जनसंख्या का वास हैं। तेजी से बढ़ती जनसंख्या और औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार के कारण कृषि योग्य भूमि को लगातार कमी हो रही है। मानसून की अनिश्चितता से भी कृषि उत्पादन की कमी हो रही है।
उत्पादन की वृद्धि के लिए निम्न उपाए किये जा सकते हैं-

(i) मानसून की अनिश्चितता के कारण उन्नत सिंचाई नहीं हो पाती है। इसके . लिए पंपसेटों, नहरों इत्यादि से सिंचाई की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए।

(ii) उर्वरक तथा कीटनाशकों को ग्रामीण इलाकों तक सस्ते दर पर उपलब्ध करानी चाहिए ताकि फसलों की अच्छी प्रगति हो।

(iii) उन्नत बीजों—सामान्य बीजों से प्रति हेक्टेयर उत्पादन कम होता है। अत: उन्नत बीजों का प्रयोग करनी चाहिए। हरित क्रांति में उन्नत बीजों का महत्त्वपूर्ण योगदान है।

(iv) शस्य गहनता अर्थात् एक ही कृषि वर्ष में एक ही भूमि पर एक से अधिक फसलों के उत्पादन की क्रिया होनी चाहिए।

(v)कृषि के नवीन एवं वैज्ञानिक तरीकों को अपनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *