विश्व के लिए भारत सेवा प्रदाता के रूप में किस तरह जाना जाता है ? उदाहरण सहित लिखें।

विश्व के लिए भारत सेवा प्रदाता के रूप में किस तरह जाना जाता है ? उदाहरण सहित लिखें।

उत्तर-भारत विश्व में दूसरी सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश है; अत: यहाँ मानव संसाधन सर्वाधिक मात्रा में उपलब्ध हैं।
उदारीकरण के बाद अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भारत में अपने उत्पादों के लिए कारखाने खोले जिसमें सर्वाधिक भारतीयों ने सेवा प्रदान किया। (देश के बाहर भी भारतीय डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक इत्यादि के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं।) बाह्य स्रोती रोजगार के कारण भी भारतीयों को कॉल सेंटर इत्यादि में लाखों की संख्या में रोजगार मिले। भारत में उत्तम एवं सस्ता श्रम उपलब्ध होने के कारण विदेशी कंपनियों का जमघट शुरू हो गया है। विश्व के लिए भारत एक उत्तम सेवा प्रदाता के रूप में जाना जाता है। लगातार विदेशी पूँजी निवेश, कॉल सेंटरों का विस्तार इत्यादि इसके श्रेष्ठ उदाहरण हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *